पाषाण काल

Total Questions: 48

41. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 2023]

सूची-I (पुरातात्त्विक स्थल)सूची-II (वर्तमान स्थान)
A. नेवासा(1) राजस्थान
B. इसमपुर(2) तमिलनाडु
C. डीडवाना(3) महाराष्ट्र
D. गुडियाम गुफा(4) कर्नाटक

कूट:

ABCD
(a)4312
(b)3241
(c)3412
(d)3421
Correct Answer: (c)
Solution:

सूची-I का सूची-II का सही सुमेलन इस प्रकार है-

सूची-I (पुरातत्विक स्थल)सूची-II (वर्तमान स्थान)
A. नेवासा(3) महाराष्ट्र
B. ईश्वापुर(4) कर्नाटक
C. ढोलावीरा(1) राजस्थान
D. गुफ्कियम गुफा(2) तमिलनाडु

42. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2021]

(ऐतिहासिक स्थान)(ख्याति का कारण)
बुर्ज़होमशैलकृत देव मंदिर
चंद्रकेतुगढ़टेराकोटा कला
गणेश्वरताम्र कला कृतियाँ

उपयुक्त युग्मो में से कौन-सा / कौन-से सही सुमेलित है/है ?

Correct Answer: (d) 2 और 3
Solution:

बुर्जहोम नामक नवपाषाणिक पुरास्थल जम्मू एवं कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में अवस्थित है। इस पुरास्थल की खोज वर्ष 1935 में डी. टेरा एवं पीटरसन ने की थी। इस पुरास्थल से 'गर्तावास' के साक्ष्यों की प्राप्ति हुई है। चंद्रकेतुगढ़ पश्चिम बंगाल प्रांत में स्थित एक प्रमुख ऐतिहासिक पुरातात्विक पुरास्थल है, जो विद्याधरी नदी के तट पर अवस्थित है। यहां से ऐतिहासिक काल के टेराकोटा कला के कई उदाहरण प्राप्त हुए हैं, जो तत्कालीन शिल्प कौशल की एक असामान्य विशेषता प्रदर्शित करता है। गणेश्वर, राजस्थान प्रांत में स्थित एक प्रमुख ताम्रपाषाणिक पुरास्थल है। इस पुरास्थल की खोज राजस्थान विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग के प्रोफेसर रतनचंद्र अग्रवाल ने की थी। इस पुरास्थल से दोहरी पेंचदार शिरेवाली ताम्र बाणाग्र, मछली पकड़ने का कांटा तथा विभिन्न प्रकार के मृद्भांड प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार विकल्प (d) सही उत्तर है।

43. विंध्य क्षेत्र के किस शिलाश्रय से सर्वाधिक मानव कंकाल मिले हैं? [U.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) लेखहिया
Solution:

डॉ. जे.एन. पाण्डेय की पुस्तक 'पुरातत्व विमर्श' के अनुसार, विंध्य क्षेत्र के लेखहिया के शिलाश्रय संख्या 1 से मध्यपाषाणिक लघुपाषाण उपकरणों के अतिरिक्त 17 मानव कंकाल प्राप्त हुए हैं, जिनमें से कुछ सुरक्षित हालत में हैं तथा अधिकांश क्षत-विक्षत अवस्था में प्राप्त हुए हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के ओरेगॉन विश्वविद्यालय के जॉन आर. लुकास के अनुसार, लेखहिया में कुल 27 मानव कंकालों की अस्थियां मिली हैं।

44. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2016]

अभिकथन (A): विध्य क्षेत्र के पाषाण युगीन लोगों ने नूतन भूतल काल के अंत में गंगा घाटी में प्रव्रजन किया।
कारण (R) : जलवायु परिवर्तन के कारण इस काल में शुष्कता का चरण था।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
Solution:

जी.आर. शर्मा ने सराय नाहर राय में खुदाई के बाद यह अवधारणा दी कि नूतन भूतल काल के अंत में सूखे के कारण विध्यन क्षेत्र में भोजन की कमी के कारण लोगों ने गंगा घाटी क्षेत्र में प्रवास किया था।

45. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण निम्नलिखित विभागों / मंत्रालयों में से किसका संलग्न कार्यालय है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) संस्कृति
Solution:

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) का एक संलग्न (attached) कार्यालय है। यह संस्था देश के पुरातात्विक अनुसंधान, स्मारकों के संरक्षण और उनके प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। यह संस्कृति विभाग के अंतर्गत काम करता है और पुरातात्विक अवशेषों के संरक्षण के लिए सर्वोच्च नोडल एजेंसी है।

46. 'भारतीय पुरातत्व का जनक' किसे कहा जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) अलेक्जेंडर कनिंघम
Solution:

अलेक्जेंडर कनिंघम (1814-1893 ई.) को एक ब्रिटिश सेनाधिकारी के रूप में बंगाल इंजीनियर ग्रुप के साथ काम करने के लिए तैनात किया गया था। उन्हें ही 'भारतीय पुरातत्व के जनक' के रूप में जाना जाता है।

47. राष्ट्रीय मानव संग्रहालय कहां पर है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (c) भोपाल
Solution:

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (IGRMS), जिसे राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भी कहा जाता है, मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में स्थित है। यह संग्रहालय शहर में श्यामला पहाड़ियों (Shamla Hills) पर लगभग 200 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है, जो मानव विकास और संस्कृति का अनूठा प्रदर्शन करता है।

48. मानव सभ्यता के विकास की कहानी दर्शाने वाला, देश का सबसे बड़ा संग्रहालय, इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय कहां स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) भोपाल
Solution:

इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (IGRMS), जो मानव सभ्यता के विकास की कहानी को प्रदर्शित करता है, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है।
इसे 'नेशनल म्यूजियम ऑफ मैनकाइंड' के नाम से भी जाना जाता है। यह लगभग 200 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है और देश का सबसे बड़ा मानव-विज्ञान संग्रहालय है।