पूर्व मध्य काल (800-1200 ई.) (UPPCS)

Total Questions: 50

31. निम्नलिखित में से किसने राष्ट्रकूट साम्राज्य की नींव रखी? [I.A.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (b) दंतिदुर्ग
Solution:राष्ट्रकूट वंश की स्थापना 736 ई. में दंतिदुर्ग ने की। दंतिदुर्ग के संबंध में कहा जाता है कि उज्जयिनी में उसने हिरण्यगर्भ (महादान) यज्ञ करवाया था।

32. निम्नलिखित में से किसने 'हिरण्यगर्भ' धार्मिक कार्य कराया था? [U.P. P.C.S. (Re. Exam) (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) दंतिदुर्ग
Solution:राष्ट्रकूट वंश की स्थापना 736 ई. में दंतिदुर्ग ने की। दंतिदुर्ग के संबंध में कहा जाता है कि उज्जयिनी में उसने हिरण्यगर्भ (महादान) यज्ञ करवाया था।

33. निम्नलिखित में से कौन अपने पिता के अभियानों के क्रम में सैनिक छावनी में पैदा हुआ था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (a) अमोघवर्ष राष्ट्रकूट
Solution:राष्ट्रकूट राजा अमोघवर्ष I का जन्म 800 ई. में नर्मदा नदी के किनारे श्रीभावन नामक स्थान पर सैनिक छावनी में हुआ था। इस समय इसके पिता राष्ट्रकूट राजा गोविंद III, उत्तर भारत के सफल अभियानों के बाद वापस लौट रहे थे।

34. महानतम प्रतिहार राजा था- [U.P.P.S.C. (GIC) 2010]

Correct Answer: (c) मिहिरभोज
Solution:प्रतिहार वंश का महानतम शासक मिहिरभोज था। इसका शासनकाल 836-885 ई. था। धर्मपाल पाल वंश का राजा था, जिसका शासनकाल 770-810 ई. तक था। महेंद्रपाल प्रथम प्रतिहार शासक था, इसका शासनकाल 885-910 ई. तक रहा। जबकि हर्ष पुष्यभूति वंश का शासक था, इसका शासनकाल 606-647 ई. था।

35. गुर्जर प्रतिहार शासकों में से किसकी उपाधि 'आदिवाराह' थी? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2017]

Correct Answer: (c) मिहिरभोज
Solution:मिहिरभोज गुर्जर-प्रतिहारों का सर्वाधिक शक्तिशाली शासक था। वह वैष्णव धर्मानुयायी था तथा उसने 'आदिवाराह' एवं 'प्रभास' जैसी उपाधियां धारण की थीं।

36. राजा मिहिर भोज के संबंध में क्या सही नहीं है/हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2022]

(i) वे नागभट्ट-II के पुत्र थे।

(ii) उनके साम्राज्य की राजधानी कन्नौज थी।

(iii) अरब यात्री अल-मसूदी ने उन्हें राजा बौरा का नाम दिया।

Correct Answer: (b) केवल (i)
Solution:सम्राट रामभद्र की रानी अप्पा देवी से उत्पन्न राजा मिहिर भोज इतिहास के महानतम शासकों में एक था। इसने 836 ई. के लगभग कन्नौज पर कब्जा कर लिया और उसे अपनी राजधानी बनाई। अरब निवासी अल-मसूदी ने 10वीं शताब्दी में गुजरात की यात्रा की। अपने विवरण में उसने गुर्जर प्रतिहार राज्य को 'अल-जुज' तथा वहां के राजा को 'बौरा' कहा है। अल-मसूदी के गुजरात आने के पूर्व ही राजा भोज की मृत्यु हो चुकी थी।

37. निम्नलिखित ऐतिहासिक व्यक्तियों के नाम कालक्रमानुसार संयोजित कर नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2017]

1. नागभट्ट II

2. महीपाल

3. महेंद्रपाल

4. वत्सराज

कूट :

Correct Answer: (b) 4, 1, 3, 2
Solution:शासकों का सही कालानुक्रम है-वत्सराज (775-800 ई.), नागभट्ट द्वितीय (800-833 ई.), महेंद्रपाल प्रथम (885-910 ई.) एवं महीपाल प्रथम (912-944 ई.)। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

38. निम्नलिखित में से कौन-सा शासक गुर्जर - प्रतिहार राजवंश से संबंधित नहीं है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (d) भरत्रभट्ट I
Solution:अग्निकुल के राजपूतों में सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रतिहार वंश था, जो गुर्जरों की शाखा से संबंधित होने के कारण इतिहास में गुर्जर प्रतिहार कहा जाता है। पुलकेशिन II के ऐहोल प्रशस्ति में गुर्जर जाति का उल्लेख सर्वप्रथम हुआ है। गुर्जर प्रतिहार वंश का संस्थापक नागभट्ट 1 (730- 756 ई.) था। इस वंश के अन्य शासकों में वत्सराज (775-800 ई.), नागभट्ट II (800-833 ई.), मिहिरभोज 1 (836-885 ई.), महेंद्रपाल 1 (885-910 ई.), देवपाल (948-49 ई.) इत्यादि आते हैं। इस वंश के शासकों में भरत्रभट्ट 1 का नाम नहीं आता है।

39. अरब यात्री सुलेमान ने किस प्रतिहार राजा के शासनकाल में भारत की यात्रा की? [Raj. P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (d) भोज प्रथम
Solution:प्रतिहार शासक मिहिरभोज अथवा भोज प्रथम के शासनकाल में ही अरब यात्री सुलेमान भारत आया था। सुलेमान के वर्णन से ज्ञात होता है कि 'भोज' ने पश्चिम में अरबों के प्रसार को रोक दिया था।

40. महान जैन विद्वान हेमचंद्र, किसकी सभा को अलंकृत करते थे? [U.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) कुमारपाल
Solution:महान जैन विद्वान हेमचंद्र ने सोलंकी वंश के जयसिंह सिद्धराज के समय में प्रमुखता प्राप्त की थी, तथापि वे उसके उत्तराधिकारी कुमारपाल (1143- 1172 ई.) के सलाहकार के रूप में उसकी सभा को अलंकृत करते थे।