पर्यावरण से संबंधित विभिन्न तथ्य

Total Questions: 39

31. आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की कौन धारा राज्य के राज्यपाल को राज्य में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) की स्थापना करने की शक्ति प्रदान करता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) धारा 14(1)
Solution:आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 14 (1) राज्य के राज्यपाल को राज्य में 'राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण' (SDMA) की स्थापना करने की शक्ति प्रदान करता है।

32. निम्न में कौन-से कथन सही हैं? [U.P. P.C.S. (Pre) 2018]

1. प्राकृतिक आपदाएं सर्वाधिक क्षति विकासशील देशों में करती हैं।

2. भोपाल गैस त्रासदी मानव-निर्मित थी।

3. भारत आपदा - युक्त देश है।

4. मैन्ग्रोव चक्रवातों का प्रभाव कम करते हैं।

Correct Answer: (c) 1, 2 और 4
Solution:प्राकृतिक आपदाओं के कारण सर्वाधिक क्षति विकासशील देशों में होती है। भोपाल गैस त्रासदी मानवीय चूक का परिणाम थी। गौरतलब है कि 3 दिसंबर, 1984 को प्रातः भोपाल के यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड के कीटनाशक प्लांट में मेथिल आइसोसाइनेट (एम. आई. सी.) नामक जहरीली गैस के रिसाव के कारण हजारों लोगों की मृत्यु हो गई थी। मैंग्रोव वन अपनी मजबूत और फैली हुई जड़ों के कारण चक्रवातों का प्रभाव कम करते हैं। भारत प्राकृतिक आपदाओं के लिए बेहद संवेदनशील / सुभेद्य देश है UNDP ने भी भारत को विश्व के 10 सर्वाधिक आपदा प्रवण देशों में से एक घोषित किया है। कथन (3) में उल्लिखित है कि भारत आपदा युक्त देश है जो कि सत्य प्रतीत होता है। हालांकि इस प्रश्न के अंग्रेजी संस्करण में कथन (3) में उल्लिखित है कि 'India is a disaster free (आपदा मुक्त) country जो कि असत्य है। अतः स्पष्ट है कि प्रश्न के अंग्रेजी संस्करण के अनुसार, कथन 1, 2 एवं 4 सही हैं, जबकि कथन (3) असत्य है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस प्रश्न को मूल्यांकन से बाहर कर दिया है।

33. निम्न में से कौन-सा आपदा के बाद का उपाय है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) पुनर्निर्माण
Solution:पुनर्निर्माण (Reconstruction) आपदा के बाद का उपाय है। इसे निम्नांकित चित्र के माध्यम से आसानी से समझा जा सकता है।

34. निम्नलिखित में से किसे मेगा-डाइवर्स देश के रूप में जाना जाता है? [U.P.P.C.S. (Pre) (Re-Exam) 2015]

Correct Answer: (b) ऑस्ट्रेलिया
Solution:मेगा-डाइवर्स ऐसे देशों का समूह है, जहां पृथ्वी की अधिकांश प्रजातियां पाई जाती हैं, इसलिए इन देशों को अत्यधिक जैव विविध माना जाता है। पर्यावरण से संबंधित अमेरिकी गैर-लाभकारी संस्था कंजर्वेशन इंटरनेशनल ने वर्ष 1998 में 17 मेगा-डाइवर्स देशों की पहचान की थी जिनमें ऑस्ट्रेलिया, चीन, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका एवं भारत जैसे देश शामिल हैं।

35. निम्नलिखित में से कौन सदाबहार फल वृक्ष है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) लोकाट
Solution:लोकाट एक सदाबहार (Evergreen) फल वृक्ष है। चीन में लोकाट का अत्यधिक उत्पादन होता है।

36. 'भितरकणिका' जिसे अभी हाल में ही विश्व धरोहर स्थल की सूची में सम्मिलित किया गया है, अवस्थित है- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (c) ओडिशा में
Solution:'भितरकणिका' राष्ट्रीय पार्क ओडिशा के तटीय क्षेत्र में स्थित संरक्षित क्षेत्र है, जो उच्च जैव विविधता वाला मैंग्रोव नमभूमि क्षेत्र है। इसे 26 मई, 2009 को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में सम्मिलित करने हेतु प्रस्तुत किया गया था और वर्ष 2014 में अंतिम सूची में शामिल किया गया है।

37. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

सूची-I (वन्यजीव अभयारण्य)सूची-II (राज्य)
A. नामदफा1. कर्नाटक
B. बांदीपुर2. अरुणाचल प्रदेश
C. पेरियार3. मणिपुर
D. लामजाओ4. केरल

 

ABCD
(a)2143
(b)4321
(c)4213
(d)2431

 

Correct Answer: (a)
Solution:नामदफा, बांदीपुर, पेरियार तथा लामजाओ अभयारण्य क्रमशः अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल तथा मणिपुर में स्थित है।

38. कभी-कभी समाचारों में दिखाई पड़ने वाले 'घरेलू अंश आवश्यकता' (डोमेस्टिक कंटेंट रिक्वायरमेंट) पद का संबंध किससे है? [I.A.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) हमारे देश में सौर शक्ति उत्पादन का विकास करने से
Solution:घरेलू अंश आवश्यकता (Domestic Content Requiremnt: DCR) पद का संबंध देश में सौर शक्ति उत्पादन का विकास करने से है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत को वैश्विक रूप से अग्रणी देश के रूप में स्थापति करने हेतु जनवरी, 2010 में राष्ट्रीय सौर नीति जिसे जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय सौर मिशन (JNNSM) नाम दिया गया था, लांच की गई। इसके अनुसार, घरेलू अंश आवश्यकता श्रेणी के अनुसार, भारत में सौर परियोजनाओं हेतु देश में निर्मित सौर उपकरणों और बैटरी का प्रयोग किया जाएगा। मिशन के प्रथम चरण के अंतर्गत नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय विकेंद्रीकृत और उपकरणों जैसे- प्रकाश के उपकरण, पानी गर्म करने के उपकरण या सौर कुकर पर 30 प्रतिशत का अनुदान देती है।

39. निम्नलिखित में कौन प्राकृतिक गैस का मुख्य भाग है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (d) मीथेन
Solution:प्राकृतिक गैस एक रंगहीन, गंधहीन, पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा स्रोत है। यह कई गैसों का मिश्रण होता है, जिसमें मुख्य रूप से मीथेन शामिल होती है।