पूर्व मध्य काल (800-1200 ई.) (UPPCS)

Total Questions: 50

21. उस पाल शासक का नाम बताइए, जिसने विक्रमशिला विश्वविद्यालय स्थापित किया? [U.P.P.C.S. (Pre) 2008 & U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008 & 43rd B. P.S.C. (Pre) 1999]

Correct Answer: (a) धर्मपाल
Solution:विक्रमशिला के प्राचीन बौद्ध विश्वविद्यालय की स्थापना बंगाल के पाल वंशीय शासक धर्मपाल (770-810 ई.) द्वारा की गई थी। नालंदा विश्वविद्यालय के पतन के बाद यह बौद्ध धर्म के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हुआ।।

22. विक्रमशिला विश्वविद्यालय किनके द्वारा स्थापित किया गया था? [68th B.P.S.C (Pre) 2022]

Correct Answer: (b) धर्मपाल
Solution:विक्रमशिला के प्राचीन बौद्ध विश्वविद्यालय की स्थापना बंगाल के पाल वंशीय शासक धर्मपाल (770-810 ई.) द्वारा की गई थी। नालंदा विश्वविद्यालय के पतन के बाद यह बौद्ध धर्म के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हुआ।।

23. विक्रमशिला महाविहार की स्थापना किस वंश के शासक द्वारा करवाई गई थी? [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

Correct Answer: (d) पाल वंश
Solution:विक्रमशिला के प्राचीन बौद्ध विश्वविद्यालय की स्थापना बंगाल के पाल वंशीय शासक धर्मपाल (770-810 ई.) द्वारा की गई थी। नालंदा विश्वविद्यालय के पतन के बाद यह बौद्ध धर्म के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हुआ।।

24. निम्नलिखित में से किस शासक ने विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी? [U.P.R.O. /A.R.O. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) धर्मपाल
Solution:विक्रमशिला के प्राचीन बौद्ध विश्वविद्यालय की स्थापना बंगाल के पाल वंशीय शासक धर्मपाल (770-810 ई.) द्वारा की गई थी। नालंदा विश्वविद्यालय के पतन के बाद यह बौद्ध धर्म के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हुआ।।

25. प्राचीन भारत के एक महान शिक्षा केंद्र विक्रमशिला महाविहार की स्थापना की थी- [U.P.P.C.S. (Mains) 2002 & U.P. Lower (Spl.) (Pre) 2004]

Correct Answer: (c) धर्मपाल ने
Solution:विक्रमशिला के प्राचीन बौद्ध विश्वविद्यालय की स्थापना बंगाल के पाल वंशीय शासक धर्मपाल (770-810 ई.) द्वारा की गई थी। नालंदा विश्वविद्यालय के पतन के बाद यह बौद्ध धर्म के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हुआ।।

26. निम्नलिखित में से कौन विक्रमशिला विश्वविद्यालय के संस्थापक थे? [U.P. P.C.S. (Pre) 2015 & U.P. P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) धर्मपाल
Solution:विक्रमशिला के प्राचीन बौद्ध विश्वविद्यालय की स्थापना बंगाल के पाल वंशीय शासक धर्मपाल (770-810 ई.) द्वारा की गई थी। नालंदा विश्वविद्यालय के पतन के बाद यह बौद्ध धर्म के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हुआ।।

27. विक्रमशिला विश्वविद्यालय इनमें से आज के किस राज्य में अवस्थित था? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) बिहार
Solution:पाल वंश के शासक धर्मपाल ने बिहार राज्य के भागलपुर में विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। यहां बौद्ध धर्म और दर्शन के अतिरिक्त न्याय, तत्वज्ञान, व्याकरण आदि की शिक्षा दी जाती थी। इस विश्वविद्यालय से संबद्ध विद्वानों में रक्षित, जेतारि, विरोचन, रत्नाकर, शांति, ज्ञानश्री, दीपंकर आदि के नाम प्रसिद्ध हैं। दीपंकर ने लगभग 200 ग्रंथों की रचना की। बख्तियार खिलजी ने इस विश्वविद्यालय को नष्ट कर दिया।

28. बिहार में विक्रमशिला विश्वविद्यालय के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : [69th B.P.S.C (Pre) 2023]

1. यह बिहार के वर्तमान बांका जिले में स्थित है।

2. इसकी स्थापना पाल वंश के राजा गोपाल प्रथम ने की थी।

3. बौद्ध धर्म का 'वज्रयान' संप्रदाय यहां फला-फूला।

4. यहां खगोल-विज्ञान, तर्कशास्त्र, कानून, व्याकरण और दर्शन जैसे अन्य विषय भी पढ़ाए जाते थे।

उपर्युक्त में से कौन-से कथन गलत हैं?

Correct Answer: (c) 1 और 2
Solution:विक्रमशिला विश्वविद्यालय (महाविहार) की स्थापना पाल शासक धर्मपाल ने की थी। यह बिहार के वर्तमान भागलपुर जिले में अवस्थित था। इस विश्वविद्यालय में बौद्ध धर्म की तंत्रयान शाखा 'वज्रयान' का सर्वाधिक प्रभाव था। इसके अतिरिक्त इस विश्वविद्यालय में खगोल-विज्ञान, तर्कशास्त्र, कानून (विधि), व्याकरण और दर्शन जैसे अन्य विषय भी पढ़ाए जाते थे। 12वीं शताब्दी के अंत में इस विश्वविद्यालय को मुहम्मद

29. निम्नलिखित में से किस/किन राजा/राजाओं को जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चुना गया? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

1. हर्षवर्धन

2. गोपाल

3. यशोवर्मन

4. नंदिवर्मन पल्लवमल्ल

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए-

कूट-

Correct Answer: (c) केवल 2 और 4
Solution:पाल वंश के संस्थापक 'गोपाल' एवं पल्लव शासक 'नंदिवर्मन पल्लवमल्ल' को जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चुना गया था। धर्मपाल के खालीमपुर अभिलेख से पता चलता है कि "मत्स्यन्याय से छुटकारा पाने के लिए प्रकृतियों (सामान्य जनता) ने गोपाल को लक्ष्मी की बांह ग्रहण कराई।" पल्लव शासक परमेश्वरवर्मन की आकस्मिक मृत्यु के उपरांत कांची के लोगों ने उसी वंश की एक शाखा के राजकुमार नंदिवर्मन पल्लवमल्ल को शासक के रूप में चुना था। यह हिरण्य वर्मा का पुत्र था।

30. निम्नलिखित स्थानों में से कौन-सा स्थान पूर्व मध्य काल में शिक्षा का केंद्र नहीं था? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) तक्षशिला
Solution:वर्तमान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रावलपिंडी जिले में स्थित 'तक्षशिला' प्राचीन समय में गांधार राज्य की राजधानी थी। प्राचीन काल में तक्षशिला शिक्षा एक प्रसिद्ध केंद्र था। यहां अध्ययन के लिए दूर-दूर से विद्यार्थी आते थे, जिनमें राजा तथा सामान्यजन दोनों ही सम्मिलित थे। कोशल के राजा प्रसेनजित, बिंबिसार का राजवैद्य जीवक, कनिष्क का राजवैद्य चरक, बौद्ध विद्वान वसुबंधु, चाणक्य आदि ने यहीं शिक्षा प्राप्त की थी। बौद्ध साहित्य से पता चलता है कि यह वैद्यक एवं धनुर्विद्या की शिक्षा के लिए विश्व में प्रसिद्ध था। पांचवीं सदी में गुप्तों के समय में नालंदा स्थित विश्वविद्यालय अस्तित्व में आया। सर्वप्रथम कुमारगुप्त प्रथम ने नालंदा बौद्ध विहार को दान दिया और बाद में बुधगुप्त, तथागत गुप्त तथा बालादित्य नामक गुप्त शासकों ने भी इस विहार को दान दिए। पाल वंश के शासक धर्मपाल ने 8वीं शताब्दी में बिहार राज्य के भागलपुर में विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की। पाल वंश के काल में ओदंतपुर में भी एक विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।