प्रमुख व्यक्तित्व (भाग-II)

Total Questions: 33

31. फ्लाइट लेफ्टिनेंट ....... ने मई, 2019 में फाइटर जेट पर लड़ाकू मिशन पर जाने वाली पहली महिला बनकर इतिहास रचा था। [CHSL (T-I) 17 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) भावना कंठ
Solution:फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ ने मई, 2019 में फाइटर जेट पर लड़ाकू मिशन पर जाने वाली पहली महिला हैं। भावना कंठ का जन्म बिहार (दरभंगा) में मैथिल कायस्थ परिवार में हुआ था। इनके पिता तेज नारायण कंठ पेशे से एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं।

32. भारत के मिसाइल मैन के रूप में किसे जाना जाता है? [CHSL (T-I) 20 मार्च, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
Solution:भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था। इन्हें "मिसाइल मैन ऑफ इंडिया" भी कहा जाता है। डॉ. कलाम भारत के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में से एक थे, जिन्हें 30 विश्वविद्यालयों और संस्थानों से मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने का अनूठा सम्मान प्राप्त है।

33. निम्नलिखित शख्सियतों में से कौन एक प्रसिद्ध भारतीय पादप क्रियाविज्ञानी (plant physiologist) और भौतिक विज्ञानी है? [CHSL (T-I) 11 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) जे.सी. बोस
Solution:जगदीश चंद्र बोस (जे.सी. बोस) एक प्रसिद्ध भारतीय पादप क्रियाविज्ञानी (Plant Physiologist) और भौतिक विज्ञानी थे। जिन्होंने पौधों की वृद्धि को मापने के लिए एक उपकरण क्रेस्कोग्राफ का आविष्कार किया था। बोस को बंगाली साइंस फिक्शन का जनक माना जाता है।