पर्यावरण से संबंधित विभिन्न तथ्य

Total Questions: 39

1. धूल प्रदूषण रोकने के लिए उपयुक्त वृक्ष है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (a) सीता अशोक
Solution:प्रश्नगत वृक्षों में सीता अशोक का पेड़ सर्वाधिक उत्तम धूल नियंत्रक है।

2. पेरियार वन्यजीव अभयारण्य निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) केरल
Solution:पेरियार वन्यजीव अभयारण्य, केरल में स्थित है।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारत सरकार के 'हरित भारत मिशन' (Green India Mission) के उद्देश्य को सर्वोत्तम रूप से वर्णित करता है। करते हैं? [I.A.S. (Pre) 2016]

1. पर्यावरणीय लाभों एवं लागतों को केंद्र एवं राज्य के बजट में सम्मिलित करते हुए एतद्वारा 'हरित लेखाकरण' (ग्रीन अकाउंटिंग) को अमल में लाना।

2. कृषि उत्पाद के संवर्धन हेतु द्वितीय हरित क्रांति आरंभ करना जिससे भविष्य में सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो।

3. वन आच्छादन की पुनर्प्राप्ति और संवर्धन करना तथा अनुकूलन (अडैप्टेशन) एवं न्यूनीकरण (मिटिगेशन) के संयुक्त उपायों से जलवायु परिवर्तन का प्रत्युत्तर देना।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (c) केवल 3
Solution:ग्रीन इंडिया मिशन (जी.आई.एम.) के प्रमुख उद्देश्यों में वन आच्छादन की पुनर्प्राप्ति और संवर्धन करना है। यह अनुकूलन (अडैप्टेशन) तथा न्यूनीकरण (मिटिगेशन) के संयुक्त उपायों से जलवायु परिवर्तन का प्रत्युत्तर देता है। इसकी प्रमुख बातें निम्नलिखित हैं-

1. वन/गैर-वन वाली भूमि पर 50 लाख हेक्टेयर के वनों/पेड़ों को बढ़ाना तथा अन्य 50 लाख हेक्टेयर वन क्षेत्र की गुणवत्ता को सुधारना।

2. जैव विविधता, हाइड्रोलॉजिकल सेवाएं तथा कार्बन में कमी समेत पारिस्थितिक तंत्र सेवाओं को सुधारना।

3. वनों पर निर्भर रहने वाले 30 लाख परिवारों की कमाई को बढ़ाना।

4. वर्ष 2020 तक 5-6 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड की कटौती करना।

4. प्राकृतिक आपदा हासीकरण का अंतरराष्ट्रीय दशक माना जाता है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (e) 1990 - 1999
Solution:प्राकृति आपदा ह्रासीकरण का अंतरराष्ट्रीय दशक 1990 - 1999 को माना जाता है।

5. आपदा प्रबंधन एक्ट बनाया गया था [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (c) 2005
Solution:आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 (Disaster Management Act, 2005) वर्ष 2005 में गठित किया गया, जो 23, दिसंबर, 2005 को अधिनियमित किया गया था। इस अधिनियम में आपदा को किसी क्षेत्र में घटित एक महाविपत्ति, दुर्घटना, संकट या गंभीर घटना के रूप में परिभाषित किया गया है, जो प्राकृतिक या मानवकृत कारणों या दुर्घटना या लापरवाही का परिणाम हो और जिससे बड़े स्तर पर जान की क्षति या मानव पीड़ा, पर्यावरण की हानि एवं विनाश हो और जिसकी प्रकृति या परिमाण प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले मानव समुदाय की सहन क्षमता से परे हो।

6. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन कब हुआ? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) 2005
Solution:Authority: NDMA) भारत में आपदा प्रबंधन के लिए शीर्ष निकाय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (National Disaster Management है। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 (The Disaster Management Act, 2005) के द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की स्थापना तथा राज्य और जिला स्तरों पर संस्थागत तंत्र के लिए एक सक्षम वातावरण का निर्माण अनिवार्य किया गया है।

7. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) का नेतृत्व कौन करता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) इनमें से कोई भी एक
Solution:जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) का नेतृत्व जिला दंडाधिकारी (Dirstrict Magistrate) या जिला समाहर्ता (District Collector) करता है। अतः विकल्प (c) अभीष्ट उत्तर होगा।

8. नेशनल सेंटर फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट (NCDM) कहां स्थित है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) नई दिल्ली
Solution:नेशनल सेंटर फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट (NCDM) का नई दिल्ली में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1995 में हुई थी।

9. आपदा प्रबंधन के ज्ञान-सह-प्रदर्शन केंद्र (सृजन) का मुख्य कार्य है- [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) इनमें से सभी
Solution:प्रश्नगत सभी कार्य आपदा प्रबंधन के ज्ञान-सह प्रदर्शन केंद्र (SRIJAN) के प्रमुख कार्यों में समाहित हैं।

10. जयपुर के 'जंतर-मंतर' को यूनेस्को (यू.एन.ई.एस.सी.ओ.) द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा घोषित होने के साथ भारत में, अगस्त, 2010 तक कितने स्थलों को यह दर्जा प्राप्त हो चुका है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2009]

Correct Answer: (b) 28
Solution:वर्ष 2010 में यूनेस्को द्वारा जंतर-मंतर (जयपुर) को शामिल करने पर भारत में विश्व धरोहर स्थलों की संख्या 28 पर पहुंच गई थी और वर्ष 2012 में पश्चिमी घाट को इनमें शामिल करने पर यह 29 हो गई। राजस्थान की अरावली पहाड़ियों पर निर्मित छः पहाड़ी किलों, चित्तौड़गढ़ किला, कुंभलगढ़ किला, रणथम्भौर किला, जैसलमेर किला, आमेर किला तथा गागरोन किला को वर्ष 2013 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के बाद इनकी संख्या 30 हो गई। वर्ष 2014 में रानी की वाव (गुजरात) तथा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को विश्व धरोहर का दर्जा दिए जाने के बाद भारत में विश्व धरोहर स्थलों की संख्या 32 हो गई। इसके पश्चात नालंदा महाविहार, कंचनजंगा नेशनल पार्क तथा ली कार्बजिए के वास्तुशिल्प कार्य (कैपिटल कॉम्प्लेक्स, चंडीगढ़) वर्ष 2016 में इस सूची में जोड़े गए। वर्ष 2017 में ऐतिहासिक शहर अहमदाबाद को भी इसमें शामिल किया गया। वर्ष 2018 में मुंबई स्थित विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको इमारतों के समूहों को इस सूची में शामिल किया गया था। वर्ष 2019 में जयपुर को इस सूची में शामिल किया गया था। वर्ष 2021 में दो नए स्थल (रामप्पा मंदिर तथा सैंधव स्थल धौलावीरा) शामिल हुए थे। वर्ष 2023 में भारत के 2 नए स्थल शांति निकेतन (पश्चिम बंगाल) तथा होयसल मंदिर के समूह (कर्नाटक) के शामिल होने से वर्तमान में भारत में विश्व धरोहर स्थलों की संख्या 42 हो गई।