प्रमुख वैज्ञानिक एवं आविष्कार

Total Questions: 50

1. मशीन गन का आविष्कार किया गया था- [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (d) जेम्स पकल द्वारा
Solution:जेम्स पकल (1667-1724 ई.) एक अंग्रेज आविष्कारक, वकील और लेखक थे। 1718 ई. में इन्होंने एक बहुशाट गन का आविष्कार किया, जिसे मशीन-गन कहा जाता है, इसलिए इन्हें मशीन गन का पिता कहते हैं। जे. एल. बीयर्ड ने टेलीविजन और कार्ल बेंज ने पेट्रोल चालित कार का आविष्कार किया था।

2. थर्मोस्कोप, प्रारंभिक थर्मामीटर का आविष्कार किसने किया था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) गैलीलियो
Solution:थर्मामीटर या थर्मोस्कोप का आविष्कार इटली के प्रसिद्ध भौतिकविद् गैलीलियो ने किया था।

3. दूरबीन का आविष्कार किया था- [U.P. P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) गैलीलियो ने
Solution:दूरबीन का आविष्कार 1609 ई. में इटली के वैज्ञानिक गैलीलियो ने किया था।

4. माइक्रोस्कोप का प्रयोग निम्नलिखित में से किसके अध्ययन करने में किया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) सूक्ष्म एवं पास की वस्तुएं
Solution:सूक्ष्मदर्शी वह यंत्र है, जिसकी सहायता से आंख से न दिखने योग्य सूक्ष्म एवं पास की वस्तुओं को देखा जा सकता है

5. विश्व की विशालतम दूरबीन कौन-सी है? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl) (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) आइसक्यूब
Solution:दिसंबर, 2010 में निर्मित आइसक्यूब दूरबीन विश्व की विशालतम न्यूट्रिनो दूरबीन है। अंटार्कटिका में स्थित इस दूरबीन का डिजाइन विसकांसिन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने तैयार किया है। डैनियल के. इनोए सौर दूरबीन (Daniel K. Inouye Solar Telescope) विश्व की विशालतम सौर दूरबीन है। यह दूरबीन हवाई में स्थापित है।

6. विल्हेल्म रोएंटजन ने आविष्कार किया था- [U.P. P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) एक्स-रे मशीन का
Solution:

टाइपराइटर का आविष्कार शोल्स ने 1867 ई. में किया था। एक्स- किरण (एक्स-रे) का आविष्कार विल्हेल्म रोएंटजन ने 1895 ई. में, रेडियो का जी. मारकोनी ने वर्ष 1901 में और सेफ्टी लैम्प का आविष्कार डेवी ने किया था।

7. निम्नलिखित वैज्ञानिकों में से कौन अपने बेटे के साथ भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का सह विजेता था? [I.A.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) विलियम हेनरी बैग
Solution:ब्रिटिश भौतिक एवं रसायन विज्ञानी विलियम हेनरी बैग ने वर्ष 1915 का भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार अपने पुत्र विलियम लॉरेन्स बैग के साथ संयुक्त रूप से प्राप्त किया। अपने पुत्र के सहयोग से इन्होंने एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर का विकास किया तथा इस यंत्र की सहायता से परमाणुओं और क्रिस्टलों के विन्यासों को स्पष्ट किया।

8. भाप के इंजन का आविष्कार किसने किया ? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]

Correct Answer: (b) जेम्स वाट
Solution:1698 ई. में थॉमस सेवरी ने पहले क्रियात्मक भाप-चालित इंजन का निर्माण किया था। 1712 ई. में थॉमस न्यूकोमन ने पहले व्यावसायिक भाप के इंजन का निर्माण किया था। दोनों ही इंजन खदानों से पानी निकालने में प्रयुक्त हुए। स्कॉटलैंड के आविष्कारक जेम्स वाट ने इन इंजनों में सबसे महत्वपूर्ण सुधार किए, जिससे इन इंजनों का प्रयोग खदानों से पानी निकालने के अतिरिक्त अन्य उद्योगों में भी संभव हो सका। यही कारण है कि जेम्स वाट को भाप इंजन का आविष्कारक माना जाता है।

9. टेलीफ़ोन का आविष्कार किसने किया? [M.P. P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (a) ग्राहा बेल
Solution:

टेलीफ़ोन का आविष्कार 1876 ई. में एलेक्जेंडर ग्राह्य वेल ने किया था।

10. इलेक्ट्रिक बल्ब की खोज किसने की- [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) थॉमस एडीसन
Solution:अमेरिकी वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडीसन इलेक्ट्रिक बल्ब के आविष्कारक