पुरस्कार

साहित्य अकादमी पुरस्कार

Total Questions: 36

1. साहित्य अकादमी पुरस्कार का प्रारम्भ कब से हुआ? [UPSI Exam, 21-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (c) 1954
Solution:साहित्य अकादमी पुरस्कार का प्रारम्भ वर्ष 1954 से हुआ। वर्ष 2019 के लिए हिन्दी भाषा में नन्द किशोर आचार्य को उनकी कविता 'छीलते हुए अपने को' यह पुरस्कार दिया गया। वर्ष 2020 का हिन्दी साहित्य अकादमी पुरस्कार 'टोकरी में दिगन्तः थेरीगाथा' (कविता) कृति के लिए अनामिका को प्रदान किया गया है।

वर्ष 2021 दया प्रकाश सिन्हा को 'सम्राट अशोक' नाटक हेतु तथा वर्ष 2022 का बद्रीनारायण को तुमड़ी के शब्द काव्य-संग्रह हेतु दिया गया।

2. माखन लाल चतुर्वेदीजी को किस वर्ष साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला? [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (c) विकल्पों में से कोई नहीं
Solution:माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय काव्यधारा के प्रतिनिधि कवि हैं। इन्हें 1955 ई. का साहित्य अकादमी पुरस्कार 'हिमतरंगिनी' काव्यकृति हेतु प्रदान किया गया था।

3. माखनलाल चतुर्वेदी को उनकी किस रचना पर 'साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है? [UPSI Exam, 20-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (b) हिमतरंगिनी
Solution:वर्ष 1955 में माखनलाल चतुर्वेदी को "हिमतरंगिनी" काव्य संग्रह के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हिन्दी में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त करने वाले वे प्रथम व्यक्ति थे।

4. वर्ष 2016 का साहित्य अकादमी पुरस्कार किस रचनाकार को दिया गया? [UPSSSC सम्मि. अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 (III) UPSI Exam, 15-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (d) नासिरा शर्मा
Solution:वर्ष 2016 का हिन्दी भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास 'पारिजात' के लिए प्रदान किया गया। वर्ष 2017 का हिन्दी के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार रमेश कुन्तल मेघ को उनकी रचना 'विश्वमिथकसरित्सागर' और वर्ष 2018 का हिन्दी भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार चित्रा मुद्गल को उनके उपन्यास 'नाला सोपारा : पोस्ट बॉक्स नं. 203' को प्रदान किया गया। वर्ष 2019 में 'छीलते हुए अपने को' (कविता) कृति के लिए नन्दकिशोर आचार्य को तथा वर्ष 2020 का साहित्य अकादमी पुरस्कार अनामिका को 'टोकरी में दिगन्तः थेरीगाथा' हिन्दी (कविता) के लिए प्रदान किया गया है। वर्ष 2021 का साहित्य अकादमी पुरस्कार दया प्रकाश सिन्हा को 'सम्राट अशोक' नाटक हेतु तथा वर्ष 2022 का साहित्य अकादमी पुरस्कार बद्रीनारायण को तुमड़ी के शब्द काव्य-संग्रह हेतु दिया गया। वर्ष 2023 का साहित्य अकादमी पुरस्कार हिन्दी के लिए संजीव को 'मुझे पहचानो' उपन्यास हेतु प्रदान किया गया है।

5. ' तुमड़ी के शब्द' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार किस रचनाकार को दिया गया ? [UPP, 23 अगस्त, 2024-I]

Correct Answer: (c) बद्री नारायण
Solution:'तुमड़ी के शब्द' बद्री नारायण द्वारा रचित कविता संग्रह है, जिसके लिए इन्हें वर्ष 2022 का साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया। वर्ष 2023 का साहित्य अकादमी हिन्दी पुरस्कार 'मुझे पहचानो' उपन्यास हेतु संजीव को प्रदान किया गया। दया प्रकाश सिन्हा को 'सम्राट अशोक' नाटक हेतु वर्ष 2021 का साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया था।

6. 'मुक्तिबोध' के लिए जैनेन्द्र कुमार को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था? [UPP, 31 अगस्त, 2024 Shift-I UPSI Exam, 12 दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (c) साहित्य अकादमी पुरस्कार
Solution:'मुक्तिबोध' जैनेन्द्र कुमार द्वारा रचित उपन्यास है। इस उपन्यास रचना हेतु इन्हें 1966 ई. का हिन्दी भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया है।

नोट : मुक्तिबोध हिन्दी साहित्य के एक कवि/लेखक का उपनाम भी है।

7. सन् 1973 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त 'आलोक पर्व' किसकी रचना है? [UPSI Exam, 01-जुलाई, 2018 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (a) हजारी प्रसाद द्विवेदी
Solution:'आलोक पर्व' हिन्दी के विख्यात साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी द्वारा रचित निबन्ध संग्रह है। इस कृति पर इन्हें वर्ष 1973 का साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिव मंगल सिंह 'सुमन' को 'मिट्टी की बारात' (काव्य-संग्रह) के लिए वर्ष 1974 का साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया था।

8. भगवतीचरण वर्मा को किस कृति पर साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया? [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (d) भूले-बिसरे चित्र
Solution:भगवतीचरण वर्मा को 1961 ई. का साहित्य अकादमी पुरस्कार 'भूले-बिसरे चित्र' उपन्यास हेतु दिया गया था। वह फिर नहीं आई, टेढ़े-मेढ़े रास्ते तथा पतन इन्हीं की कृतियाँ हैं।

9. निम्न में से कौन-सी कृति सन् 1963 में साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता 'अमृत राय' की है? [UPSI Exam, 15-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (a) प्रेमचन्दः कलम का सिपाही
Solution:'प्रेमचन्द : कलम का सिपाही' हिन्दी के विख्यात साहित्यकार अमृत राय द्वारा रचित प्रेमचन्द की जीवनी है, जिसके लिए उन्हें 1963 ई. का साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

10. निम्नलिखित में से किसको 'साहित्य अकादमी' पुरस्कार मिला है? [UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी पुनर्परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (a) नामवर सिंह
Solution:वर्ष 1971 में नामवर सिंह को उनकी साहित्यिक आलोचना कृति 'कविता के नये प्रतिमान' के लिए हिन्दी भाषा का 'साहित्य अकादमी' पुरस्कार मिला।