पर्यावरण एवं सतत विकास

Total Questions: 110

101. पारिस्थितिकी निम्नलिखित के बीच पारस्परिक संबंधों का अध्ययन है [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2014]

Correct Answer: (a) जीव और वातावरण
Solution:पारिस्थितिकी जीव विज्ञान की एक शाखा है, जिसमें जीव समुदायों तथा उनके वातावरण के मध्य पारस्परिक संबंधों का अध्ययन करते हैं। - जीव तथा उसके बाहरी वातावरण के बीच एक सक्रिय संबंध होता है।

102. 'पारिस्थितिक तंत्र' की संकल्पना को प्रस्तावित किया था- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (d) टांसले ने
Solution:वर्ष 1935 में ए.जी. टांसले द्वारा सर्वप्रथम 'पारिस्थितिक तंत्र' (Ecosystem) की संकल्पना प्रस्तावित की गई। ए.जी. टांसले के अनुसार, पारिस्थितिक तंत्र भौतिक तंत्रों का एक विशेष प्रकार होता है, जिसकी रचना अजैविक एवं जैविक घटकों से होती है।

103. निम्न में से कौन पारिस्थितिक तंत्र के विषय में सही नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) (Re-Exam) 2015]

Correct Answer: (c) यह एक बंद तंत्र होता है।
Solution:पारिस्थितिक तंत्र एक खुला तंत्र होता है क्योंकि इसमें ऊर्जा तथा पदार्थों का लगातार निवेश (Input) तथा बहिर्गमन (Output) होता रहता है। ध्यातव्य है कि बंद तंत्र में यह क्रियाएं नहीं होती हैं।

104. किन चार घटकों द्वारा पारिस्थितिक तंत्र का निर्माण होता है? [Jharkhand P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (c) अजैविक पदार्थ, उत्पादक, उपभोक्ता, वियोजक
Solution:अजैविक पदार्थ, उत्पादक, उपभोक्ता तथा वियोजक (अपघटक) द्वारा पारिस्थितिक तंत्र (Ecosystem) का निर्माण होता है। ध्यातव्य है कि जैविक घटक के अंतर्गत उत्पादक, उपभोक्ता तथा वियोजक शामिल होते हैं। अजैविक घटक में प्रकाश, तापमान, वायु आदि शामिल होते हैं।

105. निम्नलिखित में से कौन एक पारिस्थितिक तंत्र के संबंध में सही नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (d) यह एक बंद तंत्र होता है।
Solution:अजैविक पदार्थ, उत्पादक, उपभोक्ता तथा वियोजक (अपघटक) द्वारा पारिस्थितिक तंत्र (Ecosystem) का निर्माण होता है। ध्यातव्य है कि जैविक घटक के अंतर्गत उत्पादक, उपभोक्ता तथा वियोजक शामिल होते हैं। अजैविक घटक में प्रकाश, तापमान, वायु आदि शामिल होते हैं।

106. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं, जिसमें एक को अभिकथन (A) व दूसरे को कारण (R) कहा गया है- अमिकथन (A): जीवमंडल एक खुला (विवृत) तंत्र का उदाहरण है। कारण (R): जीवमंडल में पदार्थ के प्रारंभिक निवेश के बाद पुनः नए पदार्थों का निवेश नहीं हो सकता, परंतु ऊर्जा के निवेश एवं बहिर्गमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होता है। अधोलिखित कूटों में से सही उत्तर चुनिए- [R.O/A.R.O. (Mains), 2017]

Correct Answer: (c) (A) सही है तथा (R) गलत है।
Solution:जैवमंडल (Biosphere) मिट्टी, शैल, जल तथा वायु से बनी हुई एक परत है, जो पृथ्वी के चतुर्दिक आवरण मंडल के रूप में व्याप्त सबसे बड़ा पारिस्थितिक तंत्र है, जिसके साथ जीवित जीव संबंधित हैं तथा जैवमंडल जीवों का भरण-पोषण करता है। यह एक खुला तंत्र (Open System) है, क्योंकि इसमें पदार्थों का लगातार निवेश (Input) तथा बहिर्गमन (Output) होता रहता है। ध्यातव्य है कि पारिस्थितिक तंत्र से पोषक (Nutrient) कभी समाप्त नहीं होते हैं। ये बार-बार पुनः चक्रित होते हैं एवं अनंत काल तक चलते रहते हैं। हालांकि किसी भी पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह एकदिशीय होता है तथा ऊर्जा का 10 प्रतिशत भाग ही एक पोषण स्तर (Trophic Level) से अगले पोषण स्तर में स्थानांतरित होता है, जिसे लिंडेमान का 10 प्रतिशत नियम कहते हैं। पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का निवेश तथा बहिर्गमन चलता रहता है। अतः अभिकथन (A) सही है तथा कारण (R) गलत है।

107. पृथ्वी का सर्वाधिक वृहद् पारिस्थितिक तंत्र निम्नलिखित में से कौन है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) जैवमंडल
Solution:जैवमंडल (Biosphere) मिट्टी, शैल, जल तथा वायु से बनी हुई एक परत है, जो पृथ्वी के चतुर्दिक आवरण मंडल के रूप में व्याप्त सबसे बड़ा पारिस्थितिक तंत्र है, जिसके साथ जीवित जीव (Living Organisms) संबंधित हैं तथा यह मंडल जीवों का भरण-पोषण करता है। इस प्रकार जैवमंडल एक आधारभूत ग्रहीय तंत्र (Basic Global System) होता है, जिसके जैविक (Biotic) एवं अजैविक (Abiotic) दो संघटक होते हैं। विकल्प में दिए गए अन्य तीनों पारिस्थितिक तंत्र जैवमंडल के अंतर्गत ही आएंगे अर्थात विकल्प (d) सही उत्तर होगा।

108. जहां जीव रहता है, उस सटीक जगह को कहते हैं- [B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) आवास
Solution:किसी प्रजाति विशेष के पौधों या जीवों या अन्य जीवधारियों के रहने की सटीक जगह (Actual location) आवास (Habitat) कहलाता है।

109. निम्नलिखित में से कौन-सा एक, 'पारितंत्र (इकोसिस्टम)' शब्द का सर्वोत्कृष्ट वर्णन है? [I.A.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) जीवों (ऑर्गनिज़्ज़स) का समुदाय और साथ ही वह पर्यावरण जिसमें वे रहते हैं
Solution:किसी क्षेत्र के सभी जीवधारी (जैव घटक) तथा वातावरण में उपस्थित अजैव घटक संयुक्त रूप से पारितंत्र (Ecosystem) का निर्माण करते हैं। पारितंत्र जैविक व अजैविक घटकों से मिलकर बनी हुई एक रचना होती है।

110. अधोलिखित में से कौन-सा जीव से जैवमंडल तक जैविक संगठन का सही क्रम है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (c) जनसंख्या समुदाय पारिस्थितिक तंत्र भू-दृश्य
Solution:

ध्यातव्य है कि एक ही जाति के जीवधारियों की संख्या को उनकी जनसंख्या कहा जाता है। दो या दो से अधिक जातियों की जनसंख्या मिलकर समुदाय का निर्माण करती है। कई समुदाय मिलकर पारिस्थितिक तंत्र का निर्माण करते हैं तथा एक निश्चित क्षेत्र या भू दृश्य में एक या अधिक पारिस्थितिक तंत्र पाए जा सकते हैं।