प्रतिशत SSC- मैथ्स (Part-V)

Total Questions: 50

11. एक परीक्षा में A और B दो पेपर थे और दोनों पेपरों में से प्रत्येक में अधिकतम अंक 10 थे। हालाँकि, पेपर A और B का निर्धारित भारांक क्रमशः 2:1 के अनुपात में था। जोनाथन ने पेपर A में 10 में से 8 अंक प्राप्त किए और परीक्षा में कुल मिलाकर 70% अंक प्राप्त किए। उसने पेपर B में 10 में से कितने अंक प्राप्त किए? [Matriculation Level 26/06/2024 (Shift-1)]

Correct Answer: (d) 5
Solution:

12. दो उम्मीदवारों के बीच हुए एक चुनाव में, पहले उम्मीदवार को कुल वैध मतों के 75% मत मिलते हैं। यदि 2,48,000 मतों में से 20% मत अमान्य हैं, तो दूसरे उम्मीदवार के पक्ष में कितने मत पड़े ? [Higher Secondary 20/06/2024 (Shift-2)]

Correct Answer: (c) 49600
Solution:

13. एक AC की कीमत प्रत्येक एकांतर वर्ष में 1⅗% बढ़ती है और घटती है। इसकी शुरुआत 2004 में वृद्धि के साथ हुई। 2004 की तुलना में 2007 में AC की कीमत में ____________ हुई।(दशमलव के दो स्थान तक शुद्ध) [Higher Secondary 21/06/2024 (Shift - 2)]

Correct Answer: (a) 1.57% की वृद्धि
Solution:

14. यदि किसी संख्या के 70% में से 70 घटाया जाए, तो शेषफल 70 आता है। संख्या ज्ञात करें। [Higher Secondary 24/06/2024 (Shift-2)]

Correct Answer: (a) 200
Solution:

15. एक परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 35% है। यदि 210 अंक प्राप्त करने वाला एक छात्र 14 अंकों से अनुत्तीर्ण हो जाता है, तो परीक्षा के अधिकतम अंक क्या हैं? [Higher Secondary 25/06/2024 (Shift-2)]

Correct Answer: (a) 640
Solution:

16. यदि नियत तिथि से पहले बिजली बिल का भुगतान किया जाता है, तो बिल की राशि पर 10% की कमी हो जाती है। देय तिथि से पहले बिल का भुगतान करने पर एक व्यक्ति के बिल में ₹23 की कमी हुई। उसके बिजली बिल की राशि (₹ में) ___________ थी। [Higher Secondary 25/06/2024 (Shift-2)]

Correct Answer: (d) 230
Solution:

17. एक व्यक्ति अपनी आय का 60% खर्च करता है। उसकी आय में 30% की वृद्धि हो जाती है और वह अपने व्यय में 20% की वृद्धि कर देता है। उसकी बचत में हुई प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए। [ Higher Secondary 25/06/2024 (Shift-4)]

Correct Answer: (b) 45%
Solution:

18. रामाज्ञा अपने वेतन का 22% घर के किराए पर और शेष का 75% घरेलू व्यय पर खर्च करता है। यदि वह ₹3,705 की बचत करता है, तो उसकी कुल आय (रुपये में) ज्ञात करें। [Higher Secondary 26/06/2024 (Shift-2)]

Correct Answer: (a) ₹19,000
Solution:

19. एक चुनाव में, केवल दो उम्मीदवार थे। 12% मतदाताओं ने मत नहीं डाला। विजयी उम्मीदवार ने कुल मतों का 60% प्राप्त करके अपने विरोधी उम्मीदवार को 1200 मतों से हराया। कुल मतों की संख्या ज्ञात कीजिए। [Graduate Level 20/06/2024 (Shift-3)]

Correct Answer: (b) 3750
Solution:

20. रमेश अपनी आय का 60% व्यय करता है। यदि उसकी आय 30% बढ़ती है और उसका व्यय 20% बढ़ता है, तो रमेश की बचत में प्रतिशत वृद्धि कितनी होगी? [Graduate Level 20/06/2024 (Shift-3)]

Correct Answer: (c) 45%
Solution: