पुस्तकें

Total Questions: 43

11. 'विंग्स ऑफ फायर' (Wings of Fire) भारत के किस पूर्व राष्ट्रपति की आत्मकथा है? [MTS (T-I) 12 सितंबर, 2023 (II-पाली), MTS (T-I) 08 सितंबर, 2023 (II-पाली), MTS (T-I) 04 सितंबर, 2023 (I-पाली), MTS (T-I) 02 मई, 2023 (II-पाली), MTS (T-I) 19 सितंबर, 2017 (III-पाली), MTS (T-I) 21 अगस्त, 2019 (II-पाली), CHSL (T-I) 16 अप्रैल, 2021 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
Solution:'विंग्स ऑफ फॉयर' भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की आत्मकथा है। इनके द्वारा लिखित अन्य महत्वपूर्ण पुस्तकों में इंडिया 2020: ए विजन फॉर द न्यू मिलेनियम, इग्नाइटेड माइंड्स, 'इनडॉमिटेबल स्पिरिट', माई जर्नी : ट्रॉसफॉर्मिंग ड्रीम्स इनटू एक्सन्स प्रसिद्ध हैं।

12. मुल्कराज आनंद ....... के लेखक हैं। [MTS (T-I) 12 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) अनटचेबल
Solution:'अनटचेबल' पुस्तक के लेखक मुल्कराज आनंद हैं। इस पुस्तक का प्रकाशन वर्ष 1935 में हुआ था।

13. 'मिडनाइट्स चिल्ड्रेन (Midnight's Children)' निम्नलिखित में से किस लेखक का उपन्यास है? [MTS (T-I) 12 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) सलमान रुश्दी
Solution:'मिडनाइट्स चिल्ड्रेन' सलमान रुश्दी का उपन्यास है।

14. निम्नलिखित में से कौन-सा उपन्यास भीष्म साहनी द्वारा लिखा गया है? [CHSL (T-I) 03 जून, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) तमस
Solution:'तमस' उपन्यास भीष्म साहनी द्वारा लिखा गया है। इस पर गोविंद निहलानी ने दूरदर्शन धारावाहिक तथा एक फिल्म बनाई है।

15. उपन्यास 'द व्हाइट टाइगर', वैश्वीकृत दुनिया में भारत के वर्ग संघर्ष का गहरा विनोदी परिप्रेक्ष्य प्रदान करता है। इसे ....... द्वारा लिखा गया है। [MTS (T-I) 07 जुलाई, 12 जुलाई, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) अरविंद अडिगा
Solution:उपन्यास 'द व्हाइट टाइगर' वैश्वीकृत दुनिया में भारत के वर्ग संघर्ष का गहरा विनोदी परिप्रेक्ष्य प्रदान करता है। यह उपन्यास अरविंद अडिगा द्वारा लिखा गया है। इस उपन्यास के लिए उन्हें बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया था।

16. 'द स्टोरी ऑफ माई एक्सपेरिमेंट्स विद टुथ' (The Story Of My Experiments with Truth) आत्मकथा हैं- [MTS (T-I) 11 सितंबर, 2023 (II-पाली), CHSL (T-I) 02 जून, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) महात्मा गांधी
Solution:'द स्टोरी ऑफ माई एक्सपेरिमेंट्स विद टुथ' (The Story of My Experiments with Truth) महात्मा गांधी की आत्मकथा है, जो मूल रूप से गुजराती भाषा में लिखी गई है।

17. 'द ग्रेट इंडियन नॉवेल' (The Great Indian Novel) ....... का एक व्यंग्य उपन्यास है। [MTS (T-I) 11 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) शशि थरूर
Solution:'द ग्रेट इंडियन नॉवेल' नामक व्यंग्य उपन्यास शशि थरूर ने लिखा है।

18. 'ए सूटेबल बॉय' (A Suitable Boy) उपन्यास के लेखक कौन हैं? [MTS (T-I) 08 सितंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) विक्रम सेठ
Solution:'ए सूटेबल ब्वॉय' उपन्यास के लेखक विक्रम सेठ हैं। इस पुस्तक का प्रकाशन वर्ष 1993 में हुआ था।

19. 'एन अनसूटेबल बॉय' (An Unsuitable Boy) किसकी आत्मकथा का शीर्षक है? [MTS (T-I) 08 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) करण जौहर
Solution:'एन अनसूटेबल बॉय' करण जौहर की आत्मकथा का शीर्षक है।

20. निम्नलिखित में से कौन-सा उपन्यास अपने लेखक के साथ सही ढंग से युग्मित है? [MTS (T-I) 06 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) द नेमसेक - झुम्पा लाहिड़ी
Solution:द नेमसेक उपन्यास झुम्पा लाहिड़ी द्वारा लिखा गया है। ट्रेन टू पाकिस्तान के उपन्यासकार खुशवंत सिंह, मालगुडी डेज के लेखक आर. के. नारायण और द शैडो लाइन्स के उपन्यासकार अमिताव घोष हैं। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।