पाषाण काल

Total Questions: 48

11. भारत में मानव का सर्वप्रथम साक्ष्य कहां मिलता है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (d) नर्मदा घाटी
Solution:

भारत में मानव का सर्वप्रथम साक्ष्य मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में हथनोरा (नर्मदा घाटी) से प्राप्त हुआ है। 1982 में खोजी गई यह खोपड़ी (नर्मदा मानव) होमो इरेक्टस प्रजाति की है, जो लगभग 5 से 6 लाख वर्ष पुरानी मानी जाती है, जिसे अरुण सोनकिया ने खोजा था।

12. प्रथम मानव जीवाश्म भारत की किस नदी घाटी से प्राप्त हुआ था? [66th B.P.S.C. Re-Exam 2020]

Correct Answer: (c) नर्मदा घाटी
Solution:

भारत में मानव की उपस्थिति का सबसे प्राचीन और प्रामाणिक साक्ष्य मध्य प्रदेश की नर्मदा नदी घाटी में मिलता है। हथनोरा गाँव में प्राप्त यह मानव खोपड़ी का जीवाश्म लगभग 5 से 7 लाख वर्ष पुराना माना जाता है। इस खोज से पहले यह धारणा थी कि भारतीय उपमहाद्वीप में आदिमानव का विकास बहुत बाद में हुआ था, लेकिन अरुण सोनकिया द्वारा खोजे गए 'नर्मदा मानव' ने इस इतिहास को बदल दिया। इस स्थल के आसपास पाषाण युग के कई पत्थर के औजार और विलुप्त हो चुके जानवरों (जैसे प्राचीन हाथी और घोड़े) के अवशेष भी मिले हैं, जो यह दर्शाते हैं कि नर्मदा घाटी प्रागैतिहासिक काल में मानव जीवन के लिए एक अनुकूल और समृद्ध क्षेत्र था।

13. मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयुक्त अनाज था- [U.P.P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (c) जौ
Solution:

आधुनिक मानव समाज द्वारा मुख्य रूप से 8 खाद्य अनाजों का उपभोग किया गया है-जौ, गेहूं, चावल, मक्का, बाजरा, सोरघम, राई एवं जई। अनाजों के पौधे विभिन्न क्षेत्रों में जंगली घास के रूप में विद्यमान थे, जिन्हें बीजों के रूप में अलग-अलग क्षेत्र में, अलग-अलग समय पर मानव ने उगाया। वैश्विक दृष्टि से देखा जाए, तो सर्वप्रथम जौ (Barley) 8000 ई.पू. के आस-पास भूमध्य सागर एवं ईरान के मध्य स्थित पश्चिमी एशिया के देश में मानव द्वारा उगाया गया। बाद में लगभग इन्हीं क्षेत्रों में 8000 ई.पू. के आस-पास ही गेहूं (Wheat) भी उगाया जाने लगा।

14. भारतीय उपमहाद्वीप में कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुए हैं- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2004 U.P. Lower Sub. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) लहुरादेव से
Solution:

नवीनतम खोजों के आधार पर भारतीय उपमहाद्वीप में प्राचीनतम कृषि साक्ष्य वाला स्थल उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में स्थित लहुरादेव है। यहां से 9000 ई.पू. से 7000 ई.पू. तक के बीच चावल के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। उल्लेखनीय है कि इस नवीनतम खोज के पूर्व भारतीय उपमहाद्वीप का प्राचीनतम कृषि साक्ष्य वाला स्थल मेहरगढ़ (पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित; यहां से 7000 ई.पू. के गेहूं के साक्ष्य मिले है), जबकि प्राचीनतम चावल के साक्ष्य वाला स्थल कोलडिह्वा (प्रयागराज जिले में बेलन नदी के तट पर स्थित; यहां से 6500 ई.पू. के चावल की भूसी के साक्ष्य मिले हैं) माना जाता था। उपर्युक्त संदर्भों में अब यदि विकल्प में लहुरादेव रहता है, तो उपयुक्त विकल्प वही होगा, परंतु लहुरादेव के विकल्प में न होने की स्थिति में इसका उत्तर मेहरगढ़ होगा।

15. भारतीय उपमहाद्वीप में कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुए हैं- [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (d) मेहरगढ़ से
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

16. भारतीय उपमहाद्वीप में कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य कहां से प्राप्त हुए हैं? [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (c) मेहरगढ़
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

17. नवपाषाण युग में भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में निम्नलिखित में से किस स्थान पर कृषि के अभ्युदय के प्रारंभिक प्रमाण प्राप्त हुए हैं? [Chhattisgarh P.S.C. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) मेहरगढ़
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

18. भारत में पशुपालन एवं कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुए हैं- [64th B.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (d) मेहरगढ़ से
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

19. उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre.) 2021]

1. इस प्रदेश के अनेक उत्खनित पुरास्थलों से वैश्विक संदर्भ में
कृषि के प्राचीनतम प्रमाण प्राप्त हुए हैं।
2. प्राचीनतम प्राप्त कृषि अन्न जौ और धान हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:

उत्तर प्रदेश प्रागैतिहासिक काल से ही समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का धनी रहा है। ध्यातव्य है कि प्रदेश की बेलन नदी घाटी क्षेत्र में स्थित कोल्डिहवा को लंबे समय तक विश्व में धान की खेती का प्राचीनतम प्रमाण माना जाता रहा है। इसी तरह वर्तमान में धान की खेती का प्राचीनतम प्रमाण प्रस्तुत करने वाला लहुरादेव भी उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले का ही भाग है। अतः कथन (1) सही है। उत्तर प्रदेश के अनेक उत्खनित स्थलों से प्राप्त प्राचीनतम कृषि अन्न जौ एवं धान के साक्ष्य महगड़ा एवं धान के साक्ष्य कोल्डिहवा से प्राप्त हुए हैं।

20. उस स्थल का नाम बताइए, जहां से प्राचीनतम स्थायी जीवन के प्रमाण मिले हैं? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (d) मेहरगढ़
Solution:

भारतीय उपमहाद्वीप में 'स्थायी जीवन' की शुरुआत का सबसे महत्वपूर्ण स्थल मेहरगढ़ माना जाता है। जहाँ लहुरादेवा जैसे स्थलों से केवल प्राचीनतम कृषि (चावल) के साक्ष्य मिले हैं, वहीं मेहरगढ़ वह स्थान है जहाँ मनुष्य ने न केवल खेती की, बल्कि स्थायी बस्तियाँ बनाकर रहना भी शुरू किया। यहाँ के लोग मिट्टी की ईंटों से बने बहु-कक्षीय घरों में रहते थे और अनाज के भंडारण के लिए अन्नागारों का उपयोग करते थे। मेहरगढ़ की खुदाई से प्राप्त ये साक्ष्य दर्शाते हैं कि नवपाषाण काल के दौरान मानव समाज ने शिकार और संग्रह की अनिश्चितता को त्यागकर एक स्थिर और उत्पादक ग्रामीण जीवन की नींव रख दी थी। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।