पाइप और टंकी Part-2

Total Questions: 39

31. दो पाइप A और B किसी खाली टंकी को क्रमशः 18 और 27 घंटे में भर देते हैं। पाइप C पूरे भरी टंकी को 45 घंटे में खाली कर देता है जब कोई अन्य पाइप नहीं चल रहा हो। शुरुआत में जब टंकी खाली थी, पाइप A और C को चालू किया गया। कुछ घंटों के बाद पाइप A को बंद कर दिया गया और पाइप B को चालू किया गया। इस प्रकार टंकी भरने में कुल 55 घंटे लगे। पाइप B को कितने घंटे चलाया गया? [RRB ALP 17/08/2018 (Morning)]

Correct Answer: (c) 45
Solution:

32. दो पाइप किसी खाली टैंक को अकेले क्रमशः 25 और 40 घंटे में भर देते हैं जबकि एक तीसरा पाइप भरे हुए टैंक को 16 घंटे में खाली कर देता है। जब टैंक पूरी तरह से खाली हो और तीनों पाइपों को एक साथ चला दिया जाये तो टैंक कितने समय में भर जायेगा? [RRB ALP 17/08/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 16 दिन 16 घंटे
Solution:

33. रघु का टैंकर एक जलाशय को 4 घंटे में भर सकता है। जलाशय आधा भरने के बाद इसी तरह के तीन और टैंकर खोल दिए जाते हैं। जलाशय को पूर्णतः भरने के लिए कुल कितना समय लगेगा? [RRB ALP 20/08/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) 2 घंटे 30 मिनट
Solution:

34. P, Q और R ऐसे पाइप हैं, जिनके माध्यम से एक टैंक में क्रमशः विलयनों A, B और C का निवेशन होता है। यदि P, Q और R अकेले-अकेले संचालित होने पर खाली टैंक को क्रमशः 30 मिनट, 20 मिनट और 10 मिनट में भर सकते हैं। जब टैंक खाली होता है और सभी तीनों पाइप खोल दिए जाते हैं, तो 3 मिनट बाद टैंक में विलयन C का अनुपात क्या होगा? [RRB ALP 21/08/2018 (Morning)]

Correct Answer: (c) 6⁄11
Solution:

35. एक टैंक को तीन टैंकर के माध्यम से एक समान प्रवाह से भरा जाता है। यदि पहले दो टैंकर एक साथ चलाये जाते हैं तो टैंक को भरने में उतना ही समय लगता है, जितना अकेले तीसरे टैंकर को चलाकर टैंक भरने में लगता है। दूसरा टैंकर पहले टैंकर की अपेक्षा 5 घंटे तेजी से और तीसरा टैंकर की अपेक्षा 4 घंटे धीमी गति से टैंक को भरता है। पहले टैंकर के लिए आवश्यक समय है: [RRB ALP 21/08/2018 (Evening)]

Correct Answer: (d) 15 घंटे
Solution:

36. एक पंप टैंक को 4 घंटे में भर देता है, परन्तु एक रिसाव के कारण, टैंक 5 घंटे में भरा जाता है। भरे हुए टैंक को खाली करने में रिसाव को कितना समय लगेगा? [RRB ALP 29/08/2018 (Evening)]

Correct Answer: (a) 20 घंटे 
Solution:

37. पाइप A एक खाली टंकी को 18 घंटे में भर सकता है, जबकि पाइप B भरी हुई टंकी को 30 घंटे में खाली कर सकता है। जब टंकी खाली है, तो पाइप A को एक घंटे के लिए चालू किया गया और फिर बंद कर दिया गया। अब पाइप B को एक घंटे के लिए टंकी से पानी निकालने के लिए चलाया गया और फिर बंद कर दिया गया। पाइपों को एक के बाद एक करके प्रत्येक समय एक घंटे के लिए तब तक चालू रखा गया जब तक कि टंकी भर नहीं गई। टंकी को भरने के लिए कितना समय लगा? [RRB ALP 30/08/2018 (Evening)]

Correct Answer: (d) 86 घंटे 48 मिनट
Solution:

38. पाइप A किसी खाली टंकी को अकेले 4 घंटे में भर देता है जबकि पाइप B के साथ मिलकर यह उसे 3 घंटे में भर देता है। पाइप A को एक घंटे चलाने के पश्चात पाइप B को भी खोल दिया जाता है। तो टंकी को भरने में कुल कितना समय लगेगा? [RRB ALP 31/08/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) 3 घंटे 15 मिनट
Solution:

39. पाइप A, B और C किसी खाली टंकी से जुड़े हैं। पहले दो पाइप क्रमशः 4 और 10 घंटे में टंकी को पूरा भर देते हैं, और तीसरा पूरी भरी टंकी को 6 घंटे में खाली कर देता है। यदि तीनों पाइपों को एक साथ खोल दिया जाय, जब टंकी आधी भरी हो, तो टंकी को पूरा भरने में कितने घंटे लगेंगे? [RRB ALP 31/08/2018 (Evening)]

Correct Answer: (b) 30⁄11
Solution: