पूर्व मध्य काल (800-1200 ई.) (UPPCS) (Part-2)

Total Questions: 18

1. निम्नलिखित में से किसे 'नगर महोदय श्री' के नाम से जाना जाता था? [U.P. Lower Sub. (Mains) 2015]

Correct Answer: (d) कन्नौज
Solution:हर्ष की मृत्यु के बाद कन्नौज विभिन्न शक्तियों के आकर्षण का केंद्र बन गया। इसे वही स्थान प्राप्त हुआ, जो गुप्त युग तक मगध का था। इसे 'महोदय', 'महोदयश्री' आदि नामों से अभिव्यक्त किया गया है। अतः इस पर अधिकार करने के लिए आठवीं सदी की तीन बड़ी शक्तियों-पाल, गुर्जर-प्रतिहार तथा राष्ट्रकूट के बीच त्रिकोणीय संघर्ष प्रारंभ हो गया, जो आठवीं-नवीं शताब्दी के उत्तर भारत के इतिहास का सर्वाधिक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। इस संघर्ष में अंततः प्रतिहारों को सफलता मिली।

2. निम्नलिखित में से किस राष्ट्रकूट शासक ने प्रतिहार शासक नागभट्ट द्वितीय को हराया था? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) गोविंद तृतीय
Solution:गोविंद तृतीय, राष्ट्रकूट शासक ध्रुव का उत्तराधिकारी था। दक्षिण भारत में अपनी स्थिति सृदृढ़ करने के उपरांत उसने उत्तर भारत पर आक्रमण किया। अपने उत्तर भारत अभियान के क्रम में गोविंद ने गुर्जर-प्रतिहार शासक नागभट्ट द्वितीय को पराजित किया था। गोविंद की इस विजय का उल्लेख संजन तथा राधनपुर ताम्रपत्र में किया गया। है। ध्यातव्य है कि गोविंद तृतीय से पूर्व राष्ट्रकूट शासक ध्रुव ने अपने उत्तर भारत अभियान के क्रम में गुर्जर प्रतिहार शासक वत्सराज को पराजित किया था।

3. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

(पूर्व मध्यकालीन उत्तर प्रदेश के शहर)(वर्तमान अवस्थिति)
(a) कोल/कोइलअलीगढ़
(b) महोत्सव नगरमहोबा
(c) महोदय श्रीकन्नौज
(d) जेजाकभुक्तिकौशाम्बी
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
पूर्व मध्यकालीन उत्तर प्रदेश के शहरवर्तमान अवस्थिति
कोल/कोइलअलीगढ़
महोत्सव नगरमहोबा
महोदय श्रीकन्नौज
जेजाकभुक्तिबुंदेलखंड

4. निम्नलिखित में से किसने खंभात में तोड़ी गई मस्जिद के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की थी? [U.P.P.C.S. (Pre) 1999 & R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (b) जयसिंह सिद्धराज
Solution:गुजरात का चालुक्य शासक जयसिंह सिद्धराज एक धर्म सहिष्णु शासक था। मुस्लिम लेखक मुहम्मद औफी का कहना है कि खंभात में कुछ एक लाख बालोम (मदाएं) दान में दी थीं।

5. परमार वंश' का संस्थापक कौन था? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) कनक पाल
Solution:परमार वंश की स्थापना नौवीं शताब्दी ईस्वी के प्रथम चरण में उपेंद्र अथवा कृष्णराज नामक व्यक्ति ने की थी। धारा नामक नगरी परमार वंश की राजधानी थी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (b) 'कनक पाल' माना है, जबकि इस प्रश्न का सही उत्तर उपेंद्र अथवा कृष्णराज है।

6. राजा भोज ने शासन किया- [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) धारा पर
Solution:राजा भोज परमार शासक था, परमारों का पहले शासन केंद्र उज्जैन था तत्पश्चात राजधानी धारा में स्थानांतरित कर दी गई। राजा भोज ने धारा से शासन किया। भोज की मृत्यु के पश्चात विद्वानों ने धारा नगरी के बारे में कहा है-

"अद्य धारा निराधारा, निरालंबा सरस्वती, पंडिताः खंडिताः सर्वे भोज राजे दिवंगते ।।"

7. निम्नलिखित में से किसने काल्पनिक वैज्ञानिक उपकरणों पर पुस्तक लिखी है? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) भोज
Solution:परमारवंशीय शासक भोज द्वारा कृत्रिम वैज्ञानिक उपकरणों पर लिखी गई प्रसिद्ध पुस्तक 'युक्तिकल्पतरु' तथा 'समरांगणसूत्राधार' है। भोज ने युक्तिकल्पतरु में नाव बनाने की विधियों का वर्णन किया है। 'सरस्वती कंठाभरण', 'सिद्धांत संग्रह', 'योगसूत्रवृत्ति', 'राजमार्तंड', 'विद्या विनोद' तथा 'चारुचर्या' इनकी अन्य प्रसिद्ध रचनाएं हैं। प्रारंभ में आयोग ने इसका उत्तर विकल्प (a) को माना था; परंतु अपने संशोधित उत्तर-पत्रक में इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (b) कर दिया।

8. 'भोजशाला मंदिर' की अधिष्ठात्री देवी हैं- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]

Correct Answer: (d) भगवती सरस्वती
Solution:भोजशाला मंदिर म.प्र. के धार जिले में स्थित है। यहां पर वाग्देवी (भगवती सरस्वती देवी) अधिष्ठात्री (स्थापित) हैं। ध्यातव्य है कि भोजशाला का निर्माण परमार शासक राजा भोज ने संस्कृत पाठशाला के रूप में करवाया था। अब 'भोजशाला' मंदिर कमाल मौला मस्जिद परिसर में स्थित है।

9. इनमें से कौन परमार वंश का शासक नहीं था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (c) गांगेयदेव
Solution:गांगेयदेव कलचुरी वंश का एक शक्तिशाली शासक था, जिसने 'विक्रमादित्य' की उपाधि धारण की। पूर्व मध्य काल में स्वर्ण सिक्कों के विलुप्त हो जाने के पश्चात इन्होंने सर्वप्रथम इसे प्रारंभ करवाया। उपेंद्र, मुंज एवं उदयादित्य ये सभी परमारवंशी शासक थे।

10. निम्नलिखित में से किस अरब लेखक ने कलचुरी शासक गांगेयदेव एवं उसकी राजधानी त्रिपुरी का विवरण दिया था? [M.P. P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) अल-बरूनी
Solution:अल-बरूनी एक अरबी यात्री था, जो 11वीं शताब्दी में महमूद गजनवी • की सेना के साथ भारत आया था। इसने अपनी भारत यात्रा का विवरण 'किताब-उल-हिंद' नामक पुस्तक में दिया है। इसने अपने विवरण में कलचुरी शासक गांगेयदेव विक्रमादित्य तथा उसकी राजधानी त्रिपुरी (तिउरी) का उल्लेख किया है।