प्रजाति/जनजातियां

Total Questions: 38

21. निम्न में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) अलास्का- कोरयाक
Solution:कोरयाक जनजाति अलास्का की नहीं, वरन रूस की स्थानीय जनजाति है; जिनकी कुछ आबादी यूक्रेन में भी पाई जाती है। यह जनजाति मूल रूप से रूस के सुदूर पूर्व में कमचटका प्रायद्वीप के उत्तरी भाग में निवास करती है। वर्ष 2010 के रूस के जनगणना के अनुसार, इनकी कुल आबादी 7953 थी।

22. जैविक समुदायों के भीतर, समुदाय में बने रहने के लिए बड़ी संख्या में अन्य प्रजातियों की क्षमता निर्धारित करने में कुछ प्रजातियां महत्वपूर्ण हैं। ऐसी प्रजातियों को कहा जाता है - [I.A.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (a) कीस्टोन प्रजातियां
Solution:कीस्टोन प्रजातियां एक अग्रणी या मूल प्रजातियां हैं। चूंकि सामुदायिक जीवन उनके जीने का तरीका है, अतः वे समुदाय अन्य प्रजातियों की क्षमता तय करती हैं।

23. खानाबदोश जनजाति के लोग सर्वाधिक किस क्षेत्र में पाए जाते हैं? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) शुष्क क्षेत्र
Solution:खानाबदोश जनजाति का सर्वाधिक सकेंद्रण शुष्क क्षेत्रों में पाया जाता है। अफ्रीका, मध्य एशिया, द. अमेरिका के शुष्क क्षेत्रों में ये जनजातियां प्रमुखता से पाई जाती है।

24. 'ऋतु-प्रवास' शब्द किसके लिए उपयोग होता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) मानव व उनके पशुओं का मौसमी स्थानांतरण घाटी से पर्वत की ओर व पर्वत से घाटी की ओर
Solution:जब किसी मौसम में लोग एक स्थान छोड़कर दूसरे अनुकूल स्थान पर रहने लगते हैं तथा मौसम बदलते ही पुनः उस स्थान पर जाकर रहने लगते हैं, तो इसी मौसमी स्थानांतरण को 'ऋतु-प्रवास' कहा जाता है।

25. निम्न में कौन-सा नवीनतम समझा जाता है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (b) क्रो-मैग्नन मानव
Solution:उपर्युक्त मानव प्रजातियों में सबसे नवीनतम क्रो-मैग्नन मानव (Cro-mag- non man) को समझा जाता है। इसका अस्तित्व वर्तमान आधुनिक मानव होमोसेपियंस से ठीक पहले तक था। 1868 ई. में फ्रांस की डोर्डोन क्षेत्र में प्रथम बार इसके अवशेषों की प्राप्ति हुई है। आज से 40,000 से 10,000 वर्ष पूर्व तक इसका अस्तित्व माना जाता है।

26. पृथ्वी के तल पर प्रथम पक्षी का प्रादुर्भाव कब हुआ माना जाता है? [I.A.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (c) 15 करोड़ वर्ष पूर्व
Solution:पृथ्वी के तल पर प्रथम पक्षी आर्कियोप्टेरिक्स (Archaeopteryx) का प्रादुर्भाव 15 करोड़ (150 मिलियन) वर्ष पूर्व माना जाता है।

27. कौन-सा महाद्वीप 'मानव जाति का जन्मस्थल' कहलाता है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (b) अफ्रीका
Solution:अफ्रीका महाद्वीप को 'मानव जाति का जन्मस्थल' कहा जाता है।

28. किस प्रजाति के सदस्यों की संख्या सर्वाधिक है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (d) काकेशियाई
Solution:उर्तमान विश्व में काकेशियाई प्रजाति की गणना एक वृहत प्रजाति के रूप में की जाती है। इस प्रजाति की संख्या विश्व में सर्वाधिक है।

29. सूची - 1 को सूची - II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए - [U.P.P.C.S. (Pre) 2020]

सूची - I(नृजातीय समूह)सूची - II - (देश)
A. यहूदी1. मिस्र
B. टेडा2. ईरान
C. बेजा3. लीबिया
D. लुर4. इस्राइल

 

ABCD
(a)1234
(b)3123
(c)4132
(d)4312

 

Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलन है -
(नृजातीय समूह)(देश)
यहूदीइस्राइल
टेडालीबिया
बेजामिस्र
लुरईरान

30. जिप्सी लोगों का मूल स्थान था- [I.A.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (c) भारत
Solution:जिप्सी लोगों का मूल स्थान भारत था। जिप्सी लोगों की उत्पत्ति भारत की डोम जाति (निम्न जाति) से मानी जाती है।