प्रतिशत SSC- मैथ्स (Part-VIII)

Total Questions: 37

1. एक पंचायत चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे। हारे हुए उम्मीदवारों को बराबर बराबर मत मिले और जीतने वाले उम्मीदवार को उतने ही मत मिले जितने बाकी दोनों उम्मीदवारों को मिलाकर मिले। यदि डाले गए कुल मत 1500 थे, तो सभी मतों को वैध मानते हुए विजयी उम्मीदवार को मिले मतों की संख्या ज्ञात कीजिए। [SSC CHSL 25/05/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) 750
Solution:

2. एक सॉफ्टवेयर कंपनी में केवल 3 विभाग हैं जिनमें क्रमशः 20, 30 और 40 कर्मचारी हैं। यदि वीकेंड के दौरान इनका कार्य करने का प्रतिशत क्रमशः 20%, 30% और 40% है, तो उस वीकेंड पूरी कंपनी का कार्य प्रतिशत कितना (लगभग) होगा? [SSC CHSL 25/05/2022 (Evening)]

Correct Answer: (d) 32
Solution:

3. एक इंजीनियरिंग संस्थान में, एक छात्र के ग्रेड का मूल्यांकन आंतरिक परीक्षण (30%), असाइनमेंट (30%) और बाह्य परीक्षा (40%) के आधार पर किया जाता है। यदि एक छात्र ने आंतरिक परीक्षणों में 90%, असाइनमेंट में 95% और बाह्य परीक्षा में 75% अंक प्राप्त किए हैं, तो छात्र का समग्र ग्रेड निम्न में से कितना होगा? [SSC CHSL 27/05/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) 85.50%
Solution:

4. P और Q का मिलाकर कुल वेतन ₹1,20,000 है। P अपने वेतन का 95% और Q अपने वेतन का 85% खर्च करता है। यदि उनकी बचत समान है, तो P का वेतन क्या है ? [SSC CHSL 31/05/2022 (Evening)]

Correct Answer: (c) ₹90,000
Solution:

5. एक कक्षा के 64% छात्र लड़कियाँ हैं और 81.25% लड़कियों ने फुटबॉल को अपने पसंदीदा खेल के रूप में चुना है। यदि 143 लड़कियों ने फुटबॉल को अपने पसंदीदा खेल के रूप में चुना है, तो कक्षा में छात्रों की कुल संख्या कितनी है? [SSC CHSL 03/06/2022 (Morning)]

Correct Answer: (d) 275
Solution:

6. दो उम्मीदवारों के बीच एक चुनाव में, 15% मतदाताओं ने अपना मत नहीं डाला और डाले गए मतों में 10% मत अवैध पाए गए। सफल उम्मीदवार को वैध मतों के 55% मत प्राप्त हुए और वह 6120 मतों के बहुमत से जीता। मतदाता सूची में नामांकित मतदाताओं की संख्या थी: [SSC CHSL 03/06/2022 (Morning)]

Correct Answer: (b) 80000
Solution:

7. एक स्कूल में, एक शैक्षणिक वर्ष के लिए एक विषय के अंतिम ग्रेड की गणना की जाती है, जो उस ग्रेड के आधार पर होता है जो एक छात्र को उसके असाइनमेंट, टेस्ट और एक अंतिम परीक्षा में मिलता है। असाइनमेंट का वेटेज 28% टेस्ट का वेटेज 22% और अंतिम परीक्षा का वेटेज 50% होता है। यदि किसी छात्र का असाइनमेंट ग्रेड 80 है, टेस्ट ग्रेड 75 है, परीक्षा ग्रेड 86 है, तो वर्ष के लिए उसका समग्र ग्रेड ________ है। [SSC CHSL 08/06/2022 (Morning)]

Correct Answer: (a) 81.9
Solution:

8. कुमार का वेतन ₹ 30,000 प्रति माह है। वह इसका 25% भोजन और किराए पर और शेष का 20% शिक्षा पर खर्च करता है। लेकिन वह अपनी कुल सैलरी का 5% इनकम टैक्स चुकाने पर देता है और इन तीनों कटौतियों के बाद ₹8,000 की बचत करता है। उसकी बचत के बाद उसके पास कितनी राशि (₹ में) उपलब्ध है? [SSC CHSL 08/06/2022 (Evening)]

Correct Answer: (a) 8500
Solution:

9. एक व्यक्ति अपने मासिक वेतन का 20% भोजन पर और शेष वेतन का एक चौथाई दान पर खर्च करता है। यदि वह प्रति माह ₹9,600 की बचत करता है, जो भोजन और दान पर खर्च करने के बाद शेष राशि के आधे के बराबर है, तो उसका मासिक वेतन की गणना करें। [SSC CHSL 10/06/2022 (Morning)]

Correct Answer: (b) ₹32,000
Solution:

10. एक पंचायत चुनाव में एक उम्मीदवार A को 30% मत मिले और वह 6 मतो से जीत प्राप्त नही कर सका। एक अन्य उम्मीदवार B ने 40% मत प्राप्त किए और जीत प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम मतो से 6 मत अधिक प्राप्त किए। अधिकतम मत ________ हैं। [SSC CHSL 10/06/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) 120
Solution: