Solution:उत्तरी ध्रुव पृथ्वी पर सबसे उत्तरी बिंदु है, अर्थात पृथ्वी के अक्ष के उत्तरी सिरे को ही उत्तरी ध्रुव (North Pole) कहा जाता है। अतः कथन (1) सही है। 45° अक्षांश रेखा विषुवत रेखा एवं ध्रुवों के मध्य भाग से होकर गुजरती है।इसका Cosine 450 = 0.707; अतः इसकी लंबाई 0.707× 40090.28 28343.832 किमी. है, जबकि विषुवत रेखा की लंबाई लगभग 40090.28 किमी. है। अतः यह विषुवत रेखा की आधी न होकर आधे से अधिक है। 60° अक्षांश रेखा विषुवत रेखा की आधी होती है, जिसका Cosine 60°= 0.5 है।
पृथ्वी के अक्ष की समांतरता से आशय है, जब पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है, तब पृथ्वी का अक्ष अपने पहले स्थिति के सापेक्ष समान्तर एवं समान कोण (23/½°) पर झुका होता है। अतः कथन (3) सही है। अपसौर (Aphelion) की स्थिति 4 जुलाई की निकटतम तिथि को होती है, जब पृथ्वी सूर्य से सर्वाधिक दूरी पर होती है। अपसौर के समय पृथ्वी के परिक्रमण की गति कम हो जाती है।