1. गोधूलि से सूर्य का आमाप
2. ऊषाकाल में सूर्य का रंग
3. ऊषाकाल में चन्द्रमा का दिखना
4. आकाश में तारों का टिमटिमाना
5. आकाश में ध्रुवतारे का दिखना
उपर्युक्त में से कौन-से दृष्टिभ्रम हैं?
Correct Answer: (c) 1, 2 और 4
Solution:संध्या के समय सूर्य का आकार बड़ा दिखना एक दृष्टिभ्रम है। ऊषाकाल में सूर्य का लाल दिखना एवं आकाश में तारों का टिमटिमाना भी एक दृष्टिभ्रम है। आसमान में जगमगाते तारों को देखकर हमें ऐसा लगता है, जैसे वे अनवरत नहीं चमक रहे बल्कि पल-पल चमकना बंद करते रहते हैं। लेकिन ऐसी बात नहीं है, तारे निरंतर एक समान चमकते रहते हैं। वायुमंडल में विभिन्न घनत्व वाली परतें होती हैं। अतः तारों से चलने वाले प्रकाश का अपवर्तन इन विभिन्न घनत्व वाली परतों से होता है और प्रकाश की मात्रा घट-बढ़ जाती है, साथ ही वायुमंडल की परतें भी हिलती रहती हैं। अतः तारे टिमटिमाते नजर आते हैं।