Correct Answer: (d) शाही खां
Solution:1420 ई. में अलीशाह का भाई शाही खां, जैन-उल-आबिदीन के नाम से कश्मीर के सिंहासन पर बैठा। वह कश्मीर का सबसे महान शासक हुआ। वह धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक सहिष्णु था। उसकी धार्मिक उदारता के कारण उसकी तुलना मुगल बादशाह अकबर से की जाती है। उसने हिंदुओं पर लगने वाला जजिया कर हटा दिया, ऐसा करने वाला वह प्रथम शासक था। उसने गोहत्या को निषिद्ध कर दिया। उसके समय में महाभारत, दशावतार तथा राजतरंगिणी का फारसी में अनुवाद किया गया।