पर्यावरण एवं सतत विकास

Total Questions: 110

31. नीति आयोग द्वारा हाल ही में जारी 'सतत विकास लक्ष्य (एस. डी.जी.) इंडिया सूचकांक, 2019' के अनुसार, कौन-सा राज्य प्रथम स्थान पर है? [U.P.B.E.O. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) केरल
Solution:दिसंबर, 2019 में नीति आयोग द्वारा सतत विकास लक्ष्य भारत सूचकांक 2019-20 जारी किया गया। इस सूचकांक में राज्यों की संयुक्त रैंकिंग में केरल (स्कोर-70) प्रथम, हिमाचल प्रदेश (स्कोर-69) द्वितीय, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु तथा तेलंगाना तीसरे स्थान पर (स्कोर-67) रहे। गुजरात शीर्ष पांच राज्यों की सूची में शामिल नहीं है। अतः विकल्प (a) सही उत्तर होगा। वर्ष 2021 में जारी इस सूचकांक के नवीन संस्करण (SDG India Index, 2020-21) में शीर्ष स्थान प्राप्त राज्य हैं- केरल (स्कोर-75), तमिलनाडु तथा हिमाचल प्रदेश (स्कोर-74), आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा तथा कर्नाटक (स्कोर-72), सिक्किम (स्कोर-71) तथा महाराष्ट्र (स्कोर-70)।

32. नीति आयोग द्वारा हाल ही में जारी 'सतत विकास लक्ष्य (एस. डी.जी.) इंडिया सूचकांक, 2019' के अनुसार, कौन-सा राज्य प्रथम स्थान पर है? [U.P.B.E.O. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) केरल
Solution:दिसंबर, 2019 में नीति आयोग द्वारा सतत विकास लक्ष्य भारत सूचकांक 2019-20 जारी किया गया। इस सूचकांक में राज्यों की संयुक्त रैंकिंग में केरल (स्कोर-70) प्रथम, हिमाचल प्रदेश (स्कोर-69) द्वितीय, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु तथा तेलंगाना तीसरे स्थान पर (स्कोर-67) रहे। गुजरात शीर्ष पांच राज्यों की सूची में शामिल नहीं है। अतः विकल्प (a) सही उत्तर होगा। वर्ष 2021 में जारी इस सूचकांक के नवीन संस्करण (SDG India Index, 2020-21) में शीर्ष स्थान प्राप्त राज्य हैं- केरल (स्कोर-75), तमिलनाडु तथा हिमाचल प्रदेश (स्कोर-74), आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा तथा कर्नाटक (स्कोर-72), सिक्किम (स्कोर-71) तथा महाराष्ट्र (स्कोर-70)।

33. धारणीय कृषि (Sustainable Agriculture) का अर्थ है- [U.P. P.C.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: (c) भूमि का इस प्रकार प्रयोग कि उसकी गुणवत्ता अक्षुण्ण बनी रहे
Solution:धारणीय कृषि का अर्थ है पर्यावरण को अक्षुण्ण रखते हुए भूमि का इस प्रकार प्रयोग कि उसकी गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहे।

34. वर्तमान में जनसंख्या के सुखों का परित्याग किए बिना भविष्य के लिए ऊर्जा तथा अन्य संसाधनों की बचत' निम्न में से कौन- सी अवधारणा की परिभाषा है? [(d) मानव विकास]

Correct Answer: (c) सम्पोषणीय विकास
Solution:सम्पोषणीय विकास एक आदर्श मॉडल है, जो यह बताता है कि आर्थिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रखना है। इसका उद्देश्य है- 'वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखते हुए इसका इस प्रकार प्रयोग किया जाए कि प्राकृतिक संसाधनों का क्षरण न्यूनतम हो सके।'

35. निम्नलिखित में से कौन-सा सतत विकास लक्ष्य (SDG) भारत में 2030 तक सभी के लिए पानी की उपलब्धता और इसके स्थायी प्रबंधन को लक्षित करेगा? [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) एसडीजी-6

36. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन के लिए एक नोडल संस्था है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) नीति आयोग
Solution:भारत में सतत विकास लक्ष्यों (एजेंडा 2030) के समन्वय एवं कार्यान्वयन हेतु नोडल संस्था नीति (NITI) आयोग है।

37. भारत में कृषि के पर्यावरण- अनुकूल, दीर्घस्थ विकास के लिए है निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति सर्वश्रेष्ठ है? [I.A.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (c) मिश्र सस्यन, कार्बनिक खादें, नाइट्रोजन, यौगिकीकर पौधे और कीट प्रतिरोधी सस्य किस्में।
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में मिश्र सस्यन, कार्बनिक खादें, नाइट्रोजन यौगिकीकर (Nitrogen-Fixing) पौधों और कीट प्रतिरोधी सस्य किस्मों का प्रयोग भारत में कृषि के पर्यावरण- अनुकूल दीर्घस्थायी विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ रणनीति है

38. रियो डी जनेरियो' में संपन्न अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन था- [M.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (a) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण एवं विकास सम्मेलन
Solution:'रियो डी जनेरियो' (ब्राजील) में वर्ष 1992 में संपन्न 'पृथ्वी शिखर सम्मेलन' (Earth Summit), संयुक्त राष्ट्र का पर्यावरण एवं विकास सम्मेलन था

39. भूमंडलीय पर्यावरण सुविधा' के संदर्भ में निम्नलिखित में से कि कौन-सा/से कथन सही है/हैं? [I.A.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (a) यह 'जैव विविधता पर अभिसमय' एवं 'जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र ढांचा अभिसमय' के लिए वित्तीय क्रियाविधि के रूप में काम करता है।
Solution:वर्ष 1991 में वैश्विक पर्यावरण सुविधा (GEF-Global Environment Facility) की स्थापना की गई।यह 'जैव विविधता पर अभिसमय' (CBD), 'जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र ढांचा अभिसमय' (UNFCCC), 'मरुस्थलीकरण के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र अभिसमय' (UNCCD) इत्यादि के लिए वित्तीय क्रियाविधि के रूप में काम करता है

40. समाचारों में कभी-कभी दिखने वाले 'एजेंडा-21′ (Agenda-21) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। 1. यह धारणीय विकास के लिए एक वैश्विक कार्ययोजना है। 2. 2002 में जोहॉन्सबर्ग में हुए धारणीय विकास पर विश्व शिखर सम्मेलन (World Summit on Sustainable Development) में इसकी उत्पत्ति हुई। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? [I.A.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:एजेंडा-21' (Agenda-21) धारणीय विकास के लिए एक वैश्विक कार्ययोजना है। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में वर्ष 1992 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण और विकास सम्मेलन आयोजित किया गया। इसे अर्थ समिट या पृथ्वी शिखर सम्मेलन भी कहा जाता है। इसमें सम्मिलित देशों ने धारणीय विकास के लिए एक कार्यवाही योजना स्वीकृत की जिसे 'एजेंडा-21' के नाम से जाना जाता है