प्रमुख व्यक्तित्व (भाग-II)

Total Questions: 33

21. निम्नलिखित में से किस शख्सियत को समकालीन नृत्य (contemporary dance) में उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया? [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) भूषण लखंदरी
Solution:प्रसिद्ध भारतीय फिल्म कोरियोग्राफर भूषण लखंदरी को समकालीन नृत्य में उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया।

22. रवींद्र संगीत (Rabindra Sangeet) का संबंध निम्नलिखित में से किससे है? [CHSL (T-I) 11 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) रबींद्रनाथ टैगोर
Solution:रबींद्र संगीत की एक शैली है, जिसकी उत्पत्ति तत्कालीन बंगाल में हुई थी और यह मुख्यतः रबींद्रनाथ टैगोर जी के कार्यों से जुड़ी है। रबींद्र संगीत का पश्चिम बंगाल तथा बांग्लादेश में महत्वपूर्ण सांस्कृतिक प्रभाव रहा है। इसे प्रायः सामाजिक समारोहों और सांस्कृतिक समारोहों में आयोजित किया जाता है।

23. 2022 में, पूर्व सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति ....... को नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (NDIAC) के अध्यक्ष के रूप नियुक्त किया गया। [CHSL (T-I) 14 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (c) हेमंत गुप्ता
Solution:वर्ष 2022 में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हेमंत गुप्ता को नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (New Delhi International Arbitration Centre - NDIAC) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

24. निम्नलिखित में से किस नेता को 13वें संसद रत्न पुरस्कारों के दौरान 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' मिला? [CHSL (T-I) 8 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) टी. के. रंगराजन
Solution:वर्ष 2023 के 13वें संसद रत्न पुरस्कार के लिए दो बार तमिलनाडु से राज्य सभा के सांसद रह चुके भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआई-एम) के वरिष्ठ नेता टी.के. रंगराजन को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया। संसद रत्न पुरस्कारों की स्थापना डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सांसदों को सम्मानित करने के लिए की गई थी।

25. निम्नलिखित में से किस भारतीय संगीतकार ने वर्ष 2023 में ग्रैमी पुरस्कार (Grammy award) जीता? [CHSL (T-I) 8 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) रिकी केज
Solution:भारतीय-अमेरिकी संगीतकार एवं पर्यावरणविद रिकी केज ने वर्ष 2023 में ग्रैमी पुरस्कार जीता है। रिकी केज ने यह पुरस्कार कुल तीन बार जीता है। ग्रैमी पुरस्कार संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ रिकॉर्डिंग आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा प्रदान किया जाता है।

26. अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अजमेर सिंह का संबंध किस खेल से है? [CHSL (T-I) 9 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) एथलेटिक्स
Solution:अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अजमेर सिंह एक भारतीय एथलीट थे। इनका संबंध एथलेटिक्स से था। डॉ. अजमेर सिंह का जन्म पंजाब के संगरूर जिले में हुआ था। अजमेर सिंह ने वर्ष 1964 में आयोजित टोक्यो ओलंपिक में भाग लिया था।

27. भारतीय संगीत के निम्नलिखित दिग्गजों में से किसे भारत रत्न से सम्मानित किया गया है? [CHSL (T-I) 4 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) लता मंगेशकर
Solution:दिए गए विकल्पों में से प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायिका लता मंगेशकर को वर्ष 2001 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। लता मंगेशकर का जन्म मध्य प्रदेश के इन्दौर जिले में हुआ था।

28. श्री जतिन गोस्वामी को ....... में उनके योगदान के लिए कई सम्मान प्राप्त हुए। [CHSL (T-I) 13 मार्च, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) सत्रिया नृत्य
Solution:जतिन गोस्वामी एक प्रसिद्ध भारतीय नर्तक और कोरियोग्राफर हैं। जतिन गोस्वामी को सत्रिया नृत्य में उनके योगदान के लिए कई सम्मान प्रदान किए गए हैं। वर्ष 2008 में इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। जतिन गोस्वामी का जन्म पूर्वोत्तर के भारतीय राज्य असम के गोलघाट जिले में हुआ था।

29. वर्ष 1930 में किस भारतीय को भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था? [CHSL (T-I) 21 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) सी.वी. रमन
Solution:सर चंद्रशेखर वेंकट रमन (सी.वी. रमन) एक प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक थे। वर्ष 1930 में सी.वी. रमन को भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सी.वी. रमन का जन्म ब्रिटिश भारत के मद्रास प्रेसीडेंसी (अब तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु) में हुआ था।

30. वो कौन-सा सफल भारतीय उद्योगपति था/है, जिसने रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्थापना की थी? [CHSL (T-I) 17 मार्च, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) धीरूभाई अंबानी
Solution:प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति धीरूभाई अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्थापना की थी। धीरूभाई अंबानी का जन्म जूनागढ़ (वर्तमान गुजरात) में एक सामान्य परिवार में हुआ था। वर्ष 2016 में उनके योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।