Solution:भारत में सूचना का अधिकार अर्थात सूचना कानून (का) के आन्दोलन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने, सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने और सबसे गरीब नागरिकों को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिये सशक्त बनाने हेतु उन्हें वर्ष 2006 में रैमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
• उन्होंने पब्लिक कॉज रिसर्च फाउंडेशन (Public Cause Research Foundation) की स्थापना के लिए अपना मैग्सेसे पुरस्कार राशि को एक कॉर्पस फंड (corpus fund) के रूप में दान कर दिया।
• मैग्सेसे पुरस्कार, जिसे एशिया का 'नोबेल पुरस्कार' भी कहा जाता है, फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की याद में एशिया के उन व्यक्तियों और संस्थाओं को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र (शासकीय सेवा, सार्वजनिक सेवा, सामुदायिक नेतृत्व, पत्रकारिता, साहित्य, शांति और उभरता नेतृत्व) में असाधारण योगदान दिया हो। इसकी स्थापना 1957 में हुई थी और यह फिलीपींस सरकार की सहमति से रॉकफेलर ब्रदर्स फंड द्वारा शुरू किया गया था, जिसे अब रेमन मैग्सेसे फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है।