प्रमुख व्यक्तित्व (भाग-I)

Total Questions: 30

1. निम्नलिखित में से किसे व्यापक रूप से संगीत, नाट्य प्रदर्शन, भाषा और 'सत्रिया' नृत्य के नए रूपों को पेश करने का श्रेय दिया जाता है? [MTS (T-I) 19 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) श्रीमंत शंकरदेव
Solution:श्रीमंत शंकरदेव को व्यापक रूप से संगीत, नाट्य प्रदर्शन, भाषा और 'सत्रिया' नृत्य के नए रूपों को पेश करने का श्रेय दिया जाता है। श्रीमंत शंकर देव एक प्रसिद्ध संत-विद्वान, कवि, नाटककार, नर्तक, सामाजिक-धार्मिक सुधारक थे।

2. किसने भारत के पंजाब में भगवान के निरंकार (निराकार) रूप की पूजा को बढ़ावा दिया? [MTS (T-I) 17 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) बाबा दयाल सिंह
Solution:बाबा दयाल सिंह को भारत के पंजाब में भगवान के निरंकार (निराकार) रूप की पूजा को बढ़ावा दिया। बाबा दयाल एक गैर-खालसा, सहजधारी सिख सुधारक थे, जिनका मुख्य उद्देश्य सिखों को आदि ग्रंथ और सिमरन में वापस लाना था।

3. भारत में 'द मोजार्ट ऑफ मद्रास' (The Mozart of the Madras) के नाम से किसे जाना जाता है? [MTS (T-I) 11 मई, 2023 (II-पाली), MTS (T-I) 13 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) ए.आर. रहमान
Solution:ए.आर. रहमान भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार हैं। इन्होंने मुख्य रूप से हिंदी और तमिल फिल्मों में संगीत दिया है। इन्हें 'द मोजार्ट ऑफ मद्रास' के नाम से भी जाना जाता है।

4. लता मंगेशकर ने एक ....... फिल्म के लिए अपना पहला पार्श्व गीत रिकॉर्ड किया। [MTS (T-I) 11 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) मराठी
Solution:लता मंगेशकर ने एक मराठी फिल्म के लिए अपना पहला पार्श्व गीत रिकॉर्ड किया। लता मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय गायिका थीं। भारत सरकार द्वारा उन्हें 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था।

5. निम्नलिखित भारतीय नर्तकियों में से कौन भारतीय इतिहास की पहली महिला थीं, जिन्हें राज्य सभा के सदस्य के रूप में नामित किया गया था? [MTS (T-I) 06 जुलाई, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) रुक्मिणी देवी अरुंडेल
Solution:भारतीय नर्तकियों में से एक रुक्मिणी देवी अरुंडेल भारतीय इतिहास की पहली महिला थीं, जिन्हें राज्य सभा के सदस्य के रूप में नामित किया गया था। उनका कार्यकाल वर्ष 1952- 1962 तक था।

6. निम्नलिखित में से 1952 में केरल कलालयम के संस्थापकों में से एक कौन थे? [CHSL (T-I) 08 जून, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) कलामंडलम कल्याणीकुट्टी अम्मा
Solution:कलामंडलम कल्याणीकुट्टी अम्मा वर्ष 1952 में केरल कलालयम के संस्थापकों में से एक थीं। वह मोहिनीअट्टम नृत्यांगना थीं।

7. प्रसिद्ध लोक संगीतकार भूपेन हजारिका निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित हैं? [CHSL (T-I) 02 जून, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) असम
Solution:प्रसिद्ध लोक संगीतकार भूपेन हजारिका असम राज्य से संबंधित थे। उन्हें वर्ष 2019 में मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इनके अलावा वर्ष 2019 में नानाजी देशमुख (मरणोपरांत) और प्रणब मुखर्जी को भी भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

8. निम्नलिखित में से कौन एक प्राचीन भारतीय गणितज्ञ - खगोलविद थे? [CGL (T-I) 20 अप्रैल, 2022 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) वराहमिहिर
Solution:वराहमिहिर एक प्राचीन भारतीय गणितज्ञ खगोलविद थे।

9. ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे स्वशासित उपनिवेशों के मॉडल पर ब्रिटिश साम्राज्य के भीतर 'स्वराज्य' या स्वशासन के दावे को 1905 में उठाया था। [C.P.O.S.I. (T-I) 10 नवंबर, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) गोपाल कृष्ण गोखले
Solution:वर्ष 1905 में कांग्रेस के बनारस अधिवेशन में गोपाल कृष्ण गोखले ने ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे स्वशासित उपनिवेशों के मॉडल पर ब्रिटिश साम्राज्य के भीतर 'स्वराज्य' या स्वशासन के दावे को कांग्रेस के मंच से सामने रखा था।

10. निम्नलिखित में से किस गीत की रचना प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार राहुल देव बर्मन ने की थी ? [MTS (T-I) 03 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे
Solution:दिए गए विकल्पों में से प्रसिद्ध गीत 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' के रचनाकार प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) थे। आर.डी. बर्मन का उपनाम 'पंचमदा' था। वे प्रसिद्ध संगीतकार सचिन देव बर्मन के बेटे थे।