पर्यायवाची

Total Questions: 50

41. 'आनन्द' का पर्यायवाची निम्नलिखित में से कौन-सा है? [M.P. Professional Exam.18.12.2017]

Correct Answer: (c) प्रमोद
Solution:प्रमोद' आनन्द का पर्यायवाची शब्द है, इसके अन्य पर्यायवाची शब्द विनोद, हर्ष, सुख, चैन आदि हैं।

अन्य वैकल्पिक शब्दों के पर्यायवाची-

हिमांशु चन्द्रमा, निशाकर, हिमकर

तुरंग अश्व, घोड़ा, हय, घोटक

राजराज अधिराज, कुबेर

42. इनमें से 'आगार' शब्द का पर्यायवाची शब्द कौन-सा नहीं है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (d) घाम
Solution:'आगार' शब्द के पर्यायवाची में घर, भवन, आवास आदि शब्द हैं, जबकि 'घाम' शब्द का 'आगार' शब्द से पर्याय रूप में कोई सम्बन्ध नहीं है।

महत्त्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द-

(1) कैरव शत्रु, ठग, कमल, कुमुद

(2) कौरव - धृतराष्ट्रादि, गीदड़

(3) अरुण सूर्य, सिन्दूर, लाल रंग

(4) शिलीमुख भ्रमर, मूर्ख, बाण

43. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का सही विकल्प है। [SSC. G.D. 2024]

बाज़ार में हुई दुर्घटना के कारण सब तरफ (आतंक) मच गया।

 

Correct Answer: (b) कोलाहल
Solution:बाज़ार में हुई दुर्घटना के कारण सब तरफ (आतंक) मच गया। इस वाक्य में कोष्ठक में दिए गए शब्द आतंक का पर्यायवाची कोलाहल होगा। वाक्य इस प्रकार बनेगा- बाज़ार में हुई दुर्घटना के कारण सब तरफ कोलाहल मच गया।

44. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का सही अर्थ नहीं है। [SSC. G.D. 2024]

सरकार की विभिन्न योजनाओं के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा के (अधिकार) से वंचित नहीं हो सकता है।

 

Correct Answer: (a) पृथक्
Solution:सरकार की विभिन्न योजनाओं के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा के (अधिकार) से वंचित नहीं हो सकता है। इस वाक्य में कोष्ठक में दिए गए शब्द 'अधिकार' के पर्यायवाची के रूप में 'पृथक्' शब्द का चयन नहीं किया जा सकता, जबकि स्वामित्व, हक तथा आधिपत्य 'अधिकार' के पर्यायवाची शब्द हैं।

45. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें, जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का सही विकल्प नहीं है। [SSC. G.D. 2024]

यह महाविद्यालय बहुत ही अच्छा है। यहाँ एक भर्ती पाने के लिए 5,000 से भी ज्यादा बच्चे (आवेदन) करते हैं।

 

Correct Answer: (a) आगाज़
Solution:दिए गए वाक्य में कोष्ठक में दिए गए शब्द 'आवेदन के पर्यायवाची के रूप में आगाज़ शब्द का चयन नहीं किया जा सकता है, जबकि निवेदन, प्रार्थना तथा याचना आवेदन के पर्यायवाची शब्द हैं। आगाज शब्द शुरुआत या प्रारम्भ का पर्यायवाची है।

46. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'आँख' का पर्यायवाची नहीं है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (d) दृगम्बु
Solution:'दृगम्बु' आँख का नहीं, बल्कि 'आँसू' का पर्यायवाची है। आँख के पर्यायवाची हैं- अक्षि, नयन, दृग, नेत्र, चक्षु, लोचन आदि।

47. कौन-सा शब्द आँख का पर्यायवाची नहीं है? [UPSSSC (JE) Exam, 2015]

Correct Answer: (d) अतुल
Solution:अतुल, 'अद्वितीय' का पर्यायवाची है। शेष आँख के पर्यायवाची हैं। आँख के अन्य पर्यायवाची हैं-अम्बक, नयन, दृष्टि, नेत्र, लोचन, विलोचन, दीठ, चख, चश्म आदि।

48. 'आँख' शब्द का पर्यायवाची बताइए - [UPSSSC UDA/LDA 2022]

Correct Answer: (c) लोचन
Solution:आँख शब्द का पर्यायवाची 'लोचन' है। आँख के अन्य पर्यायवाची शब्द नेत्र, नयन, चक्षु, दृग, अक्षि, अम्बक, दृष्टि, विलोचन हैं। अक्स, परछाई या चित्र का पर्याय है। नज़रिया का अर्थ 'दृष्टिकोण' है।

49. निम्न शब्द के पर्याय के लिए दिए गए चार विकल्पों में से उचित विकल्प चुनिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (a) विपत्ति
Solution:'आपत्ति' शब्द का अर्थ है- असहमति, एतराज, विरोध या प्रतिवाद । इसके पर्याय शब्दों में भी इन्हें लिया जा सकता है। विपत्ति भी इसका पर्याय हो सकता है। आपत्ति स्त्रीलिंग शब्द है।

50. 'आनन्द' शब्द का उचित पर्यायवाची शब्द है- [लेखपाल (Mains) 2022]

Correct Answer: (a) मोद, हर्ष
Solution:आनन्द शब्द का उचित पर्यायवाची शब्द मोद एवं हर्ष है। 'अचल' पर्वत का पर्यायवाची, 'तनुज' पुत्र का पर्यायवाची, 'शाल' वृक्ष का पर्यायवाची है। प्रमोद, आमोद एवं उल्लास, आनन्द 'खुशी' के पर्यायवाची शब्द हैं।