पुरस्कार

साहित्य अकादमी पुरस्कार

Total Questions: 36

11. जिस कृति के लिए कवि नागार्जुन को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला, वह किस भाषा में रचित है? [UPSI Exam, 16-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (a) मैथिली
Solution:'बाबा' के नाम से प्रसिद्ध कवि नागार्जुन का वास्तविक नाम वैद्यनाथ मिश्र था। ये प्रगतिवादी विचार धारा के कवि थे। इन्हें 'पत्रहीन नग्न गाछ' (मैथिली कविता संग्रह) के लिए वर्ष 1968 का साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया।

12. सन् 1974 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त शिवमंगल सिंह सुमन की रचना 'मिट्टी की बारात' किस विधा की कृति है? [UPSI Exam, 01-जुलाई, 2018 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (d) काव्य
Solution:'मिट्टी की बारात' हिन्दी के विख्यात साहित्यकार शिवमंगल सिंह 'सुमन' द्वारा रचित एक काव्य-संग्रह है। इस कृति पर इन्हें वर्ष 1974 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

13. वर्ष 2005 में हिन्दी साहित्य के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार किसने जीता? [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (b) मनोहर श्याम जोशी
Solution:वर्ष 2005 का हिन्दी साहित्य अकादमी पुरस्कार 'मनोहर श्याम जोशी को' 'क्याप' उपन्यास हेतु दिया गया।

14. वर्ष 2022 में किसे सम्पूर्ण साहित्य के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ? [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (a) दामोदर मौजो
Solution:वर्ष 2022 में दामोदर मौजो को सम्पूर्ण साहित्य के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया। ये कोंकणी भाषा के साहित्यकार हैं। भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार की सूची-
क्र.सं.विजेता का नामवर्षभाषा
1.जी. शंकर कुरुप1965मलयालम
2.टी.एस. बन्द्योपाध्याय1966बंगाला
3.उमाशंकर जोशी1967गुजराती
3A.के.वी. पुट्टप्पा1967कन्नड़
4.सुमित्रानन्दन पन्त1968हिन्दी
5.फिराक गोरखपुरी1969उर्दू
6.वी. सत्यनारायण1970तेलुगू
7.विष्णु डे1971बंगाला
8.रामधारी सिंह 'दिनकर'1972हिन्दी
9.डॉ. बेन्द्रे1973कन्नड़
9A.गोपीनाथ मोहन्ती1973ओड़िया
10.वी.एस. खाण्डेकर1974मराठी
11.पी.वी. अकिलेंडम1975तमिल
12.आशापूर्णा देवी1976बंगाला
13.के.एस. कारन्त1977कन्नड़
14.सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय'1978हिन्दी
15.बी.के. भट्टाचार्य1979असमिया
16.एस.के. पोट्टक्कट्ट1980मलयालम
17.अमृता प्रीतम1981पंजाबी
18.महादेवी वर्मा1982हिन्दी
19.एम.बी. अयंगार1983कन्नड़
20.थकाझी एस. पिल्लई1984मलयालम
21.पन्नालाल पटेल1985गुजराती
22.सच्चिदानन्द राउत्रे1986ओड़िया
23.वी.वी.एस. कुसुमाराज1987मराठी
24.सी. नारायण रेड्डी1988तेलुगू
25.कुर्रतुलैन हैदर1989उर्दू
26.वी.के. गोकक1990कन्नड़
27.सुभाष मुखोपाध्याय1991बंगाला
28.नरेश मेहता1992हिन्दी
29.सीताकान्त महापात्रा1993ओड़िया
30.यू.आर. अनन्त मूर्ति1994कन्नड़
31.एम.टी. वासुदेवन नायर1995मलयालम

15. 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' किस भाषा से सम्बन्धित है? [UPP, 25 Aug, 2024 II-Shift UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी पुनर्परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (d) संविधान की आठवीं अनुसूची की सभी भाषाओं से
Solution:'ज्ञानपीठ पुरस्कार' का सम्बन्ध संविधान की आठवीं अनुसूची की सभी (22) भाषाओं से है। यह भारत का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है और प्रतिवर्ष संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्लिखित भारतीय भाषाओं के किसी विख्यात साहित्यकार को प्रदान किया जाता है। वर्ष 2018 का 54वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार अँग्रेज़ी के प्रख्यात लेखक एवं उपन्यासकार अमिताव घोष को प्रदान किया गया। नोट: अँग्रेजी भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं है, फिर भी अपवाद स्वरूप वर्ष 2018 में अँग्रेज़ी साहित्य हेतु पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है।

16. 1982 को भारतीय साहित्य में अतुलनीय योगदान के लिए महादेवी वर्मा को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था? [रेडियो ऑपरेटर (उ. प्र. पुलिस), परीक्षा, 2024 UPSI Exam, 16-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (a) ज्ञानपीठ
Solution:वर्ष 1982 का ज्ञानपीठ पुरस्कार छायावादी कवयित्री महादेवी वर्मा को 'यामा' काव्यकृति हेतु दिया गया था ।

17. महादेवी वर्मा को किस पुस्तक पर ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था? [UPSSSC राजस्व निरीक्षक परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (d) यामा
Solution:महादेवी वर्मा को 'यामा' काव्य संकलन के लिए भारत का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' प्रदान किया गया। उनकी अन्य रचनाएँ हैं-नीरजा, रश्मि, नीहार, स्मृति की रेखाएँ आदि।

18. राष्ट्रवादी कवि रामधारी सिंह 'दिनकर' को 'उर्वशी' के लिए 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' किस वर्ष प्रदान किया गया? [UP- TET Exam Ist Paper (I-V), 2016]

Correct Answer: (b) 1972 ई. में
Solution:राष्ट्रवादी कवि रामधारी सिंह 'दिनकर' को काव्यकृति 'उर्वशी' के लिए 1972 ई. का ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया था। हिन्दी भाषा में ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले ये दूसरे व्यक्ति हैं। इनसे पूर्व 1968 ई. का ज्ञानपीठ पुरस्कार सुमित्रानन्दन पन्त को 'चिदम्बरा' कृति के लिए प्रदान किया गया था।

19. अज्ञेय जी को किस कृति पर भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला है? [UPSI Exam, 21-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (c) कितनी नावों में कितनी बार
Solution:वर्ष 1978 का ज्ञानपीठ पुरस्कार अज्ञेय जी को 'कितनी नावों में कितनी बार' काव्य संग्रह के लिए, दिया गया ।

20. ज्ञानपीठ पुरस्कार किस क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने पर दिया जाता है? [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2015]

Correct Answer: (d) साहित्य
Solution:ज्ञानपीठ पुरस्कार, भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा भारतीय साहित्य के लिए प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता प्राप्त कुल 22 भाषाओं में से किसी सर्वोत्कृष्ट रचना के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। 22 भाषााओं के अतिरिक्त अँग्रेज़ी भाषा में भी इसे 2018 ई. में प्रदान किया जा चुका है।