पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (भाग-I)

Total Questions: 30

11. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में सबसे बड़े क्षेत्र में फैले हुए वन का प्रकार है? [CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
Solution:

उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन भारत में सबसे बड़े क्षेत्र में फैले हुए वन के प्रकार हैं। ये वन 70-200 सेमी. वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

12. निम्नलिखित में से किस एक प्रकार की वनस्पति हिमालय क्षेत्र में पाई जाती है? [CHSL (T-I) 14 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) अल्पाइन
Solution:

अल्पाइन प्रकार की वनस्पति हिमालय क्षेत्र में पाई जाती है। प्रायः 3600 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर अल्पाइन वन पाए जाते हैं। सिल्वर फर, जूनिपर, पाइन तथा बर्च इन वनों के मुख्य वृक्ष हैं।

13. निम्नलिखित में से हिमालय के गिरिपद पर पाया जाने वाला वन कौन-सा है? [CHSL (T-I) 9 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) पर्णपाती
Solution:

हिमालय के गिरिपद पर पाया जाने वाला वन पर्णपाती है।

14. भारत में ताड़, नारियल, केवड़ा, ऐंगार निम्नलिखित में से किस वन में सामान्यतः पाए जाने वाले वृक्ष हैं? [CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) मैंग्रोव वन
Solution:

भारत में ताड़, नारियल, केवड़ा, ऐगार मैंग्रोव वन क्षेत्र के अंतर्गत पाए जाने वाले वृक्ष हैं। ये वनस्पतियां तटवर्ती क्षेत्रों में, जहां ज्वार-भाटा आते हैं, की सबसे महत्वपूर्ण वनस्पति है। गंगा, ब्रह्मपुत्र, महानदी, गोदावरी, कृष्णा तथा कावेरी नदियों के डेल्टा भाग में यह वनस्पति मिलती है।

15. भारत में किस प्रकार के वन के वृक्ष शुष्क ग्रीष्मकाल में लगभग छः से आठ सप्ताह तक अपनी पत्तियां गिराते हैं? [CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
Solution:

उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन शुष्क ग्रीष्मकाल में लगभग छः से आठ सप्ताह तक अपनी पत्तियां गिराते हैं। इन्हें मानसूनी वन भी कहते हैं और ये उन क्षेत्रों में विस्तृत हैं जहां 70 सेमी. से 200 सेमी. तक वर्षा होती है।

16. कंटीले वन तथा झाड़ियां भारत के किन भागों में पाए जाते हैं? [MTS (T-I) 11 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) उत्तरी-पश्चिमी
Solution:

उष्णकटिबंधीय कंटीले वन भारत के उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं जहां वर्षा 70 सेमी. से कम होती है। इन वनों में प्राकृतिक वनस्पति के रूप में कंटीले वन, झाड़ियां एवं कई प्रकार की घासें पाई जाती हैं। ये वन मुख्यतः भारत के उत्तर-पश्चिमी भागों में पाए जाते हैं।

17. किस जीवमंडल को 2009 में भारत के 16वें जैव आरक्षित क्षेत्र के रूप में घोषित किया गया था, जो रेड फॉक्स (Red Fox), ब्लू रॉक पिजन (Blue Rock Pigeon) और लेमर्जियर (Lammergeier) के संरक्षण के लिए विख्यात है? [CHSL (T-I) 11 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) कोल्ड डेजर्ट
Solution:

कोल्ड डेजर्ट (शीत मरुस्थल) जीवमंडल को वर्ष 2009 में भारत के 16वें जैव आरक्षित क्षेत्र के रूप में घोषित किया गया था। यह 'मरुस्थल' हिमालय में स्थित है। इसका विस्तार लद्दाख से लेकर हिमाचल प्रदेश तक है।

18. किस बायोस्फीयर रिजर्व में सबसे बड़ा लुप्तप्राय समुद्री स्तनपायी डुगोंग अर्थात् ड्यूगोंग और समुद्री कछुए भी पाए जाते हैं? [CGL (T-I) 25 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) मन्नार की खाड़ी बायोस्फीयर रिजर्व
Solution:

मन्नार की खाड़ी बायोस्फीयर रिजर्व लुप्तप्राय समुद्री स्तनपायी डुगोंग अर्थात् ड्यूगोंग और समुद्री कछुओं की विभिन्न प्रजातियों की सबसे बड़ी आबादी का घर है। यह रिजर्व भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित है।

19. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का एक जैवमंडल संरक्षित क्षेत्र (biosphere reserve) नहीं है? [MTS (T-I) 20 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) गिर वन
Solution:

गिर वन भारत के जैवमंडल संरक्षित क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता है। गिर राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य भारत के गुजरात राज्य में स्थित है।

20. भारत में महोगनी (Mahogany), रोज़वुड (Rosewood) और सिनकोना (Cinchona) के पेड़ किस प्रकार के वनों में पाए जाते हैं? [MTS (T-I) 05 सितंबर, 2023 (II-पाली), CHSL (T-I) 07 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
Solution:

उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों के मुख्य वृक्ष सिनकोना, रबड़, महोगनी, एबोनी (आबनूस), नारियल, बांस तथा आयरनवुड हैं। ये वन भारत के अत्यधिक आर्द्र तथा उष्ण भागों में मिलते हैं। इन क्षेत्रों में औसत वार्षिक वर्षा 200 सेमी. से अधिक तथा सापेक्ष आर्द्रता 70 प्रतिशत से अधिक होती है।