पर्यावरण संरक्षण (पर्यावरण)

Total Questions: 54

21. सार्वजनिक स्थलों पर चाय बेचने के लिए प्लास्टिक के कपों के स्थान पर कागज के कपों का उपयोग क्यों किया जाना चाहिए? [RRC Group D 19/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) कागज के कप जैवनिम्नीकरणीय होते हैं
Solution:कागज के कप जैवनिम्नीकरणीय होते हैं (जो मिट्टी के नीचे दबे रहने पर एक अवधि के बाद सड़ जाते हैं और मिट्टी में पोषक तत्वों के साथ मिल जाते है)। पेपर कप के लाभ पर्यावरण के अनुकूल, व्यापक विविधता उपलब्ध, सुरक्षित और स्वच्छ, वजन में हल्का।

22. चिपको आंदोलन ('हग द ट्रीज मूवमेंट'), इनमें से किस गाँव से शुरु हुआ था ? [RRC Group D 20/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (c) गढ़वाल में स्थित रेनी
Solution:चिपको आंदोलन 1973 में एक अहिंसक आंदोलन था जिसका उद्देश्य पेड़ों की सुरक्षा और संरक्षण करना था। उत्तर प्रदेश के चमोली जिले (अब उत्तराखंड) में शुरू हुआ। संचालन, सुंदरलाल बहुगुणा ने किया। नारा पारिस्थितिकी एक स्थायी अर्थव्यवस्था है।

23. वन अधिकारी ए. के. बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में एक निम्नीकृत हुए जंगल को फिर से जीवंत करने के लिए किस मॉडल का इस्तेमाल किया? [RRC Group D 20/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (b) उन्होंने वन -सवर्धन (silviculture) में स्थानीय लोगों को में शामिल किया।
Solution:ए.के. बनर्जी (संयुक्त वन की अवधारणा के जनक) ने 1,272 हेक्टेयर वन के पुनरुद्धार में स्थानीय लोगों को शामिल किया। ग्रामीणों को सिल्विकल्चर (वनवर्धन) और फसल में रोजगार दिया गया और उन्हें फसल का 25% दिया गया । सिल्वीकल्चर वांछित पारिस्थितिक, -आर्थिक और सामाजिक परिणामों के लिए जंगलों और पेड़ों की आबादी का प्रबंधन और खेती करने का अभ्यास।

24. जल जैसे प्राकृतिक संसाधन के संदर्भ में 'संरक्षण' से क्या अभिप्राय है? [RRC Group D 22/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (d) इसका प्रबंधन समझदारी से करना
Solution:पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधन वायु, खनिज, पौधे, मिट्टी, पानी और वन्य जीवन। प्रकृति का संरक्षण - इन संसाधनों की देखभाल और सुरक्षा करना। पृथ्वी के जल संसाधनः खारा पानी 97.25% बर्फ - 2.05%, भूजल 0.68%, झीलें -0.01%, नदियाँ 0.0001%, मिट्टी 0.005%, -वायुमंडल 0.0019%। विश्व जल दिवस - 22 मार्च।

25. प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग (sustainable use) की दिशा में बढ़ने के लिए सरकार निम्न में से कौन सा कदम उठा सकती है? [RRC Group D 22/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) मेट्रो और बस सेवाओं का निर्माण
Solution:निरंतरता (Sustainability), प्राकृतिक संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करने का कार्य है, ताकि ये वर्तमान और आगामी पीढ़ियों दोनों का सहायता कर सकें।

26. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है? [Group-D 22/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (b) प्राकृतिक संसाधनों का संधारणीय प्रबंधन एक आसान कार्य है।
Solution:सतत विकास ऐसा विकास जो भविष्य की पीढ़ियों की अपनी जरूरतों को पूरा करने की क्षमता से समझौता किए बिना वर्तमान की जरूरतों को पूरा करता है। सतत विकास के तीन प्रमुख तत्व आर्थिक विकास, सामाजिक समावेश और पर्यावरण संरक्षण हैं। सतत विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) द्वारा सतत विकास सूचकांक (SDI) जारी किया जाता है।

