पर्वत चोटियां

Total Questions: 24

11. माउंट एवरेस्ट' कहां है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) नेपाल
Solution:माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) विश्व का सर्वोच्च पर्वत शिखर है। इसकी ऊंचाई लगभग 8848 मीटर (29028 फीट) तथा नेपाल एवं तिब्बत (चीन) में अवस्थित है। वर्ष 2020 में नेपाल एवं चीन ने माउंट एवरेस्ट की आधिकारिक ऊंचाई 8848.86 मी. घोषित किया है।

12. कौन-सा सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) माउंट एवरेस्ट
Solution:माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) विश्व का सर्वोच्च पर्वत शिखर है। इसकी ऊंचाई लगभग 8848 मीटर (29028 फीट) तथा नेपाल एवं तिब्बत (चीन) में अवस्थित है। वर्ष 2020 में नेपाल एवं चीन ने माउंट एवरेस्ट की आधिकारिक ऊंचाई 8848.86 मी. घोषित किया है।

13. प्रथम भारतीय नारी, जो एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने में सफल हुई थी, हैं- [U.P.P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (a) बछेंद्री पाल
Solution:बछेंद्री पाल प्रथम भारतीय महिला हैं, जिनको एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने में वर्ष 1984 में सफलता प्राप्त हुई थी।

14. माउंट एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली पहली महिला थीं- [M.P.P.C.S. (Pre), 2015*]

Correct Answer: (a) जुको ताबेई
Solution:जुको ताबेई एक जापानी पर्वतारोही हैं। इन्होंने 16 मई, 1975 को माउंट एवरेस्ट को फतह कर इतिहास रच दिया तथा ऐसा करने वाली वह प्रथम महिला बन गईं। ये सातों महाद्वीपों के सर्वोच्च शिखर पर चढ़ने वाली पहली महिला भी हैं।

15. दो बार माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करने वाली महिला पर्वतारोही हैं- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (d) संतोष यादव
Solution:विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सर्वप्रथम दो बार विजय प्राप्त करने वाली महिला पर्वतारोही संतोष यादव (भारत की एवरेस्ट पर चढ़ने वाली द्वितीय महिला) हैं।

16. एवरेस्ट पर चढ़ने वाली द्वितीय भारतीय महिला हैं- [M.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (c) संतोष यादव
Solution:विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सर्वप्रथम दो बार विजय प्राप्त करने वाली महिला पर्वतारोही संतोष यादव (भारत की एवरेस्ट पर चढ़ने वाली द्वितीय महिला) हैं।

17. भारत की सर्वोच्च पर्वत चोटी कौन-सी है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1990 42nd B.P.S.C. (Pre) 1997]

Correct Answer: (a) K, गॉडविन ऑस्टिन
Solution:भारत का सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट गॉडविन ऑस्टिन या K, (काराकोरम श्रेणी पर स्थित) है। यह भारत के केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में है। इस क्षेत्र पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा है।

18. भारतवर्ष की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (c) के-2
Solution:भारत का सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट गॉडविन ऑस्टिन या K, (काराकोरम श्रेणी पर स्थित) है। यह भारत के केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में है। इस क्षेत्र पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा है।

19. भारत का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (a) कंचनजंगा
Solution:

हिमालय पर्वत श्रेणी के पर्वतों की ऊंचाइयां एवं देश इस प्रकार हैं-

माउंट एवरेस्ट (लगभग 8848 मी.)     -नेपाल

गॉडविन ऑस्टिन (K-8611 मी.)         - भारत

कंचनजंगा (8598 मी.)                     - भारत/नेपाल

मकालू (8485 मी.) (NCERT-8481 मी.)-नेपाल

स्पष्ट है कि गॉडविन ऑस्टिन भारत की सर्वोच्च पर्वत चोटी है, चूंकि गॉडविन ऑस्टिन विकल्पों में नहीं है, अतः अभीष्ट उत्तर विकल्प (a) होगा। वर्ष 2020 में नेपाल एवं चीन ने संयुक्त रूप से माउंट एवरेस्ट की अधिकारिक ऊंचाई 8848.86 मी. घोषित किया है।

20. गुरु शिखर पर्वत चोटी कौन-से राज्य में अवस्थित है? [I.A.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (a) राजस्थान
Solution:गुरु शिखर (Guru Shikhar) राजस्थान के सिरोही जिले में अरावली पर्वत की सर्वोच्च चोटी है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 1722 मीटर है।