पुस्तकें

Total Questions: 43

31. 'गोल' किस प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी की आत्मकथा है? [CHSL (T-I) 06 जून, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) मेजर ध्यानचंद
Solution:'गोल' हॉकी के प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की आत्मकथा है।

32. 'द मैन हू मेड द एलीफेंट डांस' प्रसिद्ध उद्यमी की ....... आत्मकथा है। [CHSL (T-I) 06 जून, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) डॉ. वर्गीज कुरियन
Solution:'द मैन हू मेड द एलीफेंट डांस' प्रसिद्ध उद्यमी डॉ. वर्गीज कुरियन की आत्मकथा है।

33. 'ए चैंपियंस माइंड : लेसंस फ्रॉम ए लाइफ इन टेनिस' निम्नलिखित में से किस टेनिस खिलाड़ी की आत्मकथा है? [CHSL (T-I) 06 जून, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) पीट सैंप्रास
Solution:'ए चैंपियंस माइंड : लेसंस फ्रॉम ए लाइफ इन टेनिस' टेनिस खिलाड़ी पीट सैंप्रास की आत्मकथा है। इस पुस्तक के सहलेखक पीटर बोडो हैं।

34. कृष्णा सोबती द्वारा लिखे गए निम्नलिखित उपन्यासों में से कौन-सा मूल रूप से 'दिलो-दानिश' के रूप में प्रकाशित हुआ था? [CHSL (T-I) 08 जून, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) दि हार्ट हैज इट्स रीजन्स
Solution:'दि हार्ट हैज इट्स रीजन्स' कृष्णा सोबती द्वारा लिखा गया उपन्यास है, जो मूल रूप से 'दिलो-दानिश' (दिल-ओ-दानिश) के रूप में प्रकाशित हुआ था।

35. निम्नलिखित में से कौन 'मिसेज फनीबोंस' (Mrs. Funny bones) पुस्तक की लेखिका हैं? [CGL (T-I) 18 अप्रैल, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) ट्विंकल खन्ना
Solution:'मिसेज फनीबोंस' पुस्तक की लेखिका बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना हैं।

36. साल 1980 में कृष्णा सोबती को उनके हिंदी उपन्यास 'जिंदगीनामा' के लिए निम्नलिखित में से कौन-से पुरस्कार से सम्मानित किया गया था? [CHSL (T-I) 08 जून, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) साहित्य अकादमी पुरस्कार
Solution:वर्ष 1980 में कृष्णा सोबती को उनके हिंदी उपन्यास 'जिंदगीनामा - जिंदा रुख' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2023 में संजीव को 'मुझे पहचानो' उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया।

37. "लाइफ ऑफ पाई" (Life of pie) उपन्यास किसने लिखा था? [MTS (T-I) 13 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) यान मार्टेल
Solution:'लाइफ ऑफ पाई' कनाडाई लेखक यान मार्टेल द्वारा लिखित दार्शनिक उपन्यास है। इसका प्रकाशन वर्ष 2001 में हुआ।

38. 'माई कंट्री माई लाइफ' (My Country My Life) ....... की आत्मकथा है। [MTS (T-I) 05 सितंबर, 2023 (III-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) एल. के. आडवाणी
Solution:'माई कंट्री माई लाइफ' नामक पुस्तक के लेखक लाल कृष्ण आडवाणी (एल.के. आडवाणी) हैं।

39. क्लाउड बर्थोलेट और अन्य लोगों के साथ, 'मेथड डी नॉमेनक्लेचर (सिस्टम ऑफ केमिकल नॉमेनक्लेचर)' नामक पुस्तक किसने प्रकाशित की, जिसने पदार्थों के नामकरण की आधुनिक पद्धति का निर्धारण किया? [CHSL (T-I) 08 जून, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) एंटोनी लवॉजिएर
Solution:क्लाउड लुइस बर्थोलेट और अन्य लोगों के साथ, 'दि मेथड डी नॉमेनक्लेचर चिमिक (सिस्टम ऑफ केमिकल नॉमेनक्लेचर)' नामक पुस्तक एंटोनी लवॉजिएर ने 1787 ई. में प्रकाशित की। इस पुस्तक में पदार्थों के नामकरण की आधुनिक पद्धति का निर्धारण किया गया है।

40. 'रूम ऑन द रूफ' उपन्यास की कथावस्तु अपने अभिभावक के साथ रहने वाले एक अनाथ ब्रिटिश लड़के के जीवन पर आधारित है, यह उपन्यास निम्नलिखित में से किसके द्वारा लिखा गया है? [CHSL (T-I) 07 जून, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) रस्किन बॉण्ड
Solution:'द रूम ऑन द रूफ' नामक उपन्यास के लेखक रस्किन बॉण्ड हैं। उन्होंने इस उपन्यास के लिए वर्ष 1957 में जॉन लेवेलिन राइस पुरस्कार जीता था।