पृथ्वी

Total Questions: 33

1. पृथ्वी ग्रह की संरचना में, प्रावार (मैंटल) के नीचे, क्रोड (Core) निम्नलिखित में से किस एक से बना है? [I.A.S. (Pre) 2009]

Correct Answer: (c) लौह
Solution:पृथ्वी का आंतरिक कोर ठोस अवस्था में है, जबकि वाह्य कोर गलित अवस्था में है। कोर में लौह एवं निकिल (निफे) की अधिकता है। कोर की मोटाई लगभग 3500 किमी. है।

2. विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) 22 अप्रैल
Solution:पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है, जिसे 22 अप्रैल को विश्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है।

3. विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?

Correct Answer: (c) 22 अप्रैल
Solution:पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है, जिसे 22 अप्रैल को विश्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है।

4. पृथ्वी का अक्ष जिस कोण पर झुका हुआ है- [M.P.P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (a) 23 1/20
Solution:पृथ्वी अपने अक्ष पर लगभग 23-1 23- झुका हुआ है। पृथ्वी अपने अक्ष पर लगभग 1037 मील/घंटा की चाल से घूर्णन करते हुए लगभग 24 घंटे में एक चक्कर पूर्ण करता है। नोट - पृथ्वी का अक्ष अपने कक्ष तल से लगभग 66 66 हुआ है। 10 झुका

5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : [I.A.S. (Pre) 2018]

1. पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र हर कुछ सौ हजार सालों में उत्क्रमित हुआ है।

2. पृथ्वी जब 4000 मिलियन वर्षों से भी अधिक पहले बनी, तो ऑक्सीजन 54% थी और कार्बन डाइ ऑक्साइड नहीं थी।

3. जब जीवित जीव पैदा हुए, उन्होंने पृथ्वी के आंरभिक वायुमण्डल को बदल दिया। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (c) केवल 1 और 3
Solution:यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र उत्क्रमित हो सकता है। यह कुछ पिघले हुए क्रोड की गति को बदलने के कारण बनता है जिसके परिणामस्वरूप उत्तर और दक्षिण चुंबकीय ध्रुवों का उत्क्रमण होता है। पृथ्वी लगभग 4.6 अरब वर्ष पुरानी है। पहले पृथ्वी के वातावरण में आक्सीजन का अभाव था। लगभग 4 अरब वर्ष पूर्व वायुमंडल में उपस्थित जलवाष्प संघनित होने से जलमंडल का निर्माण हुआ। लगभग 1 अरब वर्ष पहले शैवाल जैसे प्रारंभिक जलीय जंतु अस्तित्व में आए तथा शैवाल स्वपोषी होने के कारण प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया शुरू किए जिससे वातावरण में आक्सीजन प्रवाहित होने लगा और वायुमंडल के ऊपरी परतों में मुक्त ऑक्सीजन उपस्थित होने से ओजोन का निर्माण हुआ।

6. इनमें से किसने पहली बार यह व्याख्या की थी कि पृथ्वी के अपनी धुरी पर घूमने के कारण प्रतिदिन सूर्योदय एवं सूर्यास्त होता है? [64th B.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (a) आर्यभट्ट
Solution:आर्यभट्ट ने सबसे पहले यह व्याख्या की थी कि पृथ्वी का अपनी धुरी पर घूमना सूर्य के दैनिक उदय एवं अस्त होने का कारण होता है। उनकी रचनाएं आर्य सिद्धांत (सूर्य सिद्धांत) में संकलित है। भास्कर प्रथम भेदाभेद वेदान्त दर्शन के प्रस्तावक थे। इन्होंने ब्रह्मसूत्र पर भाष्य लिखकर शंकराचार्य के माया के सिद्धांत का खंडन किया था। वराहमिहिर के उल्लेखनीय कार्यों में बृहत् संहिता और पंचसिद्धांतिका शामिल है।

7. निम्नलिखित में से किसने सबसे पहले यह कहा था कि पृथ्वी गोलाकार है? [I.A.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: (a) अरस्तू
Solution:यूनानी दार्शनिक अरस्तू (384-322 ई.पू.) ने अपनी पुस्तक 'ऑन द हेवेन्स' (On the Heavens) (अंग्रेजी में अनूदित) के द्वितीय खंड के 14वें अध्याय में स्पष्ट उल्लेख किया है कि पृथ्वी गोलाकार (Spherical) है। अंग्रेजी भाषा में यह पुस्तक जे.एल. स्टॉक्स द्वारा अनूदित है। टॉलमी (मुख्यतः द्वितीय शताब्दी ई.), स्ट्राबो (प्रथम शताब्दी ई.पू. प्रथम शताब्दी ई. के मध्य) तथा कॉपरनिकस (15वीं-16वीं शताब्दी) अरस्तू के बाद के दार्शनिक थे। अतः स्पष्ट है कि सबसे पहले अरस्तू ने यह उल्लेख किया है कि पृथ्वी गोलाकार है।

8. एक जीवधारी के रूप में पृथ्वी का वैज्ञानिक नाम है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (c) ग्रीन प्लैनेट
Solution:पृथ्वी पर जीवन इस पर पाई जाने वाली पारिस्थितिकी के कारण है। पारिस्थितिकी के कारण ही पृथ्वी ग्रह को ग्रीन प्लैनेट की संज्ञा दी गई है।

9. पृथ्वी का व्यास है- [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (c) 12,800 किमी.
Solution:पृथ्वी का व्यास लगभग 12,800 किमी. (12,756 किमी.) है।

10. कथन: [I.A.S. (Pre) 2003]

कथन (A) : पृथ्वी पर एक स्थान से बढ़ते हुए अक्षांश वाले दूसरे स्थान पर किसी वस्तु का वजन घटता है।

कारण (R) : पृथ्वी एक परिशुद्ध गोला नहीं है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
Solution:पृथ्वी के घूर्णन से उत्पन्न अपकेंद्रीय बल विषुवत रेखा पर सर्वाधिक होता है। इसी बल के प्रभाव के फलस्वरूप विषुवत रेखा पर किसी पिंड का भार सबसे कम और उच्च अक्षांशों की ओर बढ़ता जाता है तथा ध्रुवों पर सर्वाधिक होता है। अतः कथन (A) गलत है। पृथ्वी की आकृति लध्वक्ष गोलाभ (Oblate Spheroid) के सर्वाधिक निकट है। पृथ्वी के अपने विशेष आकृति के कारण इसे पृथ्वाकार (जियॉड, Geoid) भी कहा जाता है। अतः पृथ्वी परिशुद्ध गोला नहीं है। अतः कारण (R) सही है।