पुरस्कार

साहित्य अकादमी पुरस्कार

Total Questions: 36

31. महादेवी वर्मा को 'नीरजा' के लिए कौन-सा पुरस्कार प्राप्त हुआ है? [UPSI Exam, 14-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (c) सेकसरिया पुरस्कार
Solution:महादेवी वर्मा को 'नीरजा' काव्य-संग्रह हेतु सेकसरिया पुरस्कार प्रदान किया गया था।

32. निम्नलिखित में से कौन 'पद्मश्री' प्राप्त कथाकार हैं? [UPSI Exam, 19-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (e) (b & d)
Solution:डॉ. विद्यानिवास मिश्र को वर्ष 1988 में 'पद्मश्री' तथा 1999 में 'पद्म भूषण' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हरिशंकर परसाई को वर्ष 1985 में 'पद्मश्री' पुरस्कार प्रदान किया गया था। इसके अतिरिक्त परीक्षा समय के पश्चात् वर्ष 2018 में मालती जोशी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। परीक्षा संस्था UPPRPB ने भी विकल्प (b) और (d) को सही माना है।

33. भारत सरकार ने यशपालजी को किस वर्ष पद्मभूषण से सम् मानित किया? [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (c) 1970
Solution:भारत सरकार ने यशपालजी को 1970 ई. में पद्मभूषण से सम् मानित किया था। यशपाल हिन्दी साहित्य के चर्चित कथाकार हैं। एक अन्य यशपाल जो भारतीय वैज्ञानिक थे, उन्हें 1976 ई. में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।

नोट- प्रश्न-पत्र सामान्य हिन्दी का है, अतः यहाँ यशपाल जी से तात्पर्य, हिन्दी सहित्य से जुड़े यशपाल से है।

34. 'साकेत' महाकाव्य पर कवि मैथिलीशरण गुप्त को कौन-सा पारितोषिक प्राप्त हुआ? [UPSI Exam, 14-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (d) मंगलाप्रसाद
Solution:कवि मैथिलीशरण गुप्त को उनके महाकाव्य 'साकेत' के लिए 1937 ई. में हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग द्वारा मंगला प्रसाद पारितोषिक प्रदान किया गया था।

35. वर्ष 1991 में व्यास सम्मान किस हिन्दी साहित्यकार को प्राप्त हुआ? [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (b) डॉ. राम विलास शर्मा
Solution:वर्ष 1991 में व्यास सम्मान डॉ. रामविलास शर्मा को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार इन्हें 'भारत के प्राचीन भाषा परिवार और हिन्दी' ग्रन्थ हेतु दिया गया था।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

के. के. बिड़ला फाउण्डेशन की ओर से दिया जाने वाला व्यास सम्मान

क्र.सं.वर्षव्यक्ति एवं रचना
1.1991रामविलास शर्मा (भारत के प्राचीन भाषा परिवार और हिन्दी)
2.1992शिव प्रसाद सिंह (नीला चाँद)
3.1993गिरिजा कुमार माथुर (मैं वक्त के हूँ सामने)
4.1994धर्मवीर भारती (सपना अभी भी)
5.1995कुँवर नारायण (आत्मजयी)
6.1996रामस्वरूप चतुर्वेदी (हिन्दी साहित्य और संवेदना का विकास)
7.1997केदारनाथ सिंह (उत्तर कबीर तथा अन्य कविताएँ)
8.1998गोविन्द मिश्र (पाँच आँगनों वाला घर)
9.1999श्रीलाल शुक्ल (विश्रामपुर का सन्त)

36. यशपाल के साहित्य सेवा तथा प्रतिभा से प्रभावित होकर रीवा सरकार ने किस वर्ष "देव पुरस्कार" से सम्मानित किया? [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (b) 1955
Solution:'यशपाल' के साहित्य सेवा तथा प्रतिभा से प्रभावित होकर रीवा सरकार ने उन्हें 1955 ई. में 'देव पुरस्कार' से सम्मानित किया था। नोट- देव पुरस्कार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाता है, इसकी शुरुआत टीकमगढ़ के महाराज वीर सिंह जू देव (वीर सिंह द्वितीय) द्वारा की गई।