प्रकाश संश्लेषण

Total Questions: 35

31. निम्न में कौन-सा पौधों की जड़ों का कार्य नहीं है? [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (a) प्रकाश संश्लेषण
Solution:

प्रकाश संश्लेषण की क्रिया पत्तियों में होती है। प्रकाश संश्लेषण की दर पत्तियों में उपस्थित 'स्टोमेटा' की संख्या तथा उनके बंद एवं खुलने के समय पर निर्भर करती है। इसके अलावा पत्ती की कोशिकाओं में क्लोरोप्लास्ट की व्यवस्था भी प्रकाश संश्लेषण की दर को प्रभावित करती है।

32. अधोलिखित में से कौन-सा पृथ्वी के कार्बन चक्र में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को नहीं बढ़ाता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (b) प्रकाश संश्लेषण
Solution:

वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड गैस श्वसन, दहन, किण्वन, विघटन आदि क्रियाओं के द्वारा मुक्त होती है। स्थलीय पौधे इसे सीधे ही वायु से ग्रहण कर लेते हैं। हरे पौधे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया करते समय इस गैस को ग्रहण करके कार्बोहाइड्रेट का निर्माण करते हैं।

33. रात के समय यह सलाह दी जाती है, कि पेड़ के नीचे न सोएं: क्योंकि पेड़- [67th B.P.S.C. (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) कार्बन डाइऑक्साइड को मुक्त करते हैं
Solution:दिन में सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में पौधे श्वसन क्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। लेकिन रात में ठीक इसके विपरीत ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड को मुक्त करते हैं। इस प्रकार रात में पेड़ के नीचे कार्बन डाइऑक्साइड अधिक हो जाती है और घुटन महसूस होती है: इसलिए रात के समय पेड़ के नीचे नहीं सोना चाहिए।

34. रात्रि में पेड़ के नीचे सोना हानिकारक है, क्योंकि पेड़ छोड़ते है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) कार्बन डाइऑक्साइड
Solution:रात्रि में पेड़ों के नीचे सोना हानिकारक है, क्योंकि पेड़-पौधे रात्रि में श्वसन क्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) का परित्याग करते हैं, जबकि दिन में इस गैस का प्रयोग प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में कर वातावरण को शुद्ध बनाने में सहायक होते हैं।

35. सूर्य के प्रकाश के अदृश्य भाग से प्रकाश संश्लेषण किया जाता है, कुछ- [U.P. P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) बैक्टीरिया द्वारा
Solution:गहरे समुद्र में सतह से 400 से 8000 फीट तक की गहराई में पाए जाने वाले जीवाणु जैसे 'ग्रीन सल्फर बैक्टीरिया' अवरक्त विकिरण के प्रयोग द्वारा प्रकाश संश्लेषण कर ऊर्जा उत्पन्न करते हैं।