Correct Answer: (d) 25 सेमी.
Solution:नेत्र के सामने की वह निकटतम दूरी, जहां पर रखी वस्तु नेत्र को स्पष्ट दिखाई देती है, नेत्र की स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी कहलाती है। सामान्य आंख के लिए यह 25 सेमी. होती है। इसे आंख का निकट बिंदु कहते हैं। निकट बिंदु की तरह दूर बिंदु भी होता है, सामान्य आंख के लिए यह अनंत होता है। इस प्रकार सामान्य मनुष्य की नेत्र दृष्टि का विस्तार 25 सेमी. से लेकर अनंत तक होता है।