27. हमारी भोजन संबंधी आदतों में होने वाला इनमें से कौन सा परिवर्तन, हमारे पर्यावरण को सर्वाधिक प्रभावित करेगा ? [RRC Group D 27/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (b) मांस एवं पशुजनित उत्पादों का त्याग करना
Solution:ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन, वनों की कटाई और मिट्टी के क्षरण को कम करके हमारे पर्यावरण की मदद करने के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाई है। मांस की खपत में कमी से भारी मात्रा में भूमि और पानी की बचत होगी और जैव विविधता में वृद्धि होगी।

28. निम्न में से कौन सा स्थल जल-संग्रहण पिट (water harvesting pit) बनाने के लिए उपयुक्त नहीं है? [RRC Group D 29/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) एक बड़े खुले लैंडफिल स्थल के नजदीक
Solution:लैंडफिल में विभिन्न प्रकार की खतरनाक चीजें और रासायनिक अपशिष्ट होते हैं। ये भूजल में मिल सकते हैं और गड्ढे में मौजूद वर्षा जल को उपयोग के लिए असुरक्षित बना सकते हैं। वर्षा जल संचयनः छतों, पार्कों, सड़कों, खुले मैदानों के माध्यम से वर्षा जल को एकत्रित, भंडारण और शुद्ध करके वर्षा जल के संरक्षण के लिए उपयोग की जाने वाली सरल प्रक्रिया या तकनीक। वर्षा जल संचयन की दो विधियाँ हैं: छत पर वर्षा जल संचयन छत जलग्रह क्षेत्र बन जाती है, और भवन और घरों से वर्षा जल एकत्र किया जाता है। सतही अपवाह संचयन यह वर्षा जल को एकत्रित करता है, जो सतही अपवाह के रूप में बह जाता है। अपवाह वर्षा जल का संरक्षण किया जाता है और उपयुक्त तकनीकों के माध्यम से जलभृतों को पुनर्भरण (रिचार्ज) करने के लिए उपयोग किया जाता है।

29. नर्मदा बचाओ आंदोलन ........ से सम्बन्धित है। [RRC Group D 30/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (d) सरदार सरोवर बांध
Solution:सरदार सरोवर बांध। इस नर्मदा बांध परियोजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति करना और तीन राज्यों के लोगों को बिजली प्रदान करना था। लेकिन स्थानीय लोगों और पर्यावरणविदों ने इस परियोजना का विरोध किया। विरोध प्रदर्शनों के पीछे लोगों की मुख्य चिंता स्थानीय समुदायों का बड़े पैमाने पर विस्थापन, बांध के पानी के नीचे पेड़ों के जलमग्न होने और दुर्लभ पाए जाने वाली प्रजातियों के असामयिक विलुप्त होने जैसे पर्यावरणीय मुद्दे थे। मेधा पाटकर और बाबा आमटे ने इस विरोध की शुरुआत की। इसकी शुरुआत 1985 में हुई थी।

30. निम्न में से किसने राजस्थान में जोधपुर के निकट स्थित खेजड़ली गांव में 'खेजड़ी' पेड़ों की सुरक्षा के लिए, 363 अन्य लोगों के साथ अपने जीवन का बलिदान दिया था? [Group D 06/10/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) अमृता देवी बिश्नोई
Solution:इसे बिश्नोई आंदोलन कहा गया। बिश्नोई एक धार्मिक संप्रदाय है जिसकी स्थापना गुरु महाराज जम्भेश्वर ने 1485 ई. में मारवाड़ (जोधपुर) में की थी। समुदाय के बलिदान का सम्मान करने के लिए, भारत सरकार ने 2000 में "अमृता देवी बिश्नोई, वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार" की स्थापना की।