पर्यावरण संरक्षण (पर्यावरण)

Total Questions: 54

51. वह स्थान जहाँ जानवर अपने प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रहते हैं, कहलाते हैं: [RRB NTPC CBT-I (23/07/2021) Evening]

Correct Answer: (d) वन्यजीव अभयारण्य
Solution:बायोस्फीयर रिजर्व वे विशेष क्षेत्र जो संरक्षित हैं और पौधों और जानवरों जैसे जीवन रूपों के संरक्षण के लिए हैं। राष्ट्रीय उद्यान - प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय सरकार द्वारा अलग रखा गया क्षेत्र। चिड़ियाघर एक ऐसी सुविधा है जहाँ जानवरों को सार्वजनिक प्रदर्शन और शिक्षा के लिए रखा जाता है।

52. स्टॉकहोम घोषणा में शामिल इनमें से कौन सा कथन पर्यावरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (United Nations Conference on Environment) से संबंधित है? [RRB NTPC CBT-I (26/07/2021) Evening]

Correct Answer: (d) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का सृजन
Solution:संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रमः यह संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के भीतर पर्यावरणीय मुद्दों पर प्रतिक्रियाओं के समन्वय के लिए उत्तरदायी है। UNEP का मुख्य मिशन त्रिग्रही संकट (जलवायु परिवर्तन, प्रकृति और जैव विविधता हानि, प्रदूषण) का समाधान खोजना है। UNEP की स्थापना 5 जून 1972 को नैरोबी (केन्या) में हुई। स्टॉकहोम घोषणा (1972)।

53. निम्नलिखित में से कौन सा संगठन विलुप्तप्राय प्रजातियों की लाल सूची (रेड लिस्ट) बनाता है? [RRB ALP Tier-II (21/01/2019) Evening]

Correct Answer: (d) IUCN
Solution:IUCN (अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ)। यह एक सदस्यता संघ है जो विशिष्ट रूप से सरकार तथा नागरिक समाज दोनों संगठनों से बना है। यह विश्व के जीव-जंतुओं और वनस्पतियों के संरक्षण के लिए कार्य करता है। IUCN रेड लिस्ट या रेड डेटा बुक, 1948 में बनाई गई, इसका मुख्यालय ग्लैंड, स्विट्जरलैंड में स्थित है। वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (WWF) इसका मिशन प्रकृति का संरक्षण करना एवं पृथ्वी पर जीवन की विविधता के लिए सबसे महत्वपूर्ण खतरों को कम करना है। इसका मुख्यालय ग्लैंड, स्विट्जरलैंड में स्थित है। ऑफिस इंटरनेशनल डेस एपिजूटीज़ (OIE) पशु स्वास्थ्य संगठन, इसकी स्थापना 1924 में हुई थी और इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में स्थित है।

54. हर दो साल में जारी की गई लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट, किस संगठन का प्रमुख प्रकाशन है? [RRB ALP Tier II (23/01/2019) Morning]

Correct Answer: (c) वर्ल्ड वाइड फण्ड फॉर नेचर
Solution:वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) - स्थापना, 1961 में और इसका 4 मुख्यालय ग्लैंड (स्विट्जरलैंड) में है। ऊर्जा रिपोर्ट भी WWF द्वारा प्रकाशित की जाती है। लिविंग प्लैनेट इंडेक्स (LPI) - यह स्थलीय, मीठे पानी और समुद्री आवासों में कशेरुक प्रजातियों की जनसंख्या प्रवृत्तियों के आधार पर विश्व की जैविक विविधता की स्थिति का एक माप है। प्राकृति संरक्षण (स्थापित यूएस, 1951) एक वैश्विक पर्यावरण गैर-लाभकारी संस्था है जो एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए काम कर रही है जहां लोग और प्रकृति पनप सकें।