पर्यायवाची (Part-9)

Total Questions: 32

1. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर को चुनिए [APS (उ.प्र. लोक सेवा आयोग) परीक्षा, 2024]

सूची-Iसूची-II
A. धूमकेतु(1) सुकृति
B. धार्मिक(2) गुडाकेश
C. अर्जुन(3) विश्वम्भरा
D. धरती(4) अग्नि
Correct Answer: (b) (A)-4, (B)-1, (C)-2, (D)-3
Solution:सही सुमेलित हैं-
सूची-I (शब्द)सूची-II (पर्याय)
धूमकेतुअग्नि
धार्मिकसुकृति
अर्जुनगुडाकेश
धरतीविश्वम्भरा

2. निम्नलिखित में से किस विकल्प में समी शब्द पर्यायवाची नहीं हैं? [UPSSSC PET 28-10-2023 (II)]

Correct Answer: (c) कैवल्य, निर्वाण, अपवर्ग
Solution:विशिख, तीर, इषु, 'बाण' के पर्यायवाची हैं। निशीथ, मध्यरात्र, मध्यरात्रि 'अर्धरात्रि' के पर्याय हैं, जबकि 'वासर' दिन का पर्याय है। कैवल्य, निर्वाण, अपवर्ग 'मोक्ष' के पर्याय हैं। अश्म, प्रस्तर, शिला, 'पत्थर' के पर्याय हैं।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है? [UP RO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023]

सूची-I (शब्द)सूची-II (पर्याय)
(a) आँखलोचन
(b) खरगर्दभ
(c) इन्द्रपुरन्दर
(d) गंगामृगांक
Correct Answer: (d) गंगा - मृगांक
Solution:सही सुमेलित हैं
सूची-I (शब्द)सूची-II (पर्याय)
आँखलोचन
खरगर्दभ
इन्द्रपुरन्दर

गंगा का पर्याय मृगांक नहीं होता है। मृगांक 'चन्द्रमा' का पर्याय है। देवनदी, सुरसरित/सुरसरि, मन्दाकिनी, देवापागा (देवापगा), ध्रुवनन्दा इत्यादि 'गंगा' के पर्याय हैं।

4. इनमें रेखांकित शब्द के लिए, अर्थ की दृष्टि से, उपयुक्त विकल्प चिह्नित कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

आकाश में काले बादल हैं।

 

Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:'आकाश में काले बादल हैं।' इस वाक्य में रेखांकित शब्द बादल के अर्थ हैं- मेघ, अभ्र तथा वारिघर।

5. इनमें रेखांकित शब्द के लिए, अर्थ की दृष्टि से, उपयुक्त विकल्प चिह्नित कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

 किसान बहुत मेहनत करते हैं।

Correct Answer: (a) खेतीजीवी
Solution:'किसान बहुत मेहनत करते हैं।' वाक्य में रेखांकित शब्द किसान का अर्थ है- खेतीजीवी।

6. इनमें रेखांकित शब्द के लिए, अर्थ की दृष्टि से, उपयुक्त विकल्प चिह्नित कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

स्त्री जीवन बड़ा कठिन है।

Correct Answer: (c) कान्ता
Solution:'स्त्री जीवन बड़ा कठिन है।' वाक्य में रेखांकित शब्द स्त्री का अर्थ है- कान्ता । 'मीन' मछली को तथा 'शारदा' सरस्वती को कहते हैं।

7. इनमें रेखांकित शब्द के लिए, अर्थ की दृष्टि से, उपयुक्त विकल्प चिह्नित कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

 चन्द्रमा रात्रि की शोभा बढ़ाता है।

Correct Answer: (b) सुधांशु
Solution:'चन्द्रमा' रात्रि की शोभा बढ़ाता है।' वाक्य में रेखांकित शब्द चन्द्रमा का अर्थ है- सुधांशु। अंशुमाली तथा प्रभाकर 'सूर्य' को कहते हैं।

8. इनमें रेखांकित शब्द के लिए, अर्थ की दृष्टि से, उपयुक्त विकल्प चिह्नित कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

जल ही जीवन है।

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Solution:'जल ही जीवन है।' वाक्य में रेखांकित शब्द जल का अर्थ दिए गए विकल्पों में नहीं दिया गया है। 'समीर' वायु को, 'इला' पृथ्वी को कहते हैं। 'ललित' विशेषण शब्द है, जिसके अर्थ हैं- मनोहर, सुन्दर, कोमल ।

9. दिए गए शब्दों के पर्यायवाची शब्द जो नहीं हैं उनके लिए (a), (b), (c), (d) और (e) में से सही विकल्प का चयन कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

 'दुर्जन'

Correct Answer: (c) कंजूस
Solution:'दुर्जन' के पर्यायवाची शब्द हैं- दुष्ट, धूर्त, पिशुन, खल, असन्त, असज्जन, शठ, कपटी इत्यादि। इस प्रकार 'कंजूस' दुर्जन का  पर्यायवाची नहीं है।

10. दिए गए शब्दों के पर्यायवाची शब्द जो नहीं हैं उनके लिए (a), (b), (c), (d) और (e) में से सही विकल्प का चयन कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

 'देह'

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Solution:'देह' के पर्यायवाची शब्द हैं- काया, शरीर, तन इत्यादि।