प्रकाश

Total Questions: 16

1. स्वच्छ आकाश का रंग किस फिनोमिना के कारण नीला दिखाई देता है? [MTS (T-I) 18 अक्टूबर, 2021 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) प्रकाश का प्रकीर्णन
Solution:स्वच्छ आकाश में प्रकाश (सूर्य का श्वेत प्रकाश) की किरणें वायु में उपस्थित धूल के अति सूक्ष्म कणों के कारण प्रकीर्णन (Scattering) की प्रक्रिया से गुजरती है, जिसमें कम तरंगदैर्ध्य के नीले प्रकाश का प्रकीर्णन सर्वाधिक होने के कारण इस रंग का प्रकाश चारों ओर बिखर जाता है, जिससे आकाश हल्का नीला दिखाई देता है।

2. निम्नलिखित में से इंद्रधनुष के किस रंग का सबसे कम तरंगदैर्ध्य होता है? [JE सिविल परीक्षा 30 अक्टूबर, 2020 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) बैंगनी
Solution:इंद्रधनुष प्रकाश के परावर्तन, पूर्ण आंतरिक परावर्तन, अपवर्तन और जल की बूंदों में प्रकाश के वर्ण विक्षेपण के कारण बनता है। इंद्रधनुष सात रंगों (बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी एवं लाल) से बनता है, जिसमें प्रायः लाल और बैंगनी रंग किनारों पर होते हैं, जबकि अन्य रंग इनके मध्य में होता है। इन रंगों में सबसे कम तरंगदैर्ध्य बैंगनी रंग का एवं सबसे अधिक तरंगदैर्ध्य लाल रंग का होता है। लाल रंग के इसी गुण के कारण इसका प्रयोग ट्रैफिक सिग्नलों में किया जाता है।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा रंग प्राथमिक रंग नहीं है? [JE सिविल परीक्षा 30 अक्टूबर, 2020 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) नारंगी
Solution:वे रंग जिन्हें दो या दो से अधिक रंगों के मिश्रण से प्राप्त नहीं किया जा सकता है, प्राथमिक रंग कहलाते हैं। विकल्पों में से दिए गए रंगों में से नारंगी रंग (Orange) प्राथमिक रंग नहीं है, बल्कि यह द्वितीयक रंग है।

प्राथमिक रंग - लाल, पीला, नीला (RYB) -

द्वितीयक रंग - हरा, नारंगी, बैंगनी (GOV)

4. 2.5 डायोप्टर क्षमता वाले उत्तल लेंस की फोकस दूरी क्या होगी ? [Phase-XI 28 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) 40 सेमी.
Solution:

5. नेत्र लेंस किसी बिंब का रेटिना पर किस प्रकार का प्रतिबिंब बनाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) उल्टा वास्तविक प्रतिबिंब
Solution:नेत्र लेंस किसी बिंब का रेटिना पर उल्टा एवं वास्तविक प्रतिबिंब का निर्माण करता है। कॉर्निया पर लगातार अपवर्तन द्वारा रेटिना पर छवि (प्रतिबिंब) का निर्माण होता है।

6. उस परिघटना का नाम क्या है, जिसके द्वारा प्रकाश, प्रिज्म से गुजरने पर अपने घटक वर्णों (component colours) में विभाजित हो जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) विक्षेपण
Solution:एक श्वेत प्रकाश को प्रिज्म से गुजारे जाने पर अपने घटक वर्णों में विभाजित होने की प्रक्रिया विक्षेपण कहलाती है। विक्षेपण द्वारा प्रकाश स्वयं के सात रंगों में विभाजित हो जाता है।

7. उस शब्द की पहचान कीजिए जिसका अर्थ वह न्यूनतम दूरी है जिस पर वस्तुओं को बिना परिश्रम (strain) के सबसे स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी
Solution:स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी का अर्थ वह न्यूनतम दूरी है जिस पर वस्तुओं को बिना परिश्रम के स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी 25 सेमी. होती है।

8. राहुल, सुबह-सुबह एक वन में टहलने का फैसला करता है। जब वह सघन वन के अंदर था, तो वह वृक्षों के बीच छोटे अंतराल के माध्यम से सुंदर सूर्य किरणों को देख सकता था और उन किरणों के पथ को स्पष्ट रूप से देख सकता था। यह किस प्रभाव का परिणाम था ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) टिंडल प्रभाव
Solution:प्रकाश के प्रकीर्णन द्वारा उसके मार्ग को दृश्यमान बनाने की घटना को टिंडल प्रभाव के रूप में परिभाषित किया जाता है। टिंडल प्रभाव का सामान्य उदाहरण सूर्योदय या सूर्यास्त के समय प्रकाश का रंगीन रूप है।

9. जब आप तेज रोशनी वाले कमरे से आते हैं, तो आप मंद रोशनी वाले कमरे में वस्तुओं को क्यों नहीं देख पाते हैं? [CGL (T-I) 25 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) परितारिका सिकुड़ कर पुतली को छोटा बना देती है जिससे आंख में कम प्रकाश प्रवेश कर पाता है।
Solution:जब आप तेज रोशनी वाले कमरे से आते हैं, तो आप मंद रोशनी वाले कमरे में वस्तुओं को नहीं देख पाते हैं, क्योंकि आंख में उपस्थित परितारिका सिकुड़ कर पुतली को छोटा बना देती है, जिससे आंख में कम प्रकाश प्रवेश कर पाता है।

10. VIBGYOR के प्रकाश के किस रंग की तरंगदैर्ध्य न्यूनतम होती है? [CHSL (T-I) 14 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) बैंगनी
Solution:VIBGYOR के प्रकाश के बैंगनी रंग की तरंगदैर्ध्य न्यूनतम होती है, जबकि लाल रंग की तरंगदैर्ध्य अधिकतम होती है। VIBGYOR एक संक्षिप्त शब्द है जो दृश्य स्पेक्ट्रम के रंगों का प्रतिनिधित्व करता है।