प्रपात और झीलेंTotal Questions: 4521. हुंड्डू प्रपात निर्मित है- [39th B.P.S.C. (Pre) 1994](a) इंद्रावती पर(b) कावेरी पर(c) सुवर्णरेखा (स्वर्णरेखा) नदी पर(d) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (c) सुवर्णरेखा (स्वर्णरेखा) नदी परSolution:हुंडरू प्रपात (Hundru Fall) रांची से 45 किमी. की दूरी पर स्वर्णरेखा नदी पर स्थित है। इसकी ऊंचाई 98 मी. (321 फीट) है।22. किस नदी पर शिवसमुद्रम जलप्रपात अवस्थित है? [44th B.P.S.C. (Pre) 2000](a) कावेरी(b) कृष्णा(c) गोदावरी(d) महानदीCorrect Answer: (a) कावेरीSolution:शिवसमुद्रम जलप्रपात कावेरी नदी पर अवस्थित है। इस नदी का उद्गम कर्नाटक के कोडगू जिले की ब्रह्मगिरि पहाड़ियों के तालकावेरी से होता है। इसका अपवाह क्षेत्र कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु एवं पुडुचेरी में विस्तृत है।23. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2021](a) हुंडरू प्रपात - सुवर्णरेखा नदी(b) चचाई प्रपात - बीहड़ नदी(c) धुआंधार प्रपात - नर्मदा नदी(d) बूढ़ा घाघ प्रपात - कांची नदीCorrect Answer: (d) बूढ़ा घाघ प्रपात - कांची नदीSolution:सही सुमेलन इस प्रकार है-हुंडरू प्रपात (झारखंड) -सुवर्णरेखा नदीचचाई प्रपात (मध्य प्रदेश) -बीहड़ नदीधुआंधार प्रपात (मध्य प्रदेश) - नर्मदा नदीबूढ़ा घाघ प्रपात (झारखंड)-बूढ़ा नदी24. सूची-1 और सूची-II को सुमेलित कूट से सही उत्तर चुनिए - कीजिए तथा नीचे दिए गए [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]सूची -1(जलप्रपात)सूची - II(नदी)A. दूधसागर1. घाटप्रभाB. डुडुमा2. मच्छकुंडC. गोकक3. शरावतीD. जोग4. मांडवी ABCD(a)4213(b)4231(c)2413(d)2341 (a) A-4, B-2, C-1, D-3(b) A-4, B-2, C-3, D-1(c) A-2, B-4, C-1, D-3(d) A-2, B-3, C-4, D-1Correct Answer: (a) A-4, B-2, C-1, D-3Solution:सूची-I (जल प्रपात)सूची-II(नदी)दूधसागरमांडवी (गोवा)डुडुमामच्छकुंड (कोरापुट, ओडिशा)गोककघाटप्रभा (बेलगाव, कर्नाटक)जोगशरावती (कर्नाटक)25. निम्नलिखित में से कौन-से युग्म सुमेलित हैं? [I.A.S. (Pre) 2008](जल प्रपात)(नदी)1. कपिलधारा प्रपातगोदावरी2. जोग प्रपातशरावती3. शिवसमुद्रम प्रपातकावेरीनीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-(a) केवल 1 और 2(b) केवल 2 और 3(c) केवल 1 और 3(d) 1, 2 और 3Correct Answer: (b) केवल 2 और 3Solution:कपिलधारा प्रपात म.प्र. के अनूपपुर जिले में नर्मदा नदी पर है। जोग प्रपात शरावती नदी पर कर्नाटक के शिमोगा जिले में स्थित है। शिवसमुद्रम प्रपात कर्नाटक के चामराजनगर जिले में कावेरी नदी तट पर स्थित है।26. बर्फ से ढकी झील घेपन स्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2016](a) उत्तराखंड में(b) हिमाचल प्रदेश में(c) सिक्किम में(d) जम्मू एवं कश्मीर मेंCorrect Answer: (b) हिमाचल प्रदेश मेंSolution:बर्फ से ढकी घेपन झील हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित है।27. कयाल क्या है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2017](a) तराई मैदान(b) गंगा डेल्टा(c) दक्कन पठार की रेगड़(d) केरल के लैगूनCorrect Answer: (d) केरल के लैगूनSolution:केरल स्थित लैगून झीलों को कयाल के नाम से संबोधित किया जाता है। यहां कई कयाल (लैगून) पाए जाते हैं, जैसे- पुन्नामाद कयाल, अष्टमुडी कयाल, वेम्बानाद कयाल आदि।28. निम्नलिखित में से कौन-सी एक कृत्रिम झील है? [I.A.S. (Pre), 2018](a) कोडाईकनाल (तमिलनाडु)(b) कोलेरू (आंध्र प्रदेश)(c) नैनीताल (उत्तराखंड)(d) रेणुका (हिमाचल प्रदेश)Correct Answer: (a) कोडाईकनाल (तमिलनाडु)Solution:कोडाईकनाल झील ताजे जल की एक मानव निर्मित झील है। यह झील तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के कोडाईकनाल शहर में स्थित है।29. सूची - I को सूची - II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए : [U.P.P.C.S. (Pre) 2020]सूची - I(झील)सूची - II(अवस्थिति)A. साला झील1. अरुणाचल प्रदेशB. बड़खल झील2. हरियाणाC. लोकटक झील3. मणिपुरD. कालीवेली झील4. तमिलनाडु (a) A-1, B-2, C-3, D-4(b) A-2, B-1, C-3, D-4(c) A-1, B-3, C-2, D-4(d) A-1, B-4, C-2, D-3Correct Answer: (a) A-1, B-2, C-3, D-4Solution:सही सुमेलन निम्नवत है -(झील)(अवस्थिति)साला झीलअरुणाचल प्रदेशबड़खल झीलफरीदाबाद (हरियाणा)लोकटक झीलमणिपुरकालीवेली झीलविलुप्पुरम जिला (तमिलनाडु)30. निम्नलिखित में से कौन भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021](a) कोलेस(b) बुलर(c) नल सरोवर(d) सांभरCorrect Answer: (b) बुलरSolution:भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील वुलर झील मानी जाती है। यह जल के आयतन की दृष्टि से भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। परंतु सतही क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाए, तो कोलेरू भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील होगी। इस प्रश्न का उत्तर जल के आयतन (Volume) की दृष्टि से दिया गया है।Submit Quiz« Previous12345Next »