प्रकाश

Total Questions: 16

11. VIBGYOR के किस रंग के प्रकाश की ऊर्जा न्यूनतम होती है? [CHSL (T-I) 14 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) लाल
Solution:VIBGYOR के लाल रंग के प्रकाश की ऊर्जा न्यूनतम होती है। प्रकाश की ऊर्जा प्रकाश के तरंगदैर्ध्य के व्युत्क्रमानुपाती होती है।

12. 1903 में, अमेरिकी वैज्ञानिकों निकोल्स और हुल ने दृश्य प्रकाश का विकिरण दाब मापकर किस समीकरण की पुष्टि की थी? [CHSL (T-I) 17 अगस्त, 2023 (VI-पाली)]

Correct Answer: (c) P = U / C
Solution:1903 में, अमेरिकी वैज्ञानिकों निकोल्स और हुल ने दृश्य प्रकाश का विकिरण दाब मापकर P= U/C समीकरण की व्याख्या की थी। विद्युत चुंबकीय तरंगें संवेग वहन करती हैं। अतः वे एक वैद्युत चुंबकीय दबाव डालती हैं जिसे विकिरण दाब के रूप में परिभाषित किया जाता है। यदि समय में किसी सतह पर स्थानांतरित कुल ऊर्जा U हो, तो यह दर्शाया जा सकता है। कि इस सतह को प्रदान किया गया कुल संवेग P= U/C होगा।

13. प्रकाशिकी में, कौन-सा शब्द लेंस के डायाफ्राम के खुलने को संदर्भित करता है, जो स्थानिक रूप से प्रकाश के प्रसार को सीमित करता है? [MTS (T-I) 13 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) द्वारक
Solution:प्रकाशिकी में द्वारक (Aperture) शब्द लेंस के डायाफ्राम के खुलने को संदर्भित करता है, जो स्थानिक रूप से प्रकाश के प्रसार को सीमित करता है। गोलीय दर्पण के ध्रुव (Pole) तथा मुख्य फोकस (Focal Point) के बीच की दूरी (Focal length) फोकस दूरी कहलाती है। गोलीय पृष्ठ की इस वृत्ताकार सीमा रेखा का व्यास दर्पण का द्वारक (Aperture) कहलाता है।

14. किसी स्क्रीन पर बनी छवि को ....... छवि कहा जाता है, जबकि एक समतल दर्पण द्वारा बनाई गई छवि को एक ....... छवि कहा जाता है। [MTS (T-I) 26 अक्टूबर, 2021 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) वास्तविक; आभासी
Solution:किसी लेंस या दर्पण द्वारा किसी वस्तु की छवि (image) यदि स्क्रीन पर बन जाती है, तो इसे वास्तविक छवि (real image) कहते हैं, जबकि समतल दर्पण से बनी छवि को स्क्रीन पर प्राप्त नहीं किया जा सकता; इसलिए ऐसी छवि आभासी छवि (Virtual image) कहलाती है।

15. लेंस के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही हैं? [CHSL (T-I) 17 मार्च, 2023 (IV-पाली)]

I. उत्तल लेंस की क्षमता को धनात्मक संख्या के रूप में दर्शाया जाता है।

II. अवतल लेंस की क्षमता को ऋणात्मक संख्या के रूप में दर्शाया जाता है।

Correct Answer: (c) I और II दोनों
Solution:लेंस द्वारा आपतित किरण का विचलन या विस्थापित लेंस की क्षमता द्वारा परिभाषित किया जाता है। किसी लेंस की क्षमता को लेंस की फोकस दूरी के व्युत्क्रम के रूप में परिभाषित किया जाता है। लेंस की क्षमता का मात्रक डायोप्टर है। लेंस की क्षमता को P से प्रदर्शित किया जाता है।

उत्तल लेंस की क्षमता को धनात्मक संख्या के रूप में प्रदर्शित किया जाता है। अवतल लेंस की क्षमता को ऋणात्मक संख्या के रूप में प्रदर्शित किया जाता है। अतः लेंस के संबंध में दोनों कथन सही हैं।

16. एक पेरिस्कोप उपयोग करता है- [JE मैकेनिकल परीक्षा 27 अक्टूबर, 2020 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) दो समतल दर्पण
Solution:पेरिस्कोप दो समतल दर्पणों से बनता है। यह एक प्रकाशिक यंत्र है, जिसके द्वारा प्रेक्षक अपने चारों ओर से वातावरण को देख सकता है। पेरिस्कोप परावर्तन के नियमों के आधार पर कार्य करता है। पेरिस्कोप का उपयोग पनडुब्बी, युद्धपोत, क्रूजर एवं तोपखाने आदि में किया जाता है।