पर्यायवाची

Total Questions: 50

31. निम्न में से कौन-सा अज्ञानी का पर्याय नहीं है? [UPSSSC सम्मिलित सहा.लेखाकार परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (b) भिज्ञ
Solution:अज्ञ के पर्याय के रूप में अज्ञानी, बेसमझ, अनभिज्ञ, मूर्ख, पागल, मूढ़, अंजान आदि प्राप्त होते हैं। मिक्षा के पर्याय हैं- प्राज्ञ, समझदार, बुद्धिमान, अक्लमन्द, मेघावी, विज्ञा आदि।

32. 'अद्रि' शब्द का अर्थ है- [P.G.T. परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (d) पर्वत
Solution:'अद्रि' के पर्यायवाची हैं-पर्वत, पहाड़, शैल, गिरि, भूघर, अचल, महीधर, नग, भूभृत, धराधर, श्रृंगी इत्यादि।

33. 'असुन्दर' का पर्यायवाची शब्द नहीं है- [M.P. Professional Exam.12.12.2017]

Correct Answer: (b) सुन्दर
Solution:कुरूप, भद्दा तथा भोंडा शब्द 'असुन्दर' के पर्यायवाची हैं, जबकि सुन्दर असुन्दर का विलोम शब्द है। सुन्दर शब्द के पर्यायवाची हैं- सुहावना, रमणीक, मनोहर, कमनीय, चारु तथा रम्य।

34. 'अश्व' का पर्यायवाची शब्द नहीं है - [AE (UPPSC) 2021]

Correct Answer: (b) वैशाखनन्दन
Solution:'ह्थ, सैन्धव, वाजि 'अश्व' के पर्यायवाची शब्द हैं। अश्व के अन्य पर्यायवाची शब्द तुरंग, घोटक, घोड़ा एवं रविसुत हैं। वैशाखनन्दन, गधा का पर्यायवाची है। गधा के अन्य पर्यायवाची शब्द - खर, गर्दभ, रासभ, बेसर, चक्रीवान एवं गदहा हैं।

35. 'अश्व' का पर्यायवाची नहीं है- [UPSSSC आबकारी सिपाही (प्रथम पाली) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (a) तरंग
Solution:'तरंग' अश्व का पर्यायवाची नहीं, बल्कि लहर का पर्यायवाची है। अश्व के पर्यायवाची हैं- घोटक, घोड़ा, हय, तुरंग, वाजि आदि।

36. 'अश्व' का पर्यायवाची शब्द है- [P.G.T. परीक्षा, 2011]

Correct Answer: (a) घोटक
Solution:अश्व का पर्यायवाची घोटक होता है। अश्व के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- हय, वाजि, घोड़ा, तुरंग, सैन्धव आदि। सुरपति के पर्यायवाची- इन्द्र, मधवा, पुरन्दर, देवराज, महेन्द्र, वासव आदि। दिनकर के पर्यायवाची शब्द हैं- सूर्य, रवि, भानु, भास्कर, अंशुमाली आदि। अनन्त के पर्यायवाची हैं आकाश, नभ, गगन, व्योम, अम्बर, अन्तरिक्ष आदि।

37. 'अन्तरिक्ष' का पर्यायवाची शब्द है- [T.G.T. परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (b) व्योम, आकाश
Solution:अन्तरिक्ष के पर्यायवाची व्योम, आकाश, गगन, नभ, अम्बर, अभ्र, आसमान, शून्य इत्यादि हैं।

38. 'अहि' का पर्यायवाची है- [UP RO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (e) (c & d)
Solution:'अहि' संज्ञा पुल्लिंग शब्द है, जो अनेकार्थी है। 'अहि' शब्द साँप /सर्प, राहु, वृत्तासुर, खल/वंचक, पृथ्वी, सूर्य, पथिक तथा सीसा का भी पर्याय है। इस प्रकार दिए गए विकल्पों में से 'अहि' शब्द सर्प तथा पृथ्वी दोनों का पर्याय है।

39. 'अम्बुज' का पर्यायवाची शब्द है- [T.G.T. परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (a) कमल, शंख
Solution:अम्बुज के पर्यायवाची कमल, अरविन्द, राजीव, जलज, शंख, सरोज, पंकज, पद्म, पुण्डरीक, जलजात, नलिन इत्यादि होते हैं।

40. अलंकेश पर्यायवाची शब्द है- [P.G.T. परीक्षा, 2005]

Correct Answer: (c) कुबेर का
Solution:धनद, यक्षराज, धनाधिप, राजराज, किन्नरेश, धनपति, धनेश, अलंकेश, धनपाल तथा धनेश्वर इत्यादि कुबेर के पर्यायवाची है।