पारिस्थितिकी तंत्र और पारिस्थितिकी (पर्यावरण)

Total Questions: 23

11. 5 पोषी स्तरों की एक साधारण खाद्य श्रृंखला नीचे दी गई है। यदि चौथे पोषी स्तर में मौजूद सर्प को 10 kJ ऊर्जा मिलती है, तो उत्पादकों के पास ऊर्जा की कितनी मात्रा उपलब्ध है? [RRC Group D 13/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 10,000 kJ
Solution:कुल मिलाकर, एक

पोषी स्तर में बायोमास के रूप में संग्रहित ऊर्जा का लगभग 10 प्रतिशत ही एक खाद्य स्तर से दूसरे खाद्य स्तर तक जाता है। इसे "दस प्रतिशत नियम" कहा जाता है। एक विशेष पोषी स्तर पर उपलब्ध ऊर्जा स्तर अगले पोषी स्तर पर 10 गुना अधिक होता है। इसलिए, यदि चौथे पोषी स्तर पर ऊर्जा स्तर 10 KJ है, तो तीसरे स्तर के पोषी स्तर पर ऊर्जा पिछले स्तर से 10 गुना अधिक यानी 10 × 10 = 100 KJ होगी। दूसरे पोषी स्तर में 1,000 KJ ऊर्जा होती है और पहले पोषी स्तर (उत्पादक) में 10,000 KJ की ऊर्जा होती है।

12. पर्यावरण के विभिन्न घटकों के बीच ऊर्जा के प्रवाह के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा गलत है? [RRC Group D 19/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (b) हरे पौधे पत्तियों पर पड़ने वाली सौर ऊर्जा का लगभग 10% ग्रहण कर लेते हैं।
Solution:हरे पौधे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के लिए पत्तियों पर पड़ने वाली सौर ऊर्जा का लगभग 1% ग्रहण करते हैं। प्रत्येक पोषी स्तर में एक विशेष समय में सजीव का एक निश्चित द्रव्यमान होता है जिसे खड़ी फसल कहा जाता है। खड़ी फसल को जीवित जीवों (बायोमास) के द्रव्यमान या इकाई क्षेत्र में संख्या के रूप में मापा जाता है।

13. पारिस्थितिक तंत्र में विभिन्न पोषी स्तरों के माध्यम से ऊर्जा प्रवाह ........I [RRC Group D 27/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) प्रत्येक उच्चतर पोषी स्तर के साथ कम हो जाता है
Solution:ऊर्जा हस्तांतरण का दस प्रतिशत नियम 1942 में लिंडमैन द्वारा दिया गया। यह -नियम बताता है कि कुल ऊर्जा में से एक खाद्य श्रृंखला में केवल 10 प्रतिशत ऊर्जा एक पोषण स्तर से दूसरे में स्थानांतरित होती है। शेष ऊर्जा का उपयोग अन्य चयापचय प्रक्रियाओं के लिए किया जाता है और कुछ उष्ण के रूप में मुक्त की जाती हैं।

14. एक स्व-पोषी पारिस्थितिकी तंत्र (self - sustaining ecosystem) से क्या अभिप्राय है? [RRC Group D 29/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) कार्बनिक द्रव्य, पीढ़ी दर पीढ़ी लगभग स्थिर रहता है।
Solution:एक पारिस्थितिकी तंत्र का स्वयं या स्वाभाविक रूप से रखरखाव। अर्थात्, एक प्रणाली जो अपने स्वयं के स्वतंत्र प्रयासों से खुद को बनाए रखती है। सर आर्थर जी. टांसले ने पारिस्थितिकी तंत्र शब्द दिया था। पारिस्थितिक तंत्रः जैविक और अजैविक तत्वों के बीच एक निश्चित स्थान के भीतर होने वाली परस्पर क्रियायें है।

15. 2008 में भारत सरकार द्वारा प्रकाशित जलवायु परिवर्तन हेतु राष्ट्रीय कार्ययोजना (NAPCC) के अंतर्गत इनमे से किस मिशन की शुरुआत की गई थी ? [RRB NTPC CBT-1 (25/01/2021) Evening]

