Correct Answer: (a) बाकू (अजरबैजान)
Solution:यूनेस्को विश्व धरोहर समिति का 43वां सत्र 30 जून से 10 जुलाई, 2019 के मध्य रिपब्लिक ऑफ अजरबैजान की राजधानी 'बाकू' में संपन्न हुआ। इसी सत्र में 'जयपुर' को विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। वर्ष 2020 में चीन के फुजियान प्रांत में प्रस्तावित युनेस्को की विश्व धरोहर समिति का 44वां सत्र कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया गया। जुलाई, 2021 में इस सत्र का पुनः आयोजन चीन के फुजियान प्रांत में किया गया। इस सत्र में तेलंगाना के रामप्पा मंदिर तथा गुजरात के धौलावीरा को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया। वर्ष 2023 में शांति निकेतन (पश्चिम बंगाल) तथा होयसल मंदिरों के समूह (कर्नाटक) भी विश्व विरासत स्थल में शामिल हुए। इसी के साथ भारत के कुल विश्व धरोहर स्थलों की संख्या 42 हो गई जिनमें 34 सांस्कृतिक स्थल, 7 प्राकृतिक स्थल - तथा 1 मिश्रित स्थल है।