पुस्तकें

Total Questions: 43

21. निम्नलिखित में से कौन-सी आत्मकथा संबंधित क्रिकेटर से सही ढंग से मेल नहीं खाती है? [MTS (T-I) 06 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) प्लेइंग इट माई वे - वी.वी.एस. लक्ष्मण
Solution:'प्लेइंग इट माई वे' पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा है। जबकि स्ट्रेट फ्रॉम द हार्ट कपिल देव की, द टेस्ट ऑफ माई लाइफ : फ्राम क्रिकेट टू कैंसर एंड बैंक युवराज सिंह की और क्रिकेट डिलाइटफुल मुश्ताक अली की आत्मकथा है।

22. निम्नलिखित में से 'रेड अर्थ एंड पोरिंग रेन: ए नॉवेल' (Red Earth and Pouring Rain: A Novel) पुस्तक के लेखक कौन हैं? [MTS (T-I) 01 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) विक्रम चंद्रा
Solution:रेड अर्थ एंड पोरिंग रेन ए नॉवेल (Red Earth and Pouring Rain: A Novel) पुस्तक के लेखक विक्रम चंद्रा हैं। विक्रम चंद्रा एक भारतीय-अमेरिकी लेखक हैं। उन्होंने इस पुस्तक के लिए वर्ष 1996 में सर्वश्रेष्ठ प्रथम पुस्तक के लिए राष्ट्रमंडल लेखक पुरस्कार जीता था।

23. पाणिनि की अष्टाध्यायी ....... पर लिखी गई एक प्रसिद्ध कृति है। [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) संस्कृत व्याकरण
Solution:पाणिनि की अष्टाध्यायी संस्कृत व्याकरण पर लिखी गई एक प्रसिद्ध कृति है।

24. 'उत्तर रामचरित' निम्नलिखित में से किस कवि की रचना थी? [CHSL (T-I) 4 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) भवभूति
Solution:'उत्तर रामचरित' भवभूति की रचना है।

25. 'द व्हाइट टाइगर' (The White Tiger) नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं? [MTS (T-I) 16 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) अरविंद अडिगा.
Solution:उपन्यास 'द व्हाइट टाइगर' अरविंद अडिगा द्वारा लिखित उनका पहला उपन्यास है। इस उपन्यास के लिए उन्हें वर्ष 2008 में बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

26. "द ब्लू अम्ब्रेला" प्रसिद्ध भारतीय लेखक ....... द्वारा लिखित एक उपन्यास है। [MTS (T-I) 15 मई, 2023 (II-पाली), MTS (T-I) 15 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) रस्किन बॉण्ड
Solution:'द ब्लू अम्ब्रेला' उपन्यास रस्किन बॉण्ड ने लिखी है।

27. 'द गॉड ऑफ स्माल थिंग्स (The God of small Things)' उपन्यास का लेखक कौन है? [MTS (T-I) 15 मई, 2023 (II-पाली), MTS (T-I) 15 जून, 2023 (II-पाली), MTS (T-I) 13 सितंबर, 2023 (II-पाली), MTS (T-I) 13 सितंबर, 2023 (I-पाली), C.P.O.S.I. (T-I) 11 नवंबर, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) अरुंधति राय
Solution:'द गॉड ऑफ स्माल थिंग्स' (प्रकाशन वर्ष 1997) पुस्तक की लेखिका अरुंधति राय हैं। उन्हें इस पुस्तक के लिए वर्ष 1997 का बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।

28. 'द इनहेरिटेंस ऑफ लॉस' (The Inheritance of Loss) पुस्तक ....... द्वारा लिखी गई है। [MTS (T-I) 11 मई, 2023 (I-पाली), दिल्ली पुहिलस कांस्टेबिल 22 नवंबर, 2023 (I-पाली), MTS (T-I) 10 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) किरण देसाई
Solution:'द इनहेरिटेंस ऑफ लॉस' (The Inheritance of Loss) उपन्यास की लेखिका किरण देसाई हैं। इसका प्रकाशन वर्ष 2006 में हुआ।

29. निम्नलिखित में से कौन-सा उपन्यास प्रसिद्ध भारतीय लेखक मुल्क राज आनंद द्वारा लिखा गया था? [MTS (T-I) 14 जून, 2023 (III-पाली), MTS (T-I) 16 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) अनटचेबल
Solution:'अनटचेबल' उपन्यास के लेखक मुल्कराज आनंद हैं। इस पुस्तक का प्रकाशन वर्ष 1935 में हुआ था।

30. 'द गॉडफादर ऑफ सोल' ....... की आत्मकथा है, जो महान संगीतकारों में से एक थे/थीं। [C.P.O.S.I. (T-I) 10 नवंबर, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) जेम्स ब्राउन
Solution:'द गॉडफादर ऑफ सोल' महान संगीतकार जेम्स ब्राउन की आत्मकथा है।