प्रत्ययपरिभाषा Total Questions: 501. 'प्रत्यय' का प्रयोग इनमें से कहाँ किया जाता है? [U.P. SI-2021](a) शब्दों के पहले(b) शब्दों के बाद(c) शब्दों के बीच में(d) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (b) शब्दों के बादSolution:'प्रत्यय' का प्रयोग शब्द के बाद तथा 'उपसर्ग' का प्रयोग शब्द के पहले किया जाता है।2. 'प्रत्यय' होता है- [UPSSSC (JE) Exam, 2016](a) शब्दांश(b) वाक्यांश(c) पदांश(d) पद्यांशCorrect Answer: (a) शब्दांशSolution:प्रत्यय अविकारी 'शब्दांश' होते हैं। 'प्रत्यय' शब्द के अन्त में जोड़े जाते हैं और उसके अर्थ में विशेषता प्रकट करते हैं। 'प्रत्यय' का अपना कोई अर्थ नहीं होता।3. 'प्रत्यय' मूलतः कितने प्रकार के होते हैं? [U.P. SI-2021](a) तीन(b) दो(c) चार(d) पाँचCorrect Answer: (b) दोSolution:प्रत्यय मूलतः दो प्रकार के होते हैं।4. हिन्दी में शब्दों के बाद जोड़ने वाले शब्दांशों को क्या कहते हैं? [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)](a) सर्वनाम(b) परसर्ग(c) संज्ञा(d) विशेषणCorrect Answer: (b) परसर्गSolution:वे अविकारी शब्दांश जो शब्दों के अन्त में जुड़कर उनमें विशेषता या परिवर्तन लाते हैं, प्रत्यय या परसर्ग कहलाते हैं।5. 'कृत्' और 'तद्धित' इनमें से किसके भेद हैं? [U.P. SI-2021](a) अव्यय(b) उपसर्ग(c) प्रत्यय(d) सर्वनामCorrect Answer: (c) प्रत्ययSolution:कृत् और तद्धित 'प्रत्ययों' को प्रत्यय का भेद माना जाता है।कृत (कृदन्त)तद्धित(1) यह क्रिया या धातु के अन्त में प्रयुक्त होता है।(1) यह संज्ञा-सर्वनाम और विशेषण के अन्त में प्रयुक्त होता है।(2) यह क्रिया या धातु को नया रूप प्रदान करता है।(2) तद्धित प्रत्यय - अ, अक, आयन, इक, इय, इल, एय, चित्, तन, ता, त्व, था, दा, धा, निष्ठ, मान्, मय इत्यादि हैं।(3) कृत प्रत्यय - वाला, हार, ऐया, वैया, इया, अक, अन, मान, अना, आ, उक, इत्यादि हैं।6. 'गवैया' किस प्रत्यय का शुद्ध रूप है? [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2011](a) कर्तृवाच्य(b) कर्मवाचक कृत् प्रत्यय(c) करण वाचक कृत् प्रत्यय(d) भाववाचक कृत् प्रत्ययCorrect Answer: (a) कर्तृवाच्यSolution:'गवैया' में 'वैया' प्रत्यय लगा है, जो कर्तृवाच्य है।7. कृदन्त शब्द (कृत् प्रत्यय) का उदाहरण है- [उत्तराखण्ड P.G.T. (परीक्षा)-2020](a) धनवान(b) नमकीन(c) नीलिमा(d) खिलाड़ीCorrect Answer: (d) खिलाड़ीSolution:'खेल' क्रिया है। अतः कृदन्त प्रत्यय से खिलाड़ी शब्द बना है, जो विशेषण शब्द है। धनवान, नमकीन तथा नीलिमा तद्धित प्रत्यय वाले शब्द हैं।8. धातु के अन्त में जोड़े जाने वाले प्रत्यय हैं- [U.K.- TET Exam Ist Paper (I-V), 2013 UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)](a) क्रिया द्योतक प्रत्यय(b) कृत् प्रत्यय(c) तद्धित प्रत्यय(d) भाव द्योतक प्रत्ययCorrect Answer: (b) कृत् प्रत्ययSolution:क्रिया या धातु के अन्त में जोड़े जाने वाले प्रत्यय कृत् प्रत्यय हैं। इन प्रत्ययों के योग से बने शब्द को कृदन्त कहते हैं। जैसे-कृ (घातु) + अक (कृत् प्रत्यय) = कारक।9. 'कृत्' प्रत्यय लगता है- [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2017](a) क्रिया के अन्त में(b) संज्ञा के अन्त में(c) सर्वनाम के अन्त में(d) विशेषण के अन्त मेंCorrect Answer: (a) क्रिया के अन्त मेंSolution:क्रिया (घातु) के अन्त में लगने वाले प्रत्यय को कृत् प्रत्यय कहते हैं।10. 'कृदन्त' प्रत्यय किन शब्दों के साथ जुड़ते हैं? [MPSI (SI) Exam, 04 Sep 2016 (02:00 PM)](a) संज्ञा(b) सर्वनाम(c) विशेषण(d) क्रियाCorrect Answer: (d) क्रियाSolution:क्रिया अथवा धातु के बाद जो प्रत्यय लगाये जाते हैं, उन्हें कृत् प्रत्यय कहते हैं। कृत् प्रत्यय के मेल से बने शब्दों को कृदन्त कहते हैं। हिन्दी में कृत् प्रत्ययों की संख्या बहुत है, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं- अन, आई, आक, आवट, उक, वाँ इत्यादि।Submit Quiz12345Next »