Correct Answer: (b) लाल प्रकाश
Solution:प्रकाश संश्लेषण पर प्रकाश का प्रभाव तीन प्रकार से होता है। यह प्रखरता (Intensity), प्रकाश का प्रकार (Quality) तथा उसके अंतराल (Duration), तीनों से प्रभावित होता है। दुर्बल प्रखरता के प्रकाश में संभवतः पर्णरंध्रों के न खुलने से तथा गैसीय विसरण बहुत धीमी दर से होने के कारण प्रकाश संश्लेषण की क्रिया नहीं होती। जैसे-जैसे प्रकाश की तीव्रता बढ़ती है, प्रकाश संश्लेषण की क्रिया आरंभ हो जाती है तथा गति प्राप्त करती है। विभिन्न तरंग दैर्ध्या के प्रभाव के संबंध में, अधिकतम प्रकाश संश्लेषण लाल प्रकाश (तरंग दैर्ध्य 650 नैनोमीटर) में तथा द्वितीय अधिकतम नीले प्रकाश (तरंग दैर्ध्य : 475 नैनोमीटर) में पाया जाता है। हालांकि पर्णहरित लाल प्रकाश की अपेक्षा नीला प्रकाश अधिक अवशोषित करता है, परंतु प्रकाश संश्लेषण में सर्वाधिक प्रयोग लाल प्रकाश का ही होता है।