Correct Answer: (d) हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय मिशन
Solution:हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय मिशनः लॉन्च जून 2010। उद्देश्य हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र की स्वास्थ्य स्थिति का लगातार आकलन करने के लिए एक स्थायी राष्ट्रीय क्षमता विकसित करना। भारत सरकार ने जलवायु परिवर्तन पर आठ राष्ट्रीय मिशनों की रूपरेखा तैयार करते हुए 30 जून, 2008 को NAPCC की शुरुआत की। इनमें शामिल हैं - राष्ट्रीय सौर मिशन, उन्नत ऊर्जा दक्षता के लिए राष्ट्रीय मिशन, टिकाऊ आवास पर राष्ट्रीय मिशन, राष्ट्रीय जल मिशन, हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय मिशन, हरित भारत के लिए राष्ट्रीय मिशन, टिकाऊ कृषि के लिए राष्ट्रीय मिशन और जलवायु परिवर्तन के लिए रणनीतिक ज्ञान पर राष्ट्रीय मिशन।

16. 'इकोलॉजी' शब्द किसने दिया ? [RRB NTPC CBT-I (01/02/2021) Evening]

Correct Answer: (d) अर्न्स्ट हेकेल
Solution:इकोलॉजी (पारिस्थितिकी) जीवों का अध्ययन है, कि वे अपने आसपास के वातावरण के साथ कैसे संपर्क करते हैं। इकोलॉजी के पाँच स्तर - जीव, जनसंख्या, समुदाय, पारिस्थितिकी तंत्र और जीवमंडल। चार्ल्स डार्विन विकासवादी जीव विज्ञान (evolutionary biology) में उनके योगदान के लिए जाने जाते हैं। यूजीन ओडुम (अमेरिकी बायोलॉजिस्ट) पारिस्थितिकी तंत्र पर -अपने अग्रणी काम के लिए जाने जाते हैं। यूजीनियस वार्मिंग - एक डेनिश वनस्पतिशास्त्री और पारिस्थितिकी के वैज्ञानिक अनुशासन (scientific discipline) के एक मुख्य संस्थापक है।

17. संरचनात्मक दृष्टिकोण से, सभी पारिस्थितिक तंत्रों में अजैविक और जैविक कारक होते हैं। निम्नलिखित में से कौन एक पारिस्थितिकी तंत्र का एक जैविक कारक है? [RRB NTPC CBT - I (15/02/2021) Evening]

Correct Answer: (d) हरे पौधे
Solution:पारिस्थितिकी तंत्र में उपस्थित सभी जीवित जीव। उदाहरण - जानवर, पौधे, पेड़, घास, बैक्टीरिया, शैवाल, फफूंद। अजैविक कारकः पारिस्थितिकी तंत्र में उपस्थित सभी निर्जीव घटक। उदाहरण -सूर्य का प्रकाश, जल, वायु, आर्द्रता, तापमान, मिट्टी, खनिज पदार्थ।

18. ऊर्जा हस्तांतरण का दस प्रतिशत नियम किसके द्वारा दिया गया था: [RRB NTPC CBT-I (11/03/2021) Morning]

Correct Answer: (b) रेमंड लिंडमैन
Solution:यह नियम बताता है कि खाद्य श्रृंखला में कुल ऊर्जा में से केवल 10 प्रतिशत ऊर्जा ही एक पोषी स्तर से दूसरे पोषी स्तर में स्थानांतरित होती है।

19. निम्नलिखित में से कौन सा पर्यावरण के अनुकूल अभ्यास है? [RRB NTPC CBT-I (11/03/2021) Morning]

Correct Answer: (c) सूखे पत्तों को मिट्टी के नीचे गड्डों में निस्तारित करना
Solution:यह एक पर्यावरण-अनुकूल क्रिया है क्योंकि यह पत्तियों को प्राकृतिक रूप से विघटित होने और उनके पोषक तत्वों को मिट्टी के माध्यम से पुनः प्राप्त करते है। इससे मिट्टी की उर्वरता में सुधार होती है और रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता कम होती है।

20. किसी खाद्य श्रृंखला में एक पोषी स्तर से दूसरे पोषी स्तर तक स्थानांतरित की जा सकने वाली ऊर्जा का औसत प्रतिशत कितना है? [RRB NTPC CBT-I (19/03/2021) Evening]

Correct Answer: (c) 10
Solution:इस कानून को 10% ऊर्जा नियम के रूप में जाना जाता है और इसे रेमंड लिंडमैन द्वारा प्रस्तावित किया गया था।