पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (भारत का भूगोल) (भाग-II)Total Questions: 3021. अजैविक के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा दावा गलत है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (II-पाली)](a) पारिस्थितिकी तंत्र के अजैविक घटक कभी जीवित नहीं थे(b) वे पारिस्थितिकी तंत्र के जीवित घटक हैं(c) वे पारिस्थितिकी तंत्र के निर्जीव घटक हैं(d) जल पारिस्थितिकी तंत्र का एक अजैविक घटक हैCorrect Answer: (b) वे पारिस्थितिकी तंत्र के जीवित घटक हैंSolution:पारिस्थितिकी तंत्र में जैविक और अजैविक दोनों घटक होते हैं। अजैविक कारक जैसे-पानी, मिट्टी और वायु एक पारिस्थितिकी तंत्र के निर्जीव घटक हैं।22. निम्नलिखित में से कौन उत्पादक से लेकर मांसाहारी तक की खाद्य श्रृंखला का गठन करता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (III-पाली)](a) मिट्टी! घास! हिर! चीता(b) कीड़े! मेंढक! सांप! गिद्दों(c) घास! कीड़े! सांप! पक्षियों! टाइगर्स(d) छोटे पौधे! कीड़े! मछली! पक्षियों! टाइगर्सCorrect Answer: (d) छोटे पौधे! कीड़े! मछली! पक्षियों! टाइगर्सSolution:आहार श्रृंखला (खाद्य श्रृंखला) का प्रत्येक चरण अथवा कड़ी एक पोषी स्तर बनाते हैं। स्वपोषी अथवा उत्पादक प्रथम पोषी स्तर हैं तथा सौर ऊर्जा का स्थिरीकरण करके उसे विषमपोषियों अथवा उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराते हैं। शाकाहारी अथवा प्राथमिक उपभोक्ता द्वितीय पोषी स्तर, छोटे मांसाहारी अथवा द्वितीयक उपभोक्ता तीसरे पोषी स्तर तथा बड़े मांसाहारी अथवा तृतीयक उपभोक्ता चौथे पोषी स्तर का निर्माण करते हैं। प्रश्नगत विकल्पों में खाद्य श्रृंखला का सही अनुक्रम इस प्रकार है-छोटे पौधे ! कीड़े ! मछली ! पक्षियों! टाइगर्स।23. पीड़कनाशकों, कीटनाशकों और अकार्बनिक उर्वरकों का अत्यधिक उपयोग मानव स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। ऐसा किस परिघटना के कारण है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (II-पाली)](a) जैव-आवर्धन(b) जैव-रूपांतरण(c) आविषांचन(d) जैव-तनुकरणCorrect Answer: (a) जैव-आवर्धनSolution:विभिन्न फसलों को रोग एवं पीड़कों से बचाने के लिए पीड़कनाशक, कीटनाशक तथा अकार्बनिक रसायनों का प्रयोग किया जाता है। ये रसायन बह कर मिट्टी में अथवा जल स्रोत में चले जाते हैं। मिट्टी से इन पदार्थों का पौधों द्वारा जल एवं खनिजों के साथ-साथ अवशोषण हो जाता है तथा जलाशयों से यह जलीय पौधों एवं जंतुओं में प्रवेश कर जाते हैं। ये पदार्थ जैव निम्नीकृत हैं, यह प्रत्येक पोषी स्तर पर उत्तरोत्तर संगृहीत होते जाते हैं। क्योंकि किसी भी आहार-श्रृंखला में मनुष्य शीर्षस्थ है, अतः हमारे शरीर में यह रसायन सर्वाधिक मात्रा में संचित हो जाते हैं। इसे जैव आवर्धन कहते हैं।24. ग्रीन हाउस गैसों का सही समूह चुनें। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (II-पाली)](a) CH₄, O₂, CO₂, N₂(b) CH₄, O₂, CO₂, O₃(c) CH₄, N₂O, CO₂, O₃(d) H₂, O₂, CO₂, N₂Correct Answer: (c) CH₄, N₂O, CO₂, O₃Solution:ग्रीन हाउस गैसों का सही समूह इस प्रकार है-CH, N₂O, CO₂, O,। ग्रीन हाउस गैसें पृथ्वी के वातावरण या जलवायु में परिवर्तन और अंततः भूमंडलीय ऊष्मीकरण के लिए उत्तरदायी होते हैं।25. पारिस्थितिक अनुक्रम के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा से कथन सत्य है/हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]कथन 1 : यह किसी दिए गए क्षेत्र के जातीय संघटन में क्रमिक और स्पष्ट पूर्वानुमेय परिवर्तन है।कथन 2 : यह पारिस्थितिकी संरक्षण की विधि है।(a) केवल कथन 2 सत्य है(b) कथन 1 और 2 दोनों असत्य हैं(c) कथन 1 और 2 दोनों सत्य हैं(d) केवल कथन 1 सत्य हैCorrect Answer: (d) केवल कथन 1 सत्य हैSolution:लंबी अवधि में समय के साथ किसी पारिस्थितिक समुदाय के प्रजातीय संरचना का क्रमशः बदल जाना पारिस्थितिक अनुक्रम कहलाता है। यह किसी दिए गए क्षेत्र के जाति संघटन में क्रमिक और स्पष्ट पूर्वानुमेय परिवर्तन है। अनुक्रमण के दौरान कुछ प्रजातियां एक क्षेत्र में नयी बस्ती बसा लेती हैं और इनकी जनसंख्या अनगिनत हो जाती है, जबकि दूसरी प्रजातियों की संख्या घटती चली जाती है, और यहां तक कि अदृश्य हो जाती है। यह पारिस्थितिकी संरक्षण की विधि नहीं है।26. पादपप्लवक (फाइटोप्लांकटन) ....... होते हैं। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (III-पाली)](a) तालाब पारिस्थितिकी तंत्र के तृतीयक उपभोक्ता(b) महासागर पारिस्थितिकी तंत्र के द्वितीयक उपभोक्ता(c) झील पारिस्थितिकी तंत्र के प्राथमिक उपभोक्ता(d) तालाब पारिस्थितिकी तंत्र में उत्पादकCorrect Answer: (d) तालाब पारिस्थितिकी तंत्र में उत्पादकSolution:एक तालाब उथले पानी वाला एक जल निकाय है, जिसमें एक पारितंत्र के सभी मूलभूत घटक बेहतर ढंग से प्रदर्शित होते हैं। पानी एक अजैविक घटक है, जिसमें कार्बनिक एवं अकार्बनिक तत्व तथा प्रचुर मृदा निक्षेप तालाब की तली में जमा होते हैं। सौर निवेश, ताप का चक्र, दिन की अवधि तथा अन्य जलवायुवीय परिस्थितियां संपूर्ण तालाब की क्रियाशीलता की दर को नियमित करते हैं। स्वपोषी घटक जैसे पादपप्लवक, कुछ शैवाल आदि एवं निमग्न तथा किनारों पर सीमांत पादप तालाब के किनारों पर पाए जाते हैं। अतः पादपप्लवक तालाब पारिस्थितिक तंत्र में उत्पादक होते हैं27. एक तालाब पारिस्थितिकी तंत्र में पहले पोषी स्तर में ....... शामिल होता है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (I-पाली)](a) प्राणिप्लवक(b) पादप प्लवक(c) टिड्डी(d) गायCorrect Answer: (b) पादप प्लवकSolution:एक तालाब पारिस्थितिकी तंत्र में पहले पोषी स्तर में पादप प्लवक शामिल होते हैं। पादप प्लवक समुदाय के स्वपोषी घटक हैं। तालाब पारिस्थितिकी तंत्र का एक प्रमुख हिस्सा है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर होगा।28. निम्नलिखित में से कौन-से समूह में, पारिस्थितिक तंत्र के केवल अजैविक तत्व शामिल होते हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (II-पाली)](a) वर्षा, घास, कीट और मेंढक(b) मृदा, खनिज पदार्थ, घास और फूल(c) मृदा, खनिज पदार्थ, पवन और वर्षा(d) मृदा, घास, फूल और मधुमक्खियांCorrect Answer: (c) मृदा, खनिज पदार्थ, पवन और वर्षाSolution:एक पारिस्थितिकी तंत्र वह तंत्र है, जहां जीवित जीवों का एक समुदाय अपने पर्यावरण के निर्जीव के साथ मिलकर रहता है। मृदा, खनिज पदार्थ, पवन और वर्षा अजैविक तत्व के अंतर्गत आते हैं।29. निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा/से शस्यभूमि पारिस्थितिकी तंत्र के संबंध में सही है/हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (I-पाली)]कथन 1. शस्यभूमि एक मानव निर्मित पारिस्थितिकी तंत्र है।कथन 2. शस्यभूमि पारिस्थितिकी तंत्र में बहुत कम आनुवांशिक विविधता पाई जाती है।(a) कथन 1 और 2 दोनों गलत हैं(b) केवल कथन 1 सही है(c) कथन 1 और 2 दोनों सही हैं(d) केवल कथन 2 सही हैCorrect Answer: (c) कथन 1 और 2 दोनों सही हैंSolution:शस्यभूमि एक मानव निर्मित पारिस्थितिकी तंत्र है। इस पारिस्थितिकी तंत्र में बहुत कम आनुवांशिक विविधता पाई जाती है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर होगा।30. निम्नलिखित में से किसे हरित क्रांति द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (III-पाली)](a) सिंचाई के लिए भूजल का इस्तेमाल(b) सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए बीजों का इस्तेमाल(c) जैविक खाद का प्रयोग(d) अकार्बनिक खाद का प्रयोगCorrect Answer: (c) जैविक खाद का प्रयोगSolution:हरित क्रांति के फलस्वरूप भारत में सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए उच्च उत्पादक बीजों का प्रयोग प्रारंभ हुआ। इसके अतिरिक्त सिंचाई के लिए भूजल का इस्तेमाल तथा उर्वरकों के अधिक प्रयोग पर भी विशेष बल दिया गया। इसके तहत पारंपरिक जैविक खाद के स्थान पर अकार्बनिक खाद के प्रयोग को बढ़ावा दिया गया, जिससे खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि किया जा सके।Submit Quiz« Previous123