Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:वर्ष 1985 में पहली बार द्रोणाचार्य पुरस्कार ओ.एम. नाम्बियार (एथलेटिक्स), ओम प्रकाश भारद्वाज (बॉक्सिंग) और बी.बी. भागवत (कुश्ती) को प्रदान किया गया। इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1985 में की गई थी। यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों या खिलाड़ियों के प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों को दिया जाता है। पुरस्कार के तहत गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा, प्रमाण-पत्र और नियमित श्रेणी में 10 लाख रुपये एवं लाइफटाइम श्रेणी में 15 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। यह पुरस्कार दो श्रेणियों-1. नियमित श्रेणी, 2. लाइफटाइम श्रेणी में प्रदान किया जाता है। वर्ष 2023 में द्रोणाचार्य पुरस्कार के नियमित श्रेणी के तहत ललित कुमार (कुश्ती), आर.बी. रमेश (शतरंज), महावीर प्रसाद सैनी (पैरा एथलेटिक्स), शिवेंद्र सिंह (हॉकी), गणेश प्रभाकर देवरुखकर (मलखंभ) तथा लाइफटाइम श्रेणी में जसकीरत सिंह ग्रेवाल (गोल्फ), कैप्टन भास्करन ई. (कबड्डी), जयंत कुमार पुशीलाल (टेबल टेनिस) को प्रदान किया गया।