पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (भाग-I)

Total Questions: 30

1. निम्नलिखित में से कौन-से पेड़ भारत के पर्णपाती वनों में पाए जाते हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (e) सागौन और शीशम
Note:

सागौन भारत के उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों की सबसे महत्वपूर्ण प्रजाति है। इस जंगल की अन्य महत्वपूर्ण प्रजातियां बांस, साल, शीशम, चंदन, कुसुम आदि हैं। जबकि महोगनी तथा आबनूस उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन के अंतर्गत आते हैं।

2. निम्नलिखित में से किस प्रकार के बायोम का 'उष्णकटिबंधीय सवाना' नामक उप-प्रकार होता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) घासस्थल
Note:

घासस्थल प्रकार के बायोम का 'उष्णकटिबंधीय सवाना' नामक उप-प्रकार होता है। ये घास के मैदान उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों तथा मरुस्थलीय बायोम के मध्य लहरदार बिखरे घास के मैदानों के रूप में पाए जाते हैं।

3. 1990 के दशक की शुरुआत में किस प्रक्रिया की खोज की गई थी, जो वर्तमान में अपशिष्ट जल से अमोनिया को हटाने के लिए उपयोग की जाती है और महासागरों से स्थिर नाइट्रोजन को नष्ट करने में महत्वपूर्ण योगदान देती है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) एनामॉक्स
Note:

1990 के दशक की शुरुआत में एनामॉक्स (Anaerobic ammonium oxidation) प्रक्रिया की खोज की गई, जो वर्तमान में अपशिष्ट जल से अमोनिया को हटाने के लिए उपयोग की जाती है और महासागरों से स्थिर नाइट्रोजन को नष्ट करने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

4. अगस्त्यमाला बायोस्फीयर रिजर्व किन दो राज्यों में स्थित है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 03 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) केरल और तमिलनाडु
Note:

अगस्त्यमाला बायोस्फीयर रिजर्व कर्नाटक, तमिलनाडु एवं केरल राज्यों में स्थित है। प्रश्न में दो राज्यों में स्थित पूछा गया है जो त्रुटिपूर्ण है, परंतु प्रश्नगत विकल्पों में इसका निकटतम उत्तर विकल्प (b) होगा।

5. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य उष्णकटिबंधीय कंटीले वनों से संबंधित है? [Phase-XI 30 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) मध्य प्रदेश
Note:

उष्णकटिबंधीय कंटीले वन एवं झाड़ियां उन क्षेत्रों में पाई जाती हैं, जहां लगभग 70 सेमी. से कम वर्षा होती है। इनमें विभिन्न प्रकार के कंटीले वन, घास और झाड़ियां पाई जाती हैं। इसमें दक्षिणी-पश्चिमी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अर्द्धशुष्क क्षेत्र शामिल हैं।

6. भारत का कौन-सा क्षेत्र अनोखे शोला वनों के लिए जाना जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 22, 23 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) पश्चिमी घाट
Note:

भारत का पश्चिमी घाट क्षेत्र शोला वनों के लिए जाना जाता है। नीलगिरि, अन्नामलाई तथा पालनी पहाड़ियों में समशीतोष्ण वनों को शोला वन कहते हैं।

7. टिकाऊ और कठोर लकड़ी प्रदान करने वाले सुंदरी वृक्ष भारत में कहां पाए जाते हैं? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) मैंग्रोव वन
Note:

सुंदरी पेड़ अथवा वृक्ष भारतीय उपमहाद्वीप में मैंग्रोव वृक्ष की प्रमुख प्रजाति है। ये भारत में पश्चिम बंगाल के पास स्थित सुंदरबन डेल्टा में बहुतायत में पाए जाते हैं।

8. मेघालय के पठार, सह्याद्री और निकोबार समूह के मध्य और दक्षिणी द्वीपों में किस प्रकार की वनस्पति पाई जाती है? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) नम उष्णकटिबंधीय अर्द्ध सदाबहार वनस्पति
Note:

मेघालय के पठार, सह्याद्रि और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के मध्य और दक्षिणी द्वीप उष्णकटिबंधीय जलवायु और अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में स्थित है। इस प्रकार वनस्पति के ये क्षेत्र नम उष्णकटिबंधीय अर्द्ध सदाबहार वनस्पति के अंतर्गत आते हैं।

9. साल, बबूल और बांस, जो शुष्क उष्णकटिबंधीय वन के प्रकार हैं, में वार्षिक वर्षा की मात्रा कितनी है? [CHSL (T-I) 07 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) 51 से 151 सेमी. के बीच
Note:

साल, बबूल और बांस शुष्क उष्णकटिबंधीय वन के अंतर्गत आते हैं। इस क्षेत्र में वार्षिक वर्षा की मात्रा 51 से 151 सेमी. के बीच होती है। यह वन क्षेत्र आर्द्र तथा शुष्क जलवायु के बीच संक्रमण पेटी के बीच स्थित है। अतः इसकी आर्द्र तथा शुष्क सीमाओं पर वार्षिक वर्षा की मात्रा तथा अवधि में पर्याप्त विषमता पाई जाती है।

10. भारतवर्ष में, कौन-से वन बहुतायत में पाए जाते हैं? [MTS (T-I) 02 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
Note:

भारतवर्ष में उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन बहुतायत में पाए जाते हैं। इन्हें मानसूनी वन भी कहा जाता है। ये वन 70-200 सेमी. वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं।