प्रशासनिक/हिन्दी-अंग्रेज़ी शब्दावली

Total Questions: 23

1. 'FOLLOW-UP' अँग्रेज़ी शब्द का सही हिन्दी अर्थ चुनिए - [APS (उ.प्र. लोक सेवा आयोग) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (b) अनुवर्तन
Solution:'FOLLOW-UP' अँग्रेज़ी शब्द का सही हिन्दी अर्थ है अनुवर्तन, आगे की कड़ी। जैसे- The Report is follow-up to the Previous one, अर्थात् यह रिपोर्ट पिछली रिपोर्ट की आगे की कड़ी है। कुछ शब्दकोशों में इसका हिन्दी अर्थ अनुसरण भी मिलता है, किन्तु केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो राजभाषा विभाग : गृह मन्त्रालय भारत सरकार की सरल प्रशासनिक शब्दावली में इसका अर्थ 'अनुवर्तन' दिया गया है।

2. 'निस्तारण' का अँग्रेज़ी रूप है - [APS (उ.प्र. लोक सेवा आयोग) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (b) Disposal
Solution:'निस्तारण' का अँग्रेज़ी रूप Disposal होता है। निस्तारण को निपटान भी कहते हैं। Quick desposal का हिन्दी अर्थ तुरन्त निस्तारण या तुरन्त निपटान होता है।

अन्य महत्त्वपूर्ण शब्द व उनके हिन्दी अर्थ

Approval - अनुमोदन

Occupation व्यवसाय

Sanction - स्वीकृति/मंजूरी/अनुमति

3. 'कम्प्यूटर से प्राप्त सूचनाएँ मिलती हैं', के लिए अँग्रेज़ी का शब्द है- [APS (उ.प्र. लोक सेवा आयोग) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (d) Output
Solution:कम्प्यूटर से प्राप्त सूचनाएँ मिलती हैं, के लिए अँग्रेज़ी शब्द Out Put (आउटपुट) है।

4. Face Value' का हिन्दी में अर्थ होगा- [APS (उ.प्र. लोक सेवा आयोग) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (b) अंकित मूल्य
Solution:'Face value' का हिन्दी में अर्थ है अंकित मूल्य, The shares of the company were selling at twice their face value. अर्थात् कम्पनी के शेयर उनके अंकित मूल्य से दो गुना मूल्य पर बेचे जा रहे थे।

5. 'Defacto' के लिए उपयुक्त हिन्दी शब्द है - [APS (उ.प्र. लोक सेवा आयोग) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (a) वस्तुतः
Solution:'Defacto' के लिए उपयुक्त हिन्दी शब्द वस्तुतः / दरअसल होता है। यह विशेषण शब्द है। इसका प्रयोग क्रियाविशेषण के रूप में भी किया जाता है।

6. 'बहुविवाह' को अँग्रेज़ी में कहा जाएगा - [APS (उ.प्र. लोक सेवा आयोग) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (d) Polygamy
Solution:'बहुविवाह' को अँग्रेज़ी में Polygamy कहा जाएगा। Postpone की हिन्दी स्थगित है। Pomology शब्द फलों की खेती के लिए प्रयुक्त होता है। Polyploidy शब्द का अर्थ बहुगुणिता है।

7. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए - [APS (उ.प्र. लोक सेवा आयोग) परीक्षा, 2024]

अंग्रेजी शब्द (English Word)हिंदी अर्थ (Hindi Meaning)
A. Record1. अभिलेख
B. Tension2. तनाव
C. Sample3. नमूना
D. Uncertain4. अनिश्चित
विकल्पमिलानसही/गलत
(a)A-2, B-3, C-4, D-1
(b)A-1, B-2, C-4, D-3
(c)A-2, B-3, C-1, D-4✅ सही
(d)A-1, B-4, C-3, D-2
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलित हैं-
सूची-I (अंग्रेजी शब्द)सूची-II (हिंदी अर्थ)
Recordअभिलेख
Tensionतनाव
Sampleनमूना
Uncertainअनिश्चित

8. 'बीजक' शब्द का अँग्रेज़ी शब्द चुनिए- [APS (उ.प्र. लोक सेवा आयोग) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (c) Invoice
Solution:'बीजक' शब्द का अँग्रेज़ी रूप Invoice है। बीजक किसी उत्पाद-प्रदाता या सेवा-प्रदाता द्वारा क्रेता को भेजा गया बिल होता है।

9. 'DOMICILE' शब्द का सही अर्थ निम्नलिखित हिन्दी शब्दों में से चुनिए - [APS (उ.प्र. लोक सेवा आयोग) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (d) अधिवास
Solution:'DOMICILE' शब्द का सही अर्थ 'अधिवास' है, लेकिन इसे व्यावहारिक तौर पर निवास स्थान के लिए भी प्रयुक्त किया जाता है।

10. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए - [APS (उ.प्र. लोक सेवा आयोग) परीक्षा, 2024]

क्रमांकहिंदी शब्दअंग्रेज़ी अर्थ
A.झोपड़ी1. Country
B.देश2. Cottage
C.कप्तान3. Control
D.नियंत्रण4. Captain
विकल्पमिलानसही/गलत
(a)A-1, B-2, C-3, D-4
(b)A-4, B-2, C-1, D-3
(c)A-3, B-1, C-2, D-4
(d)A-2, B-1, C-4, D-3✅ सही
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलित हैं
क्रमांकहिंदी शब्दअंग्रेज़ी अर्थ (Meaning)
Aझोपड़ीCottage
BदेशCountry
Cकप्तानCaptain
Dनियंत्रणControl