पुस्तकें (सम-सामयिक)

Total Questions: 9

1. सुहेल सेठ की उस पुस्तक का नाम क्या है, जिसका विमोचन जून, 2016 में लंदन में हुआ? [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) मंत्राज फॉर सक्सेस
Solution:सुहेल सेठ की पुस्तक 'मंत्राज फॉर सक्सेस इंडियाज ग्रेटेस्ट सी.ई. ओ. (CEOs) टेल यू हाउ टू विन' का विमोचन लंदन के 'लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स' विश्वविद्यालय और विज्ञान मंत्री जो जॉनसन द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त नवतेज सरना भी उपस्थित थे। यह पुस्तक सुहेल सेठ व पत्रकार सनी सेन द्वारा लिखी गई है।

2. रश्मिरेखा नामक पुस्तक का लेखक कौन था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) बालकृष्ण शर्मा 'नवीन'
Solution:हिंदी साहित्य में प्रगतिशील लेखन के अग्रणी कवि पंडित बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' का जन्म ग्वालियर राज्य के भयाना नामक ग्राम (वर्तमान में शाजापुर जिले में) में हुआ था। इनकी प्रमुख रचनाएं हैं- 'कुमकुम', 'अपलक', 'क्वासि', 'उर्मिला', 'रश्मिरेखा' एवं 'हम विषपायी जनम के'।

3. 'द किलर इंस्टिंक्ट' के लेखक हैं- [M.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) ओ.पी. सभरवाल
Solution:'द किलर इंस्टिंक्ट' पुस्तक के लेखक मेजर जनरल ओ.पी. सभरवाल हैं। ओ.पी. सभरवाल ऐसे परिवार से संबंध रखते हैं, जिनकी 4 पीढ़ियों ने लगभग 100 वर्षों तक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दी हैं।

4. 'बिखरे मोती' के रचयिता हैं- [M. P. P. C. S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) सुभद्रा कुमारी चौहान
Solution:'बिखरे मोती' की रचयिता सुभद्रा कुमारी चौहान हैं। 'उन्मादिनी' और 'सीधे-साधे चित्र' उनकी अन्य प्रसिद्ध रचनाएं हैं।

5. 'गोल्डन गर्ल' पुस्तक के लेखक कौन हैं? v [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) पी.टी. ऊषा
Solution:'गोल्डन गर्ल' पुस्तक का पूरा नाम 'गोल्डन गर्ल द ऑटोबायोग्राफी ऑफ पी.टी. ऊषा' है, जिसे पूर्व भारतीय धाविका पी.टी. ऊषा एवं लोकेश शर्मा ने लिखी है।

6. निम्न में से कौन लेखक नहीं हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) जुबिन मेहता
Solution:नीरद सी. चौधरी, विक्रम सेठ, अरुंधति रॉय लेखक हैं, जबकि जुबिन मेहता शास्त्रीय संगीतज्ञ हैं।

7. 'इग्नाइटेड माइंड्स' नामक किताब किसने लिखी? [M. P. P. C. S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
Solution:डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा लिखित पुस्तकें 'दि विंग्स ऑफ फॉयर : एन ऑटोबायोग्राफी' (सह लेखक अरुण तिवारी), 'इग्नाइटेड माइंड्स' इत्यादि हैं।

8. कौन-सा लेखक अपने उपन्यास के लिए प्रकाशक से भारी मात्रा में धन प्राप्त करने के लिए चर्चित रहा? [M.P.P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (a) विक्रम सेठ
Solution:विक्रम सेठ द्वारा लिखित उपन्यास 'ए सूटेबल ब्वाय' (A Suit-able Boy) उनका दूसरा उपन्यास है। इसके लेखन हेतु प्रकाशक द्वारा उन्हें भारी मात्रा में अग्रिम राशि प्रदान की गई थी।

9. हाल ही में प्रकाशित एवं बहुचर्चित पुस्तक 'द इंसाइडर' के लेखक कौन हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (c) पी.वी. नरसिम्हा राव
Solution:'द इंसाइडर' पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री पी.वी. नरसिम्हा राव की आत्मकथा है। उन्होंने इस पुस्तक द्वारा भारतीय राजनीति और राजनीतिज्ञों की आलोचना की है।