प्रत्यय (Part-2)

Total Questions: 50

11. 'अनुकरणीय' शब्द में कौन-सा प्रत्यय लगा है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (d) ईय
Solution:शब्द 'अनुकरणीय' में 'ईय' प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर होगा।

12. 'औपचारिक' शब्द में प्रत्यय लगा है- [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (I)]

Correct Answer: (c) इक
Solution:'औपचारिक' में 'इक' प्रत्यय लगा है। 'इक' तद्धित प्रत्यय है। 'इक' प्रत्यय के योग से बने अन्य शब्द हैं-औपन्यासिक, शाब्दिक, आर्थिक, नैतिक, दैनिक, साहसिक इत्यादि।

13. 'साहित्यिक' में कौन-सा प्रत्यय है? [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2013]

Correct Answer: (a) इक
Solution:'साहित्यिक' में 'इक' प्रत्यय है। साहित्यिक शब्द को, साहित्य में 'इक' प्रत्यय लगाकर बनाया गया है।

14. दिए गए शब्द में प्रत्यय को पहचानिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (c) इत
Solution:'पुष्पित' शब्द विशेषण एवं विशेष्य दोनों है। खिला हुआ या फूला हुआ या विकसित पुष्प को पुष्पित कहा जाता है। कुशद्वीप के एक पर्वत तथा बुद्ध के अन्य नाम को भी पुष्पित कहा जाता है। पुष्पित शब्द में पुष्प मूल शब्द तथा 'इत' प्रत्यय है।

15. 'प्रामाणिक' शब्द के मूल शब्द और प्रत्यय का सही अलगाव है- [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (b) प्रमाण + इक
Solution:मूल शब्द 'प्रमाण' में 'इक' प्रत्यय लगकर 'प्रामाणिक' शब्द बना है।

16. 'दयालु' शब्द में कौन-सा प्रत्यय है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (b) आलु
Solution:'दयालु' शब्द 'में आलु' प्रत्यय है, जबकि मूल शब्द 'दया' है। इसी तरह कृपालु शब्द भी है, जिसमें कृपा मूल शब्द तथा 'आलु' प्रत्यय है।

17. 'केन्द्रित' और 'अधिकता' में क्रमशः प्रत्यय इस प्रकार हैं - [UPSSSC Forest guard - 2021]

Correct Answer: (c) इत, ता
Solution:वे शब्द जो किसी शब्द के अन्त में जुड़कर अपनी प्रकृति के अनुसार शब्द के अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं, उन्हें प्रत्यय कहते हैं। केन्द्रित शब्द में इत प्रत्यय (केन्द्र इत केन्द्रित) तथा अधिकता शब्द में ता (अधिक + ता अधिकता) का प्रयोग हुआ है।

18. 'समाज' शब्द में कौन-सा प्रत्यय जोड़कर 'सामाजिक' शब्द बना है? [AE (UPPSC) 2021]

Correct Answer: (a) इक
Solution:'समाज' शब्द में 'इक' प्रत्यय जोड़कर 'सामाजिक' शब्द बना है। समाज इक = सामाजिक। 'इक' प्रत्यय से बने अन्य शब्द शारीरिक, नैतिक, पारिवारिक, दैनिक, आर्थिक, धार्मिक हैं। 'ई' प्रत्यय से बने कुछ शब्द- सुखी, दोस्ती, भारी हैं। 'इत' प्रत्यय से बनें शब्द - प्रमाणित, द्रवित एवं मुखरित हैं। 'ईय' प्रत्यय से बनें शब्द दर्शनीय, भारतीय एवं स्वर्गीय हैं।

19. 'आंशिक' शब्द में प्रत्यय क्या है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (c) इक
Solution:'आंशिक' शब्द में 'इक' प्रत्यय है। इक प्रत्यय से बने अन्य शब्द हैं- लौकिक (लोक + इक), चारित्रिक (चरित्र + इक), भौतिक (भूत + इक) आदि।

20. 'वैज्ञानिक' शब्द में प्रत्यय लगा है- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 18 जून, 2018 (II-पॉली)]

Correct Answer: (b) इक
Solution:'वैज्ञानिक' (विज्ञान + इक) शब्द में 'इक' प्रत्यय लगा है। जब किसी शब्द के अन्त में कोई शब्द जुड़कर उस शब्द के अर्थ में परिवर्तन लाता है, तो उसे 'प्रत्यय' कहते हैं।